ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा हाईवे के पास दिनांक 18 फरवरी को सुबह लगभग दो बजे एक ट्रक ड्राइवर राकेश पुत्र बाबूलाल उम्र लगभग 30 वर्ष पता ग्राम भालेरी जिला चूरू ट्रक नंबर RJ 10 GA 9545 से लगभग 50 मीटर दूर घायल अवस्था में मिला था, जिसे खजनी पुलिस के द्वारा एंबुलेंस के सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत बताया गया। ट्रक मालिक पवन कुमार पुत्र सीताराम माली निवासी ग्राम भलेरी तारानगर, चुरु, राजस्थान ने टेलिफोनिक वार्ता पर बताया कि ट्रक गिट्टी लेकर राजस्थान से गोरखपुर कोका कोला कंपनी में जा रहा था और ट्रक का ड्राइवर अकेले था और उसके साथ अन्य कोई नहीं था।
उक्त घटना के संबंध में खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Leave a Reply