Category: कला और संस्कृति

  • महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास:

    महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास:

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा कस्बा स्थित मुरारी इंटर कालेज में शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन किया गया । शुक्रवार को मुरारी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य वक्ता के रूप में आए सहजनवा थाने से उप निरीक्षक विशाल सिंह को विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया ।
    उप निरीक्षक विशाल सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा की सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला शक्ति को समाज में जागरूक करने का प्रयास कर रही है । वहीं साथ में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया ।
    वही सहजनवा थाने से आई कांस्टेबल गरिमा यादव ने कहा कि, किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें । पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा । थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं । थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं । मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजक मेजर साकेत जी ने मिशन शक्ति के विषय में बताते हुए कहा कि विद्यालय में महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम को आयोजित किया गया है । क्योंकि समाज के निर्माण में महिला वर्ग की महती उपयोगिता है ।
    इस अवसर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह, वरिष्ठ अध्यापक जयराज सिंह, शैलेंद्र प्रताप, एनसीसी कैडेट्स सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही ।

  • *समर सिंह शिल्पी राज के गाने से लॉन्च हुआ वाइट हिल भौकाल*

    *समर सिंह शिल्पी राज के गाने से लॉन्च हुआ वाइट हिल भौकाल*

    *वाइट हिल स्टूडिओस अब भोजपुरी मे*

    *समर सिंह शिल्पी राज के गाने से लॉन्च हुआ वाइट हिल भौकाल*

    पंजाबी मनोरंजन जगत की नामचीन कंपनी *वाइट हिल स्टूडिओस* ने अब *वाइट हिल भौकाल* के नाम से भोजपुरी मनोरंजन जगत मे कदम रख दिया हैँ. बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी मे देसी स्टार समर सिंह व शिल्पी राज के गाने से वाइट हिल भौकाल की विधिवत लॉन्चिंग हुई. इस गाने के वीडियो मे परफॉर्म किया हैँ जानी मानी अभिनेत्री सपना चौहान ने. लॉन्चिंग समारोह मे वाइट हिल स्टूडिओस के म्यूजिक हेड अभिषेक शर्मा, ऑपरेशन हेड बिजय राज मंडल व वाइट हिल भौकाल के चैनल हेड उदय भगत, चेन्नई के व्यवसायी व समाज सेवक डॉक्टर केशव आचार्य भी मौजूद थे. लौचिंग समारोह मे उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से आये सैकड़ो वीडियो क्रिएटर्स ने नये गाने पर समर सिंह व सपना चौहान के साथ रील्स बनाये. गाने के संगीतकार हैँ प्रियांशु सिंह जबकि इसे लिखा हैँ प्रिंस प्रियदर्शी ने. गाने के वीडियो डायरेक्टर हैँ आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर हैँ अनुज मौर्या, सिनेमेटोग्राफर हैँ संतोष यादव. समर सिंह ने इस मौके पर वाइट हिल स्टूडिओस के भोजपुरी मे आगमन पर बधाई देते हुए कहा की जिस तरह कम्पनी ने पंजाब और हरियाणा मे अपनी बादशाहत कायम की हैँ उसी तरह व्हाइट हिल भौकाल भोजपुरी मे भौकाल मचाएगी. उन्होंने चैनल हेड उदय भगत की तारीफ करते हुए कहा की उनका भोजपुरी फ़िल्म जगत मे अनुभव कंपनी को भोजपुरी फ़िल्म व म्यूजिक जगत मे नई दिशा देगा. वाइट हिल स्टूडिओस के म्यूजिक हेड अभिषेक शर्मा ने कहा की वाइट हिल भौकाल संगीत के साथ साथ फ़िल्म और वितरण के क्षेत्र मे कदम रखेगी.
    आपको बता दे की 2012 मे गुणवीर सिंह सिद्दू और मनमोर्ड सिंह सिद्दू द्वारा स्थापित वाइट हिल स्टूडिओस ने पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री मे एक से बढ़कर एक ब्लॉक बस्टर फिल्मे दी हैँ जिनमे कैरी ऑन जट्टा, जट एंड जुलियट 3, पंजाब 1984 जैसी फिल्मे शामिल हैँ. यही नहीं पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री मे भी कंपनी ने अपना झंडा गाड़ा हैँ. पंजाबी के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री मे भी वाइट हिल धाकड़ के नाम से एक से बढ़कर एक गाने दे रही हैँ. वाइट हिल भौकाल का कार्यक्षेत्र उत्तरप्रदेश मे वाराणसी और बिहार मे पटना हैँ. कम्पनी को भरोसा हैँ की बतौर भौकाल के चैनल हेड भोजपुरी जगत के जाने माने प्रचारक रह चुके उदय भगत वाइट हिल स्टूडियोस के अगले कदम को मजबूती से भोजपुरी संगीत व फ़िल्म जगत मे स्थापित करेंगे.