Category: कला और संस्कृति

  • अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति बैठक गोरखपुर में हुई सम्पन्न

    अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति बैठक गोरखपुर में हुई सम्पन्न

    गोरखपुर, 20 नवंबर 2024,

    अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति बैठक गोरखपुर में हुई सम्पन्न।

    शिक्षा को सर्वसमावेशी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रयास आवश्यक: प्रो. राजशरण शाही।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक गोरखपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया, तत्पश्चात केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सामूहिक वंदे मातरम गायन किया।

    अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक कल बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। अभाविप द्वारा महेश्वर से पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी वर्ष पर निकाली गई मानवंदना यात्रा प्रयागराज, अयोध्या से होते हुए अधिवेशन स्थल पर पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से लोकमाता द्वारा भारतीय सांस्कृतिक विशिष्टता के पुनरुत्थान हेतु किए गए प्रयासों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाएगा। कल राष्ट्रीय अधिवेशन के निमित्त प्रदर्शित किए जाने वाली प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।

    इस एकदिवसीय केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में शिक्षा, समाज से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही अभाविप के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत किए जाने वाले कुल पांच प्रस्तावों पर विमर्श हुआ। शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता व शुल्क वृद्धि, मिलावटी खाद्य पदार्थों की समस्या, अन्तरराष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव, मणिपुर हिंसा जैसे विषयों पर कुल पांच प्रस्तावों पर इस केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में संवाद हुआ। ये पांच प्रस्ताव 22-24 नवंबर के मध्य राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित किए जाएंगे।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही ने कहा कि गोरखपुर शौर्य की भूमि है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गोरखपुर के शूरवीरों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गोरखपुर का राजनैतिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। नाथ पंथ का देश में सामाजिक समरसता के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय शिक्षा व्यवस्था को सस्ती व सुलभ बनाने के लिए प्रभावी प्रयास की आवश्यकता है। शिक्षा को सर्वसमावेशी व सुलभ होगी तो देश का सामान्य से सामान्य विद्यार्थी बेहतर कर सकेगा। अभाविप की यह केंद्रीय कार्यसमिति बैठक सकारात्मक बदलाव को दिशा दिखाने वाली है।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु कार्य कर रहे हैं। देश की युवा शक्ति आशाओं से युक्त है, यह युवा शक्ति भारत में सकारात्मक बदलाव की वाहक बनेगी। मणिपुर राज्य में शांति व्यवस्था बहाल करने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार को संयुक्त रूप से शीघ्रता से प्रयास करने होंगे। गोरखपुर वैचारिक केन्द्र के रूप में अनेक अवसरों पर देश का मार्ग प्रशस्त करने वाला रहा है, विद्यार्थी परिषद का गोरखपुर राष्ट्रीय अधिवेशन देश के विद्यार्थियों के नेतृत्व में भारत केन्द्रित वैचारिकी द्वारा बदलाव का वाहक बनेगा।

  • अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए गोरखपुर में भव्य तैयारियां

    अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए गोरखपुर में भव्य तैयारियां

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव ,गोरखपुर 19 नवंबर 2024,

    अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति की हुई घोषणा,

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरखपुर में आयोजित होने जा रहे 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष और मंत्री की घोषणा मंगलवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में हुई। अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति के अध्यक्ष के रूप में गोरखपुर शहर के महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव एवं मंत्री के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता कामेश्वर सिंह रहेंगे।

    यह स्वागत समिति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से आने वाले विद्यार्थी प्रतिनिधियों का स्वागत तथा अभिनंदन करेगी। गोरखपुर शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिक इस स्वागत समिति में सदस्य के  रूप में सम्मिलित हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्वागत समिति के अध्यक्ष व गोरखपुर शहर के महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव, स्वागत समिति मंत्री श्री कामेश्वर सिंह, अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ राकेश प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री श्री मयंक राय व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सौम्या गुप्ता पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहें।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का गोरखपुर महाअधिवेशन देशभर के विद्यार्थियों की प्रवेश, परीक्षा, परिणाम जैसे विषयों पर विभिन्न मुद्दों पर संवाद का प्रमुख मंच है। देश के शैक्षणिक संस्थानों में वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्यक परिवर्तन होने चाहिए। इस अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, खाद्यान्न मिलावट, मणिपुर हिंसा जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव देशभर से इस अधिवेशन में भाग ले रहे प्रतिनिधियों के समक्ष रखा जाएगा, जिसपर विस्तृत चर्चा के उपरांत इन्हें पारित किया जाएगा।
    श्री शुक्ल ने आगे बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए एक पूरा भव्य परिसर बनाया गया है जहां भारतीय विचार से जुड़े विभिन्न प्रतीक चिन्ह रहेंगे। इस अधिवेशन के पहले दिन 22 नवंबर को जोहो कार्पोरेशन के सीईओ श्रीधर वेम्बु इस अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे तथा 24 नवंबर को यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार अर्पण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी रहेंगे।

    स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर में अभाविप का 70 वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, इस अधिवेशन के लिए हम उल्लासित है। गोरखपुर के लिए यह गर्व का अवसर है, कि पूरे देश के विद्यार्थियों के‌ इस कार्यक्रम निमित्त आथित्य का अवसर मिल रहा है। गोरखपुर धर्म और संस्कृति की पावन धरा है ऐसे स्थान पर देश के अलग अलग क्षेत्रों से प्रतिभाग कर रही छात्रशक्ति के समागम से एकता में अनेकता का भाव‌ स्पष्ट दिखाई देगा।

    स्वागत समिति के मंत्री श्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के 76 वें वर्ष की ध्येय यात्रा देश के विद्यार्थियों की सशक्त आवाज रही है। अभाविप का उद्देश्य है सभी को साथ लेकर चलना।‌ विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व देश में अनेक परिवर्तनकारी काम हुए हैं। गोरखपुर के नागरिक इस अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत करते हैं।

  • कांग्रेस ने मनाई गई ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि

    कांग्रेस ने मनाई गई ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि

    आज गोरखपुर जिले में सहजनवा ब्लाक के हरपुर बुदहट शहीद वीरांगना ऊदा देवी की पुण्यतिथि अन्नपुर चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी निर्मला पासवान के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति की अध्यक्षता में उदा देवी जी की पुण्य तिथि मनाया गया जिसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि आदम में साहस एवं शौर्य की प्रतीक संपूर्ण भारत का नाम विश्व पटेल पर गर्व से ऊंचा करने वाली सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति के दौरान लखनऊ की शासक बेगम हजरत की सेवा में महिला ब्रिगेड की सेनापति वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारा था अंत में वे अंग्रेजों की गोली से शहीद हुई अपने व्यक्तित्व का परिचय कराने वाली मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली पासी समाज में जन्मे रहने वाली महानायिका विरागना उदा देवी पासी का आज ही के दिन 16 नवंबर 1857 में शहीद हुई थी आज उनके 167 वे पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माला अर्पण कर नमन करती हुई महिलाओं को उनके मार्ग पर चलने के लिए इतिहास को दोहराया गया भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है दलित विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी यह सरकार है इसी लिए सभी महिलाओं को वीरांगना उदा देवी के इतिहास को बताते हुए उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित की इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति, सहजनवा महेश पासी संयोजक, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र निषाद, नगर अध्यक्ष सहजनवा संजय सिंह, बद्रीनाथ शुक्ला ,अभयानंद द्विवेदी राम सकल पासवान ,बृजभान पासवान ग्राम प्रधान रामगोपाल पासवान प्रधान, सर्वजीत रावत तीर्थराज कनौजिया, जग्गू गुप्ता विवेक पासवान अजीत पासवान राजेश पासवान अभिषेक पासवान ऋषिकेश राव, सत्यवान पासवान, रमाकांत प्रधान, आदित्य पासवान, मोहित पासवान, अक्षय बार दयाराम,

  • सरयू अमृति महोत्सव 2024:तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता

    सरयू अमृति महोत्सव 2024:तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता 15 नवम्बर 2024, शुक्रवार को दिन में 10 बजे से 4 बजे बडहलगंज के होमियोपैथिक मेडिकल कालेज खडेसरी के आडिटोरियम में सम्पन्न होगी !

    उक्त जानकारी देते हुए महोत्सव के आयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 15 नवंबर को होमियोपैथिक मेडिकल कालेज बडहलगंज में चिल्लूपार के पूर्व विधायक पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी जी के स्मृति में संगीत प्रतियोगिता और पूर्व विधायक कल्पनाथ सिंह जी के स्मृति मे नृत्य प्रतियोगिता होगी! जजो द्वारा सर्वश्रेष्ठ विजेताओ का चयन किया जायेगा!
    इस दोनो प्रतियोगिता के विजेताओ को 21 दिसंबर को सरयू अमृत महोत्संव के मंच से सम्मानित किया जाएगा!
    इस दौरान सर्व श्रेष्ठ विजेता का मंचीय परफार्मेन्स भी होगा !

  • “मिशन शक्ति फेस 5” के तहत “मेरी हुनर मेरी पहचान” कार्यक्रम का आयोजन

    “मिशन शक्ति फेस 5” के तहत “मेरी हुनर मेरी पहचान” कार्यक्रम का आयोजन

     

    मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बाल कार्निवल मिशन शक्ति एक विशेष पहल के अवसर पर राजकीय महिला शरणालय गोरखपुर में महिलाओं/बालिकाओं के सम्बन्ध में “मेरी हुनर मेरी पहचान” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जागरूक किया गया

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 5” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में वन स्टाफ सेन्टर गोरखपुर के सहयोग से थाना ए0एच0टी0 गोरखपुर द्वारा राजकीय महिला शरणालय गोरखपुर में बाल कार्निवाल मिशन शक्ति एक विशेष पहल के तहत “मेरी हुनर मेरी पहचान” कार्यक्रम में उपस्थित रहकर महिलाओं बच्चों बालिकाओं को जागरूक किया गया ।महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन – मोबाइल पर डेमो, सी0एम0 हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन 181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, बाल कल्याण समिति गोरखपुर की अध्यक्ष व सदस्य, प्रभारी वन स्टॉप सेन्टर/मनो-सामाजिक परामर्शदाता व थाना राजघाट व थाना ए0एच0टी0 गोरखपुर की पुलिस टीम उपस्थित रहे।

  • 3000 दीपों से जगमगाया गुरु गोरखनाथ घाट

    3000 दीपों से जगमगाया गुरु गोरखनाथ घाट

     

    गोजए के तत्वावधान में मनाई गई देव दीपावली,

    गोरखपुर । पवित्र राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर आज गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वधान में गोजए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह की यजमानी में भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत पूजन के साथ माता राप्ती की आरती की गई और उन्हें वस्त्र आदि समर्पित किया गया। आज देवउठनी एकादशी है। माना जाता है कि आज देवता अपनी दीपावली मनाने धरती पर उतरते हैं। इस कारण आज का दिन बहुत ही पवित्र होता है ।आज ही के दिन भगवान विष्णु 4 माह की निद्रा के उपरांत जागते हैं। आज ही के दिन तुलसी विवाह का भी आयोजन होता है। इसकारण आज पूरा दिन काफी महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस अवसर पर पिछले लगभग दो दशक से राप्ती तट पर दीपदान करने वाले चंद्र कुमार जी के कुशल नेतृत्व में आज यह आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने अधिवक्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ताओं ने और सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लगभग 3000 दीप से घाट प्रचलित किया गया। पंडित सूर्य नारायण मिश्र ने विधवत पूजन अर्चन संपन्न कराया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख समाजसेवी व्यवसायी प्रमोद टेकरीवाल वरिष्ठ अधिवक्ता शशि भूषण ओझा प्रदीप तिवारी अरविंद चौरसिया रितेश दुर्गेश यादव अजीत यादव मनोज गंणेश सहित गोजए के सैकड़ो की संख्या में सदस्य, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

  • सरयू अमृत महोत्सव के लिए तहसील स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता आज

    सरयू अमृत महोत्सव के लिए तहसील स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता आज

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत तहसील स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता बुधवार को दिन में 12 बजे से वीएसएवी डिग्री कालेज गोला में होगी।
    सम्भाषण प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि यह प्रतियोगिता 25 नवम्बर को होना था लेकिन विश्वविद्यालय परीक्षा के चलते अब 13 नवंबर को आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता सन् 1957 से 1962 तक चिल्लूपार की विधायक रहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैलाशवती देवी की स्मृति में स्नातक की छात्राओ के बीच करायी जायेगी। इस संभाषण प्रतियोगिता का विषय ‘’हाँ मैं बेटी हूँ तो क्या हुआ, सब कुछ कर सकती हूँ’’ होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को आरओ वाटर फ़िल्टर, द्वितीय विजेता को सिलाई मशीन और तृतीय विजेता को मिक्सर तथा प्रमाण पत्र देकर 21 दिसंबर को सरयू अमृत महोत्संव के मंच से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सर्व श्रेष्ठ विजेता छात्राओ का मंचीय संभाषण भी होगा।

  • प्रयास एक परिवर्तन का,परिवार ने अक्षयनवमी पर मनाया अपना 9वां स्थापना दिवस

    प्रयास एक परिवर्तन का,परिवार ने अक्षयनवमी पर मनाया अपना 9वां स्थापना दिवस

    प्रयास एक परिवर्तन का,परिवार द्वारा हर वर्ष अक्षय नवमी नवमी पर अपने स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आँवला बृक्ष पूजन एवम सहभोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर के भिन्न भिन्न संस्थाओं व धर्म,संप्रदाय से जुड़े व्यक्तियों की सहभागिता रही।


    कार्यक्रम की शुरुआत प्रयास एक परिवर्तन का, परिवार की 106 वर्षीय वरिष्ठ सदस्या श्रीमती चंद्रावती देवी ने अन्तरराष्ट्रीय कवि दिनेश बावरा, शंभू शिखर,अनिता, अनुपम, शबनम, अंजू, अंशू,सावित्री दास,डॉ ऋतु , रुचि , दुर्गेश, यशी, कीर्ति, सात्विक एवम सुरेन्द्र नाथ यादव के साथ आँवला बृक्ष के समक्ष दीया जलाकर करने के साथ साथ सर्वसमाज के सुख शान्ति की कामना की एवं भोग लगाया,इसके बाद समाज के भिन्न भिन्न धर्म सम्प्रदाय से जुड़े लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रसाद ग्रहण किया।
    गत वर्ष 1.25 लाख से ज्यादा जरूरतमंदों का सहयोग किया गया था, इस वर्ष संसाधनों के कमी के कारण मात्र 1.0 लाख जरूरतमंदो का ही सहयोग संभव हो सका।
    इतनी सारी सेवायें जारी रखने के लिए ज्यादा संसाधनों की आवश्यकता,आप अपनी इच्छानुसार चावल, रिफाइंड तेल, राजमा, काबली चना, चीनी, बिस्कुट,जूस, पैकिंग पैकेट, झोला आदि उपलब्ध करा सकते हैं, या मात्र रू 25 एक जरूरतमंद व्यक्ति के भोजन के लिए,
    प्रयास एक परिवर्तन का,परिवार की स्थापना दिवस एवम अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष पूजन एवं सहभोज आयोजन के लिए महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, पद्मश्री नरेश चंद्र लाल, अदनान फारुख अली शाह,महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष चौधरी कैफुल्ल बरा ,पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय, रेड क्रॉस के सभापति शिवेन्द्र विक्रम सिंह, मधु सिंह,विनीता श्रीवास्तव, रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह, डी के खरे, हर्ष सिन्हा,विनीता पाठक, अजय शुक्ला, दिव्या रानी सिंह,मनु जायसवाल, जीतेन्द्र सैनी, मनकेश्वर नाथ पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार,रैम्पस के विवेक श्रीवास्तव, गुरुद्वारा जटाशंकर समिति के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, खत्री समाज के हेमंत चोपड़ा, महंत रवीन्द्र दास, सुरेन्द्र यादव,अवध गुप्ता, अंतराष्ट्रीय शायर डॉ0 कलीम कैसर, भजन सम्राट नंदू मिश्रा, राजा त्रिपाठी, पoधनेश मणि,अंतरराष्ट्रीय गायक राकेश श्रीवास्तव, राकेश उपध्याय, डॉ0 विजाहत करीम, डॉ0 हर्ष वर्धन राय, डॉ0 त्रिलोक रंजन, समाज सेवी असीम रउफ, मोहम्मद अब्दुल्लाह,उत्तर प्रदेश मैरिज हाऊस एसोसिएशन के एस रहमान,कलीम उल हक, आई एम सिद्दिकी,रणविजय चंद,ऊर्जा के अजय जायसवाल,चारुशिला, डॉ हरिशंकर,राधे श्याम श्रीवास्तव, प्रेम शंकर श्रीवास्तव ,रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सी एम पांडेय,विजय खेमका, दुर्गेश त्रिपाठी,डॉ विनोद श्रीवास्तव, डॉ ए पी शाही,प्रो o अजय शुक्ला, सुप्रिया द्विवेदी, डॉ0 सुश्रेया तिवारी,डॉ संजय श्रीवास्तव,डॉ0 सिद्धनाथ,दुर्गेश बजाज,विनय गौतम,सुधांशु चंद्रा,आशीष रूँगटा,शायर वसीम मज़हर, शाकिर अली, शमशाद राइन एडवोकेट, खैरूल बशर, मोहम्मद अरशद, मो0 यूसुफ, गुरुप्रसाद, डॉ0 अरुण कुमार, डॉ0 सौरभ पाण्डेय ,मनोज गुप्ता,नितिन जायसवाल, रघुवंश हिन्दू,गीता हिन्दू,राजन सिंह सूर्यवंशी, दिलजीत कौर, सौरभ,प्रखर अग्रवाल, विश्व मोहन तिवारी, शैलेश त्रिपाठी, योगेन्द्र दूबे,मिथलेश यादव, नवनीत यादव,रत्नेश तिवारी ,मृत्युंजय सिन्हा, प्रेम पराया, शिवहर्ष ,राजेश राय, धीरज श्रीवास्तव, संतोष सिंह श्रीवास्तव,डॉ राजेश गुप्ता, असफाक मेकरानी, रवींद्र रंगधर, अज़ीम सलमानी, मित्र प्रकाश, कनक त्रिपाठी,धीरज सिंह, दिव्येन्दुनाथ एडवोकेट,मंजू वर्मा,किरण श्रीवास्तव,किरन सिन्हा,शरद शुक्ला, शरद खंडेलवाल, प्रफुल्ल ,सुमित, निर्माण, विवेक, रितेश, रूपेश, राजन,सुनिशा,निधि श्रीवास्तव, डिंपल कौर,संगीता मल्ल, नरेश करमचंदानी, मनीष,डॉ हरीश चंद्र बिजलानी,मधु गुप्ता, नीतू यादव, संजयं पांडेय, सुनील यादव, आतिफ आदि ने शुभकामना दी।
    आयोजन में अजय, संतोष, विनित, बजरंगी,गोलू, विनीत का विशेष सहयोग रहा।
    संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाचार पत्र के माध्यम से जन सेवाओं में जन जन के सहयोग का आग्रह किया।
    अबतक 7.75 लाख से ज्यादा वृद्धजनों, कुष्ठ रोगियों, कैंसर रोगियों, दिव्यांग जनों आदि के यथा संभव सहयोग। अब अन्नपूर्णा मुहिम में खाली पेट न सोये कोई, का प्रयास आप सभी संवेदनशील जनों के आशीर्वाद स्नेह शुभकामना एवम् यथा संभव सहयोग से ही संभव।

  • सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिन्दुओ को एक मंच पर आना ही होगा–गोपाल राय

    सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिन्दुओ को एक मंच पर आना ही होगा–गोपाल राय

     

    हिन्दु समाज की रक्षा करना ही उद्देश्य-शिखर गुप्ता,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सभी हिन्दू भाईयों को एक धागे में पिरोकर चलना होगा। बांग्लादेश में फर्जी आई कार्ड बनाकर हिंदुओं के साथ जो अत्याचार किए गए हैं। उसका परिणाम आततायियों को भुगतना पड़ेगा।
    श्री राय बड़हलगंज स्थित खड़ेसरी साई मंदिर परिसर मे विश्व हिन्दु रक्षा परिषद के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि
    हिन्दू समाज जागरूक होकर एकजुटता के साथ काम करें। संपूर्ण भारत में हिन्दू धर्म की रक्षा करने के लिए यह संगठन मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए सभी हिन्दुओ को एक मंच पर आना ही होगा।
    प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहा कि आज मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस काम को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करता रहूंगा। हिन्दू समाज की रक्षा के लिए कभी भी पीछे नहीं हटूंगा। हिन्दू समाज से जुड़े लोगों को न्याय दिलाने का काम करुंगा। मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा से दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। सपा व कांग्रेस पार्टी समाज को धोखा देने वाली पार्टी है। मोदी व योगी के नेतृत्व में चातुर्दिक विकास के साथ हिन्दू समाज की रक्षा करने का काम हो रहा है। भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता व नेहा गुप्ता ने कहा कि इस संगठन से समाज की माताएं, बहनें पूरी तरह सुरक्षित है। संगठन हिंदुओं की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता के नेतृत्व में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मऊ जनपद के कौशल विश्वकर्मा व संतकबीरनगर के कुलदीप पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाया गया। संचालन अभिषेक राय ने किया। कार्यक्रम मे अभिषेक राय,भूपेंद्र दीक्षित, कुशाग्र, नेहा गुप्ता, प्रधान आदर्श शाही, गुलशन यादव, पंकज यादव, गौरव राय, दीपक राय, अमलेश पांडेय, गोरख यादव, सुरेश राय आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

  • मनाया गया भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव

    मनाया गया भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव

    श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा संस्था जयसवाल समाज समिति के तत्वाधान में आज दिनांक 9/11/2024 को लॉर्ड बुद्धा गेस्ट हाउस राप्ती नगर गोरखपुर उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से सातों महाद्वीप के चक्रवर्ती सम्राट राजराजेश्वर कार्तिवीर्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जन्म उत्सव भव्य रूप से मनाया गया साथ ही भंडारा प्रसाद वितरण किया गया हम अपने सभी सजातीय भाइयों/बहनों को इस कार्यक्रम में सहयोग और सफल करने के लिए हम अपनी संस्था की ओर से सभी लोगों का तथा समस्त पदाधिकारीगढ़ को हृदय की गहराइयों से आभार और धन्यवाद देते हैं l
    और आशा करते हैं सभी सजातीय भाइयों और बहनों से प्रत्येक वर्ष इसी भाति बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर संस्था का सहयोग निरंतर करते रहेंगे l
    इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक पूर्व में मेयर माननीय श्री सीताराम जायसवाल जी माननीय इंजीनियर श्री छेदी प्रसाद जायसवाल जी अध्यक्ष जयसवाल समाज समिति पूर्व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष माननीय ईश्वर चंद्र जायसवाल जी दर्जा प्राप्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय रामशंकर जायसवाल जी संस्था के अध्यक्ष श्री जयेंद्रनाथ जायसवाल जी पूर्वांचल के प्रख्यात एमडी मेडिसिन सृजन श्री सिद्धिविनायक अस्पताल के डायरेक्टर आदरणीय डॉ मनोज जायसवाल जी गेस्ट हाउस के डायरेक्टर श्री रवि जायसवाल श्री सत्य प्रकाश जयसवाल जी श्री राजन जायसवाल जी श्री हरेंद्र जायसवाल जी श्री चंद्रशेखर जयसवाल जी श्री सुभाष जयसवाल जी श्री सूरज जायसवाल जी श्री सुनील जायसवाल जी श्री विवेक जायसवाल जी श्री रवि प्रकाश जायसवाल जी बृजबाला जायसवाल जी सोनी जायसवाल नीतू जायसवाल जी गुंजन जयसवाल जी सुनीता जयसवाल जी डॉक्टर सपना जायसवाल राधिका जायसवाल जी एवं समस्त जयसवाल समाज परिवार आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा तथा आशीर्वाद स्नेह प्यार मिला विश्वास करते हैं आप का आशीर्वाद और स्नेह प्यार निरंतर हमारी संस्था को मिलता रहेगा इस कार्यक्रम को सुशोभित अपने मृदुल आवाज से रंगमय किया आदरणीय कुमार विजय जायसवाल जी द्वारा भजन की प्रस्तुति हुई बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद l
    हम अपनी संस्था के सभी पदाधिकारी को विशेष रूप से हृदय की गहराई से बधाई और धन्यवाद देते हैं l
    आपका
    डॉक्टर संजय जयसवाल
    राष्ट्रीय महासचिव
    श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवासंस्था
    राष्ट्रीय महासचिव
    ओबीसी पार्टी
    8840 18 7436