Category: कला और संस्कृति

  • भव्य दुर्गा पूजा दीपोत्सव, प्रसाद वितरण से भक्तिमय हुआ पशुपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर

    भव्य दुर्गा पूजा दीपोत्सव, प्रसाद वितरण से भक्तिमय हुआ पशुपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर

    सिद्धार्थनगर ब्यूरो / अनुराग त्रिपाठी, निष्पक्ष टुडे

     ऐचनी में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संगम — मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भक्तों के बीच वितरित हुआ प्रसाद


    सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम ऐचनी स्थित ऐतिहासिक पशुपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। भव्य रूप से सजे पूजा स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन, पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया गया।

     

    मंदिर परिसर में सजी मां दुर्गा की प्रतिमाश्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पूजा स्थल की सजावट, दीपों की रोशनी और भक्तों की श्रद्धा ने आयोजन को विशेष बना दिया। महिला, पुरुष और अन्य श्रद्धालु मां के दर्शन कर आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। वहीं, प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धा के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना भी नजर आई।

     

    आस्था की विरासत और नई पीढ़ी की भागीदारी:-

     ऐचनी का पशुपतेश्वर महादेव मंदिर त्रिपाठी परिवार की आस्था, परंपरा और धार्मिक विरासत से जुड़ा हुआ है। मंदिर से संबंधित उपलब्ध विवरण के अनुसार, यहां लगभग 166 वर्षों से अखंड ज्योति जलने की परंपरा चली आ रही है। पूर्वजों से मिली इस धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाना और मंदिर की सेवा करना आज भी परिवार तथा श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है।

    ऐसे धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग, संस्कार और सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। मां दुर्गा की आराधना और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण इसी सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।

    प्रसाद वितरण से मिला सेवा और समर्पण का संदेश :-

    आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण ने कार्यक्रम की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाया। भारतीय परंपरा में प्रसाद को केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि प्रेम, समानता और सामूहिक सहभागिता का माध्यम भी माना जाता है।

    निष्पक्ष टुडे की विशेष प्रस्तुति में देखिए — मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धा और प्रसाद वितरण के वे दृश्य, जो आस्था के साथ समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

    हर हर पशुपतेश्वर महादेव जय माता दी ,🙏

  • अमटौरा में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजन सम्राट नन्दू मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    अमटौरा में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भजन सम्राट नन्दू मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा मंदिर में हुआ पूजन, ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना।

     

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    नवरात्र के पावन पर्व पर बुधवार, 14 अक्टूबर को अमटौरा ग्राम सभा स्थित दुर्गा मंदिर में ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए भव्य पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक भजन सम्राट नन्दू मिश्रा ने माता रानी सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भक्तिमय गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

    भजन संध्या में माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गायक नन्दू मिश्रा की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लिया और मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं ग्राम सभा की सुख-समृद्धि की कामना की।

    कार्यक्रम का आयोजन रणविजय सिंह (बिजेन सिंह) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राणा सिंह, राणा आदित्य सिंह, राणा अखंड (रिशु सिंह), हर्षु सिंह, इलु सिंह, उज्ज्वल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    भजन संध्या ने पूरे गांव को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया गया।

  • भारतीय योग संस्थान का भव्य वार्षिक उत्सव, योग-संस्कृति के रंग में रंगा गोरखपुर

    भारतीय योग संस्थान का भव्य वार्षिक उत्सव, योग-संस्कृति के रंग में रंगा गोरखपुर

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    9 वर्ष की गोरखपुर यात्रा और संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने पर हुआ विशेष आयोजन, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन ने मोहा मन


    गोरखपुर। भारतीय योग संस्थान द्वारा गोरखपुर में 9 वर्ष पूर्ण होने और संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। रैम्पस स्कूल, साहपुर थाना के पास आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योग केंद्रों से आए साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    कार्यक्रम में योग के साथ दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न केंद्रों के साधक-साधिकाओं ने योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

    श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन बना विशेष आकर्षण

    कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। मित्रता, प्रेम, समानता और आत्मीयता का संदेश देने वाली इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

     

    इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

    कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान गोरखपुर की जिला प्रमुख श्रीमती कविता भाटिया, क्षेत्रीय मंत्री, संगठन मंत्री एवं संस्थान के अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    वहीं मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र कुमार राय एवं डॉ. भूपेंद्र कुमार भाटिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

    सफल आयोजन के लिए जताया आभार

    भारतीय योग संस्थान गोरखपुर की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, विभिन्न केंद्रों से आए साधक-साधिकाओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

    संस्थान की ओर से कहा गया कि सभी के सहयोग, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के कारण यह वार्षिक उत्सव सफल और यादगार बन सका।

    IMPORTANT POINTS

    • गोरखपुर में भारतीय योग संस्थान का 9वां वार्षिक उत्सव
    • भारतीय योग संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन
    • योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता
    • श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की प्रस्तुति रही मुख्य आकर्षण
    • योग के साथ भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश
    • जिला प्रमुख कविता भाटिया सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी
    • मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र कुमार राय और डॉ. भूपेंद्र कुमार भाटिया रहे मौजूद
    • सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों के प्रति जताया आभार

    — भारतीय योग संस्थान, गोरखपुर

  • गोरखपुर और देवरिया में फिर सजेगी डांडिया की महफिल, ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन

    गोरखपुर और देवरिया में फिर सजेगी डांडिया की महफिल, ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा सीजन-4; देवरिया और गोरखपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, डांस, पुरस्कार और मनोरंजन का होगा संगम।


    गोरखपुर/देवरिया नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी पूर्वांचल के लोगों के लिए ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपने चौथे सीजन में प्रवेश कर रहा है।

    आयोजन का उद्देश्य लोगों को सांस्कृतिक विरासत, संगीत और उत्सव की परंपरा से जोड़ना है।

    आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 16 और 17 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स, देवरिया में होगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को नारायणी ब्लॉसम रिजॉर्ट, मेडिकल रोड, गुलरिहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी। वहीं, 19 और 20 अक्टूबर को न्यू गोल्डेन मैरिज लॉन, कैलाशपुरी कॉलोनी, सिंघड़िया, कुड़ाघाट, गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए लाइव म्यूजिक, डांस, फूड स्टॉल, पंजाबी ढोल, लकी ड्रॉ और आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।


    Special Media Partner

    मीडिया पार्टनर निष्पक्ष टुडे पर हर प्रोग्राम की जानकारी मिलती रहेगी ।


    बुकिंग पार्टनर के रूप में BookMyShow जुड़ा हुआ है, जबकि विभिन्न संस्थान और मीडिया साझेदार भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि यह डांडिया महोत्सव पूर्वांचल के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक होगा।

    महत्वपूर्ण बिंदु:

    🔹 16-17 अक्टूबर: महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स, देवरिया
    🔹 18 अक्टूबर: नारायणी ब्लॉसम रिजॉर्ट, मेडिकल रोड, गुलरिहा, गोरखपुर
    🔹 19-20 अक्टूबर: न्यू गोल्डेन मैरिज लॉन, कैलाशपुरी कॉलोनी, सिंघड़िया, कुड़ाघाट, गोरखपुर
    🔹 आकर्षण: डांडिया, लाइव म्यूजिक, पंजाबी ढोल, फूड स्टॉल, लकी ड्रॉ व पुरस्कार
    🔹 प्रवेश हेतु: आधार कार्ड अनिवार्य
    🔹 बुकिंग: BookMyShow के माध्यम से उपलब्ध।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता

    सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता

    गोरखपुर ब्यूरो (अनुराग त्रिपाठी) निष्पक्ष टुडे :-

    कैंपियरगंज के आभूराम तुर्कवलिया में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन, विजेता छात्र-छात्राओं को वितरित किए पुरस्कार


    गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कैंपियरगंज विधानसभा के मंडल जंगल कौड़िया स्थित पं. त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी इंटर कॉलेज, आभूराम तुर्कवलिया में ‘सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा –

    कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से भारत के भविष्य, राष्ट्रप्रेम और विकसित भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की कलाकृतियों का अतिथियों ने अवलोकन किया।

    जिला अध्यक्ष ने किया पेंटिंग और रंगोली का अवलोकन –

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं की पेंटिंग और रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।

    ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान

    इस अवसर पर जनार्दन तिवारी ने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना चाहिए और अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास और निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

    ये प्रमुख लोग रहे मौजूद –

    कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. सदानंद शर्मा, प्रबंधक अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्विवेदी, विवेकानंद शुक्ला, विकास साहनी, शंसाह आलम और अरुण सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

  • धूमधाम से गोरखपुर में मनाया गया प्रभात संगीत दिवस

    धूमधाम से गोरखपुर में मनाया गया प्रभात संगीत दिवस

    गोरखपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ गोरखपुर द्वारा 14 सितंबर, सोमवार को चित्रगुप्त मंदिर में प्रभात संगीत दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में संस्था के द्वारा बाबा जन्मोत्सव के दिन रक्तदान करने वाले सहित आभा सेवा सदन टीम और प्रभात संगीत दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत मुख्य अतिथि महापौर माननीय डॉ मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर माननीय डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जी द्वारा आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री श्री आनंद मुर्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,साथ में विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेन्दु श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मार्गी श्री तपन विकास मुखर्जी,डॉ राकेश जी,भुक्ति प्रधान संजय श्रीवास्तव,आर एस एल अवधूतिका आनन्द अदिति आचार्या , डी एस एल अवधूतिका आनन्द वेदिता आचार्या मौजूद रही।
    कार्यक्रम का प्रारंभ श्री श्री आनन्दमूर्ति जी द्वारा रचित पहले प्रभात संगीत बंधु हे निये चलो के साथ किया गया तत्पश्चात प्रभात संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।वरिष्ठ दीदी लोग श्रीमती साधना,नंदिनी,संध्या,कल्पना एवम् बच्चों में परी,अरुण,सौम्या,साक्षी,शिवन्या,रोशनी,वैष्णवी,तनुजा,आराध्या,संजना,ओजस्वी,सृष्टि,सान्वी,कृति द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रभात संगीत गायन में,डॉ रंजना बागची,पूजा,संगीता, रूमा चक्रवर्ती,शालू,बिंदु, अनुमाया,अर्चना,सुमन, रीमा, मंजू शर्मा,शिखा एवम् डॉ धनीराम,जी पी गुनाकर,राजेंद्र जी,कृपाचार्य, सुनील,कमलेश,अभिनव,श्रीकांत,कृपाशंकर,करुणानंद, संजय तिवारी ,विवेक,आलोक,केशव चंद,बंशीधर,सुनील,विद्यानंद ने भाग लिया।

    मुख्य अतिथि महोदय ने संस्था के समाज मूलक कार्यों की प्रशंसा की एवम् रक्तदान पर बोलते हुए बताया कि एक रक्तदाता तीन लोगों का जीवन बचा सकता है ये बताते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

    अवधूतिका आनंद अदिति आचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि आनन्द मार्ग प्रचारक संघ संस्था के प्रवर्तक श्री प्रभात रंजन सरकार को लोग श्री श्री आनंद मूर्ति के नाम से जानते हैं। इनके द्वारा प्रथम प्रभात संगीत 14 सितंबर 1982 को देवघर (झारखंड) में दिया गया। इसके बाद अगले 8 वर्षों तक एक के बाद एक 5018 प्रभात संगीत की रचना की गई जिससे एक संपूर्ण संगीत शास्त्र का निर्माण हुआ। यह सिर्फ गीतों का संग्रह नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभवों का एक महासागर हैं।

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ मार्गी श्रीअखिलेन्दु जी ने प्रभात संगीत की महत्ता के बारे में बताया एवम् इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन मेजर साकेत जी ने किया।कार्यक्रम के बीच बीच में प्रभात संगीत की व्याख्या एवम् बाबा संस्मरण सुनाकर दर्शकों को आनंदित करते रहे।
    कार्यक्रम का समापन भुक्ति प्रधान संजय श्रीवास्तव ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज,गोरखपुर से आये डॉ प्रफुल्ल जी एवम् मीनाक्षी जी तथा टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल स्टाफ एवम् सैकड़ों की संख्या में आए अतिथियों को धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त करते हुए नन्हे बच्चों के मंगलमय जीवन की शुभकामना दी।

  • रंगीले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झूमता सावन’ का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, मातृ प्रकोष्ठ द्वारा किया गया

    रंगीले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झूमता सावन’ का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, मातृ प्रकोष्ठ द्वारा किया गया

    गोरखपुर। ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास स्थित “ड्रीम पैराडाइज” मैरेज हाल के परिसर में सावन के रंगीले और संस्कृतिक कार्यक्रम “झूमता सावन” का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, मातृ प्रकोष्ठ द्वारा, 2 अगस्त दिन रविवार को, आयोजित किया गया।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के माल्यार्पण, पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।तत्पश्चात सभी ने प्रेरणा गीत “श्री परशुराम की वंशज हूँ ” का गायन किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर सम्माननीय सत्या पांडे जी और चंद्रकांति रमावती महिला डिग्री कॉलेज की प्रबंधक सम्माननीय विजय लक्ष्मी मिश्रा जी की उपस्थिति रही।

    मंच संचालक की भूमिका को बखूबी निभाने वाली जिलाध्यक्ष नीता दूबे ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में वंदना (सारिका शर्मा), सावन परिचर्चा (सुशीला चतुर्वेदी), कजरी के चार समूह, अंत्याक्षरी, मां बेटी नृत्य, एकल भजन, कजरी , समूह नृत्य और सभी को मंच देने वाला ‘धमाल नृत्य’ प्रस्तुत किया गया।

    कजरी की विजयी टीम प्रमिला एण्ड ग्रुप,बेस्ट सिंगर सोनी जी, बेस्ट डांसर एण्ड कोरियोग्राफर सारिका शर्मा, अंत्याक्षरी एंकर श्वेता पांडे को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों में पुरस्कार का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने भी झूमता सावन कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अंत में राष्ट्रीय सचिव ‘आशा मिश्रा’ “गुरु” ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • NAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वेक्षण प्रशिक्षण शुरू

    NAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वेक्षण प्रशिक्षण शुरू

    नगर निगम क्षेत्र में संपत्तियों के डिजिटल सत्यापन के लिए 26 टीमों का गठन

    Agarwal। भारत सरकार के NAKSHA पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियों के सर्वेक्षण एवं डिजिटल सत्यापन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्र की संपत्तियों की सटीक पहचान और अभिलेखीकरण को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुनिश्चित करना है।

    प्रेस नोट के अनुसार, परियोजना के तहत नगर क्षेत्र में कुल 26 सर्वेयर टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल किए गए हैं। इन टीमों को अलग-अलग वार्डों में तैनात कर सर्वेक्षण कार्य कराया जाएगा, जिससे संपत्तियों का व्यवस्थित और शुद्ध डेटा तैयार किया जा सके।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, लखनऊ से आए तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर, मोबाइल एप्लिकेशन, लॉगिन प्रक्रिया, डेटा एंट्री और सत्यापन की विधियों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, सर्वेक्षण के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

    अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न किया जाए, ताकि संपत्तियों की सही पहचान हो सके और भविष्य में राजस्व एवं शहरी नियोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    नगर निगम प्रशासन द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें।

    बताया गया कि इस परियोजना के तहत शीघ्र ही फील्ड में प्रायोगिक प्रशिक्षण (फील्ड प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) भी शुरू किया जाएगा, ताकि सर्वेयर वास्तविक परिस्थितियों में कार्य का अनुभव प्राप्त कर सकें। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नगर निगम के 41 वार्डों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र में संपत्तियों का सटीक और व्यापक डाटा तैयार हो सके।

  • शानदार पेंटिंग और मेहनत के दम पर कासिनी रस्तोगी ने परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

    शानदार पेंटिंग और मेहनत के दम पर कासिनी रस्तोगी ने परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-


    लिटिल फ्लावर स्कूल, चारगांवा की कक्षा प्रथम की छात्रा ने उत्कृष्ट प्रतिभा का किया प्रदर्शन, विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल



    गोरखपुर। लिटिल फ्लावर स्कूल, चारगांवा की कक्षा प्रथम की छात्रा कासिनी रस्तोगी ने अपनी शानदार प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

     

    माया बाजार पश्चिम, गोरखपुर निवासी 6 वर्षीय कासिनी रस्तोगी, पुत्री ऋषभ रस्तोगी एवं शिवन्या रस्तोगी, ने शानदार पेंटिंग बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पढ़ाई के साथ-साथ कला के क्षेत्र में कासिनी की प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया है।

    कासिनी की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि कासिनी भविष्य में भी शिक्षा और रचनात्मकता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

    कासिनी रस्तोगी की सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

    विद्यालय परिवार और परिजनों ने कासिनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आगे आने वाली बड़ी उपलब्धियों की मजबूत नींव है।

  • गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश

    गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गायों को खिलाया गुड़-रोटी और कार्यकर्ताओं को दिए समुचित देखभाल के निर्देश

    गोरखपुर, 27 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए जनसेवा के साथ-साथ गोसेवा भी की। जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों और गोवंश के प्रति विशेष स्नेह प्रदर्शित किया।

     

    मुख्य बिंदु:

    ✅ जनता दर्शन के बाद गोशाला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    ✅ गायों को अपने हाथों से खिलाया गुड़-रोटी
    ✅ गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
    ✅ गोशाला कर्मियों को बेहतर देखभाल के निर्देश
    ✅ मंदिर परिसर में विचरण कर रहे मोरों पर भी बरसाया स्नेह

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में मौजूद गायों को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई। इस दौरान उन्होंने गोवंश के माथे पर हाथ फेरकर और स्नेहिल थपकी देकर उन्हें दुलारा। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश की देखभाल की जानकारी ली और उनके समुचित पालन-पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आशीर्वाद लिया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर होते हैं, तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। शनिवार को भी उन्होंने गोशाला में कुछ समय व्यतीत कर गोवंश के प्रति अपनी संवेदनशीलता और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।