राजस्थानी मित्र मंडल के द्वारा मनाया गया 76वां राजस्थान दिवस

संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

गोरखपुर। 30 मार्च, रविवार को गोरखपुर शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में ‘राजस्थानी मित्र मंडल’ के द्वारा 76वां राजस्थान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

यह आयोजन आजादी के बाद जब राजस्थान राज्य का गठन किया गया था, उसी दिन के उपलक्ष में किया गया था, आजादी के पूर्व राजस्थान का नाम राजपूताना था।

गोरखपुर में हुए इस आयोजन की विशेषताओं के बारे में चतुर सिंह राजपूत और सत्यवीर ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

इस आयोजन में शामिल हुए प्रतिभागियों ने रंग बिरंगे कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।

इस कार्यक्रम के द्वारा राजस्थान की कला – संस्कृति एवं ऐतिहासिक गौरव का भी बोध हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ॰ सौरव केडिया, डाॅ राजीव सर्राफ, डाॅ शशिकांत एवं सुरेंद्र, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर विनोद, प्रह्लाद, संदीप, राजू, शेखर, टीना, दिनेश, विशाल, चंपालाल, भागीरथ, सुमित्रा, शुभम मीणा, प्रियदर्शनी, सुमित्रा सरोज, मयंक शर्मा, अपूर्वा,पवन, दिनेश एवं सभी राजस्थानी मित्र मंडल के सदस्य गण और मंडली से सम्बंधित अन्य राजस्थानी भाई बहन शामिल हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *