गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का मजेदार होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

होली से पहले ही होली के रंग से सराबोर होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ आडियंस के बीच आ गया है। यह होली गीत भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और फेमस एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के शानदार अभिनय से सजा हुआ है। यह होली सांग प्रेमी और प्रेमिका की होली पर आधारित है।
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘फागुन का महीना बहुत ही सुहाना है। ऐसे रोमांटिक मौसम में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने मेरा होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ रिलीज किया है। यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इसकी शूटिंग और लोकेशन पर बहुत ध्यान दिया गया है। ऑन स्क्रीन हमारी मस्ती दर्शकों को बहुत अच्छी लग रही है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक यू कहती हूँ। बेस्ट होली सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं!’
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी कोई मेरा सांग आता है तो वह बहुत बेहतरीन होता है। मेरा गाया हुआ यह होली गीत बहुत ही मजेदार है। आप सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके हुड़दंग मचा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *