“पुत्र के अस्वस्थ होने पर नोएडा गए थे दंपति, चोर उठा ले गए सीसीटीवी का डीवीआर, पुलिस कर रही जांच”
पादरी बाजार (गोरखपुर)। पादरी बाजार क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के सेक्टर नंबर 3 में डेढ़ महीने से बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित दंपति पुत्र की तबीयत खराब होने पर देखभाल करने के लिए नोएडा गए थे। जब वें बुधवार की रात 9:30 बजे अपने आवास पर पहुंचे तो उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने के बाद इस मामले के संदर्भ में प्रार्थना पत्र भी दे दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पादरी बाजार इलाके के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के सेक्टर नंबर 3 के लेन नंबर चार निवासी शिव प्रसाद सिंह रिटायर्ड प्रधानाचार्य हैं। उनका पुत्र नोएडा में रहकर नौकरी करता है। पुत्र की तबीयत खराब होने पर उसकी देखभाल करने के लिए वह 24 जनवरी को मकान में ताला बंद कर पत्नी के साथ नोएडा चले गए थे।
उन्होंने पुलिस को बताया कि होली के त्योहार के अवसर पर बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे के करीब वें अपने मकान पर पहुंचे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि कमरे के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। चोर आलमारी तोड़कर लगभग 2 लाख के गहने, 4 हजार रुपये नगद और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उठा ले गए थे।
Leave a Reply