महिला शक्ति को जागरूक करने का प्रयास:

संवाददाता– एस. पी. सिंह

गोरखपुर/सहजनवा ।

सहजनवा कस्बा स्थित मुरारी इंटर कालेज में शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 का आयोजन किया गया । शुक्रवार को मुरारी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य वक्ता के रूप में आए सहजनवा थाने से उप निरीक्षक विशाल सिंह को विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया ।
उप निरीक्षक विशाल सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा की सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला शक्ति को समाज में जागरूक करने का प्रयास कर रही है । वहीं साथ में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया ।
वही सहजनवा थाने से आई कांस्टेबल गरिमा यादव ने कहा कि, किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें । पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा । थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं । थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं । मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजक मेजर साकेत जी ने मिशन शक्ति के विषय में बताते हुए कहा कि विद्यालय में महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम को आयोजित किया गया है । क्योंकि समाज के निर्माण में महिला वर्ग की महती उपयोगिता है ।
इस अवसर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह, वरिष्ठ अध्यापक जयराज सिंह, शैलेंद्र प्रताप, एनसीसी कैडेट्स सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts