Category: कला और संस्कृति

  • 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य : मुख्यमंत्री

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत शीर्ष प्राथमिकता हो : सीएम योगी,

    गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला की तैयारियों की सीएम योगी ने की समीक्षा,

    गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी तक करने पर हो विचार : सीएम योगी,

    गोरखपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी इसलिए 11 से 13 जनवरी तक प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी करने पर विचार किया जाना चाहिए। खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत न हो।

    सीएम योगी ने रविवार अपराह्न गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर महापौर और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से खिचड़ी मेला को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए। ध्यान रहे सभी कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का भी भव्य और दिव्य आयोजन होगा। इसे देखते हुए इस बार के खिचड़ी मेला में हर साल से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आ सकती है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खिचड़ी मेला को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया।

    *पर्याप्त अलाव जलवाने के हों इंतजाम*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेला के समय शीतलहर का भी दौर रहता है। इस दौरान आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।

    *यातायात प्रबंधन पर दें विशेष ध्यान*
    सीएम योगी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया देना होगा। इसके लिए पर्याप्त पुलिस और यातयात पुलिस की तैनाती के साथ लगातार सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जाए। वाहनों की पार्किंग और डायवर्जन की तैयारी अभी से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते मंदिर मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट का परीक्षण कर कोई दिक्कत मिलने पर उसे दुरुस्त कर लिया जाए। पेयजल के लिए अस्थाई हैंडपंप लगवाए जाएं। समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस, बिजली विभाग, दूरसंचार, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, वन विभाग व वन निगम, पूर्वोत्तर रेलवे, परिवहन और सूचना विभाग ने खिचड़ी मेला को लेकर अपनी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

    *स्थानीय उत्पादों को मंच दें गीडा के स्थापना दिवस समारोह में*
    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर को आयोजित होने वाले गीडा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि समारोह में लगने वाले ट्रेड शो में पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को भी मंच दिया जाए। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बखिरा और पिपरौली के पीतल उत्पाद, खजनी के कम्बल आदि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
    बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी आनंद कुलकर्णी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, गीडा की सीईओ अनुज मलिक समेत प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • समग्र समाज का उत्थान ब्रह्म समाज की नैतिक जिम्मेदारी – डॉ धनेश मणि त्रिपाठी

    समग्र समाज का उत्थान ब्रह्म समाज की नैतिक जिम्मेदारी – डॉ धनेश मणि त्रिपाठी

     

    उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या पूर्वांचल रत्न से सम्मानित ज्योतिष धर्मगुरु डॉ धनेश मणि त्रिपाठी से मिलने तारामंडल स्थित उनके आवास पर पहुंची | आवास पर पहुंचते ही फूल मालाओ से उनका भव्य स्वागत किया गया | ब्रह्म समाज एकता समिति एवं धर्म जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में साल,गीता की पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह के साथ गुरु गोरखनाथ सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया | चाय के साथ चर्चा करते हुए माननीया मंत्री जी ने कहा की बच्चों एवं महिलाओ के संरक्षण-संवर्धन की जिम्मेदारी तो हमारा धर्म है पर समाज के समग्र विकास के लिए कार्य होते रहना चाहिए | उन्होंने कहा पूर्व कार्यों को देखते हुए हमें लगता हैं कि ब्रह्म समाज एकता समिति एवं धर्म जागरण मंच राष्ट्रहित के साथ समाज के सभी वर्गों के लिए अच्छा कार्य कर रहा हैं,मैं इनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करती हूँ | ज्योतिष धर्मगुरु डॉ धनेश मणि त्रिपाठी ने कहा हम सभी ब्रह्म की ही संतान है,इसलिए ब्राह्मण के साथ सभी वर्ग के उत्थान एवं विकसित राष्ट्र के लिए मार्ग प्रशस्त करना,हमारी पहली नैतिक जिम्मेदारी हैं | हम उसी दिशा मे कार्य कर रहे हैं,जिससे आने वाले समय में भारत पुनः विश्वगुरु बन सके | इस दरम्यान संस्था के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मनीष पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण पाण्डेय,प्रदेश सचिव रवीन्द्र शुक्ल,जोन अध्यक्ष संजीव पाण्डेय,जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा,महामंत्री विपुल मिश्रा इत्यादि सभी सदस्यगण एवं शहर के गणमान्य उ.प्र. के पूर्व मंत्री के.सी.पाण्डेय,भानु प्रकाश मिश्र,विजय शंकर मिश्रा,महाप्रताप सिंह,बृजेश पासवान,विजय शंकर तिवारी,सोना तिवारी,आशीष रुंगटा,नवल नाथानी,दुर्गेश मिश्रा,प्रवीन श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद थे |

  • बी.आई.टी. दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेस का हुआ आयोजन

    बी.आई.टी. दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेस का हुआ आयोजन

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेस का शुभारम्भ बी.आई.टी. संस्थान में दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । कांफ्रेस के मुख्य अतिथि प्रो० कुमार कृष्णन नासा वैज्ञानिक अमेरिका, प्रो० जय गोविन्द थाईलैण्ड, डा० दीप्ती कपूर नीदरलैण्ड, ई० देश दीपक शाही दुबई एवं संस्थान के चेयरमैन डा० आर०ए० अग्रवाल द्वारा शुभारम्भ किया गया ।
    कांफ्रेस के मुख्य अतिथि नासा वैज्ञानिक प्रो० कुमार कृष्णन ने कहा कि आवश्यकता अविष्कार की जननी है । इस सूत्र वाक्य को सदैव स्मरण रखना चाहिए । कुछ नये करने की, कुछ बेहतर करने की जिज्ञासा सदैव बनी रहनी चाहिए । जिस दिन आपने, और बेहतर हो सकता है यह सोचना बन्द कर दिया । उस दिन नवीन तकनीक व आधुनिक सुविधाएं जनमानस को मिलना बन्द हो जायेगी ।
    आई.आई.टी. कानपुर के प्रो० योगेश चैहान ने कहा कि आपके द्वारा किये गये शोध व अविष्कार के द्वारा ही देश को आधुनिक तकनीक व नवीन संसाधन उपलब्ध हो रहे है । आज युवाओं को देश आशा भरी नजरों से देख रहा है ।
    राजकीय इन्जीनियरींग कालेज सोनभद्र से आये प्रो० गीतम सिंह तोमर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है आपमें ऊर्जा भरपूर है उचित मार्गदर्शन से आप दुनिया कीे दिशा व दशा बदलने में सक्षम हैं । कांफ्रेस की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के चेयरमैन डा. आर०ए० अग्रवाल ने कहा कि बी.आई.टी. संस्थान में दुनिया के सबसे बड़े तकनीक संगठन की इस कांफ्रेस में 1162 नवाचार हेतु शोध पत्र प्राप्त हुए, जो इस कांफ्रेस की सफलता को बयां करते हैं ।
    कांफ्रेस में संयोजक ई० अंकुर कुमार, डा रूप रंजन, डा० अभिनन्दन त्रिपाठी, डा० शशांक श्रीवास्तव, डा० अरविन्द पाण्डेय, संतोष त्रिपाठी, उज्जवल श्रीवास्तव सहित बी.आई.टी. संस्थान के निदेशक, विभागाध्यक्ष व शिक्षक उपस्थित थे ।

  • जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड– विधायक

    जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड– विधायक

     

    सरस्वती देवी इंटर कालेज पिपरौली में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    शनिवार को सरस्वती देवी इंटर कालेज पिपरौली में चल रहे तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ ।
    मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण जीवन जीने की कला सिखाता है, स्काउटिंग में जीवन के संपूर्ण आत्म होते हैं । विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन का बोध कराता है । साथ ही उच्च नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम भी स्काउट गाईड है । विशिष्ट अतिथि कैप्टन ओ पी मिश्रा ने कहा कि स्काउट गाइड के मध्यम से बच्चों में प्रतिज्ञा व नियमों का पालन सीखने के साथ ही देशभक्ति की भावना जागृत होती है । इसके पूर्व में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गाया ।
    अतिथियों ने स्काउट-गाइडों द्वारा बनाए गए आकर्षक टोलियों का निरीक्षण भी किया गया । तीन दिवसीय शिविर में स्काउट गाइडों द्वारा टेंट निर्माण, गांठ बांधना, स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता का संदेश देते हुए रसोई, शौचालय, मकान, सड़क, की स्वच्छता के बारे में बताया गया ।
    प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । शिविर का संचालन जिले से आए ट्रेनर ने अजय कुमार गुप्ता और लाजो ने किया । इस दौरान रामरक्षा यादव,रणविजय सिंह, दयाराम, रामेश्वर सिंह,
    उत्कर्ष, सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

    सरस्वती देवी इंटर कालेज पिपरौली में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन ।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    शनिवार को सरस्वती देवी इंटर कालेज पिपरौली में चल रहे तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ ।
    मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण जीवन जीने की कला सिखाता है, स्काउटिंग में जीवन के संपूर्ण आत्म होते हैं । विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन का बोध कराता है । साथ ही उच्च नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम भी स्काउट गाईड है । विशिष्ट अतिथि कैप्टन ओ पी मिश्रा ने कहा कि स्काउट गाइड के मध्यम से बच्चों में प्रतिज्ञा व नियमों का पालन सीखने के साथ ही देशभक्ति की भावना जागृत होती है । इसके पूर्व में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गाया ।
    अतिथियों ने स्काउट-गाइडों द्वारा बनाए गए आकर्षक टोलियों का निरीक्षण भी किया गया । तीन दिवसीय शिविर में स्काउट गाइडों द्वारा टेंट निर्माण, गांठ बांधना, स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता का संदेश देते हुए रसोई, शौचालय, मकान, सड़क, की स्वच्छता के बारे में बताया गया ।
    प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । शिविर का संचालन जिले से आए ट्रेनर ने अजय कुमार गुप्ता और लाजो ने किया । इस दौरान रामरक्षा यादव,रणविजय सिंह, दयाराम, रामेश्वर सिंह,
    उत्कर्ष, सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ शुभारंभ

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ शुभारंभ

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव, गोरखपुर

    गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मैदान में बने अस्थाई नगर”अहिल्याबाई होलकर नगर” में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रमुख उद्योगपति और जोहो कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक “श्रीधर वेंबु” ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    श्रीधर वेंबू जी ने इस दौरान अपने विचारों को इस आयोजन में शामिल विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों से साझा किया तथा पत्रकारों से भी वार्ता की।

  • गोरखपुर ब्रेकिंग: महंत अवैद्यनाथ के नाम पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

    गोरखपुर ब्रेकिंग: महंत अवैद्यनाथ के नाम पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

     

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के तहत गुरुवार को देवी अहिल्याबाई नगर में महंत अवैद्यनाथ के नाम पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

    मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

    यह प्रदर्शनी महंत अवैद्यनाथ के जीवन, संघर्ष, और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को समर्पित है। अधिवेशन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

  • गोरखपुर: खिचड़ी महोत्सव और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों पर पुलिस की बैठक आयोजित

    गोरखपुर: खिचड़ी महोत्सव और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों पर पुलिस की बैठक आयोजित

     

    आज “थाना गोरखनाथ” में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर की अध्यक्षता में खिचड़ी महोत्सव और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान महोत्सवों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा को पुख्ता करने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। महोत्सवों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।

  • महाकुंभ की सुरक्षा होगी ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

    महाकुंभ की सुरक्षा होगी ऐसी कि परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

    विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की सुरक्षा होगी ऐसी,परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर,तैयार हो रहे हैं 50 हाईटेक कंट्रोल रूम,

    प्रयागराज।संगम नगरी में जनवरी 2025 में गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी के संगम तट पर विश्व का सबसा बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ के रूप में होने जा रहा है।
    महाकुंभ की तैयारी अंतिम चरण में है।शासन-प्रशासन भी पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में जुटा है।योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटी है।इस महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।इनकी सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने पूरा प्लान तैयार किया है। महाकुंभ में हाईटेक कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं।इन हाईटेक कमरों में हाई लेवल मीटिंग के अलावा पुलिस के आला अधिकारी बैठकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

    विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में आने वाले 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने कमर कस ली है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई हाइटेक कंट्रोल रूम बन रहे हैं।इसमें हाई लेवल की मीटिंग और सुरक्षा के कई जरूरी कामों पर निगरानी रखी जाएगी।इन हाईटेक रूम की खास बात यह है कि इस

  • स्काउट गाइड कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

    स्काउट गाइड कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश गोरखपुर के तत्वाधान में आयोजित सहजनवा तहसील के अंतर्गत श्रीमती रेशमा रावत कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज, भीटी रावत, गोरखपुर में मुख्य अतिथि भान प्रताप सिंह नायब तहसीलदार सहजनवा के द्वारा उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ । इस कार्यक्रम में मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज, सहजनवा, गोरखपुर, के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी, भोलाराम मस्करा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सिंह, बाबा अमृत दास इंटर कॉलेज, जोगिया पाली, सहजनवा गोरखपुर के प्रधानाचार्य विनय सिंह तथा स्काउट ट्रेनर लीडर ओम प्रकाश उपाध्याय एवं रैली संचालक किरन देवी के साथ विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड प्रभारी मोहम्मद नूर आलम, सुधीर कुमार, गणेश्वर त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, देवेन्द्र गौंड, तथा रेशमा रावत कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया ।

  • अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस (20 नवम्बर) पर गोरखपुर की अगुवाई में प्रदेश की राजधानी में समागम 2024 समिट का आयोजन

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस (20 नवम्बर) पर गोरखपुर की अगुवाई में प्रदेश की राजधानी में समागम 2024 समिट का आयोजन

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस (20 नवम्बर) पर गोरखपुर की अगुवाई में प्रदेश की राजधानी में समागम 2024 समिट का आयोजन,

    एक ऐसी दुनियां बनाएं जहां वंचित बच्चे भी देख सकें सपने-शिव प्रताप शुक्ल,

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने बाल संरक्षण और बाल विकास के मुद्दे पर दिये सुझाव,

    राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम व पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सरकार के प्रयासों के बारे में बताया,

    प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खेलों के क्षेत्र में पीपीपी मॉडल की महत्ता बताई,

    पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा हुए शामिल,

    सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं और सीएसआर प्रतिनिधियों ने किया मंथन

    लखनऊ: अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर बीस नवम्बर को गोमतीनगर स्थित होटल ताज में गोरखपुर की संस्था सेफ सोसाइटी की अगुवाई में समागम समिट 2024 का हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया । उन्होंने बाल संरक्षण और बाल विकास के मुद्दे पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सभी को मिल जुल कर एक ऐसी दुनिया बनानी होगी जहां वंचित समाज के बच्चे भी स्वतंत्र होकर सपने देख सकें। प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी वर्चुअल माध्यम से खेलों में वंचित बच्चों की प्रतिभागिता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल पर खेल मैदानों के विकास के लिए लोगों को आगे आना होगा। प्रदेश सरकार इसमें हरसंभव सहयोग करेगी। अधिकाधिक खेल मैदान बच्चों के लिए ढेर सारे अवसर उपलब्ध कराएंगे।

    समिट में पहुंचीं प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने बच्चों के उत्थान के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। समिट में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सक्रिय प्रतिभागिता करते हुए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया। इस मौके पर सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं और सीएसआर प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्राम पंचायत विकास योजना में बाल अधिकार संरक्षण और खेलों के जरिये बच्चों और युवाओं के चतुर्दिक विकास के मुद्दे पर मंथन किया।

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आयोजक संस्था सेफ सोसाइटी और सभी प्रतिभागी प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए उद्घाटन सत्र में कहा कि बच्चे राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने, सीखने और समान रूप से जीने का अवसर मिले। ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में बाल अधिकारों के संरक्षण से जमीनी स्तर पर बच्चों की सुरक्षा का एक परिवर्तनकारी दृष्टीकोण विकसित होगा। खेलों के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि वंचित समुदाय के बच्चों को बहुत संभालने की आवश्यकता है। जाति, लिंग आदि की बाधाओं को तोड़ कर बच्चों के विकास का अवसर उपलब्ध करवाने की जरूरत है।

    इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को अपराध और नशे से बचाने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ने की आवश्यकता है। मलिन बस्तियों में इस संबंध में विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए। केंद्र सरकार इस क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।

    प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बच्चों के चतुर्दिक विकास के लिए प्रयासरत है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों से क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है और सभी के सहयोग से और भी बेहतर वातावरण बनेगा।

    बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आयोग बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और उनके विकास को लेकर निरंतर प्रयत्नशील है। समागम के निष्कर्षों से इस कार्य को और भी प्रभावी बनाया जा सकेगा। पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निःसंदेह बच्चों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करेंगे। ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की बाल संरक्षण प्रबन्धक पूजा कंडुला ने बच्चों के उत्थान के अपेक्षित प्रयासों के बारे में बात की और सामुदायिक सहयोग की महत्ता पर प्रकाश भी डाला और पैनल डिस्कसन में हिस्सा लिया।

    मुख्य आयोजक संस्था सेफ सोसाइटी के निदेशक विश्व वैभव शर्मा ने बताया कि ‘ग्रामीण भारत’ और ‘खेलों की दुनिया’ में बाल अधिकार संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर आयोजित इस समिट में आगामी कार्ययोजना तैयार की गई है । प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इन प्रयासों को सामूहिक उत्तरदायित्व, बेहतर समन्वय और साझा प्रयासों से सफल बनाने के क्रम में ही इस समिट का आयोजन किया गया ।

    इस मौके पर बेसिक उत्थान एवं सेवा संस्थान के बच्चों ने बाल विवाह की कुरीति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। अर्जुन और लक्ष्मण अवार्ड विजेता धावक गुलाब चंद्र पटेल, यूएन एसडीजी अवार्ड विजेता व एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर पैराथलीट सुवर्णा राज और अन्तर्राष्ट्रीय किक बॉक्सर रिंका सिंह को सम्मानित भी किया गया। खेल विभाग के उप निदेशक एसएस मिश्रा और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रस्तुति के जरिये प्रदेश के परिदृश्य पर प्रकाश डाला ।

    इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या, एनएसीजी-ईवीएसी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, दी सीएसआर यूनिवर्स से रुचिका कुमार, श्वेत के पदाधिकारी डॉ विवेक मिश्रा, सेफ सोसाइटी संस्था से बृजेश मणि मिश्रा, बृजेश चतुर्वेदी, अभिषेक पाठक, सोनिका खरवार, शैलेंद्र चतुर्वेदी समेत विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी और सीएसआर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन इशा राय और डॉ मुस्तफा खान ने किया।