Category: कला और संस्कृति

  • गोपाष्टमी पर गायों की हुई पूजा

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) उपनगर के सरयू नगर स्थित कान्हा गौ आश्रय केंद्र पर गायों की विधि विधान से पूजा अर्चन कर गायों को गुड़ चना खिलाया गया।

    शनिवार को गोपाष्टमी के अवसर पर चेयरमैन प्रीति उमर की अनुपस्थिति में कान्हा गौ आश्रय केंद्र पर पहुंचे उनके परिवार के सदस्य व बजरंज दल के पूर्व नगर संयोजक सुरेश उमर ने गायों की पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र पर लगभग सत्तर गायों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के दिन की धार्मिक मान्यता है कि इस दिन उपासना करने से जातक को गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दौरान उन्होंने गौ माता की आरती उतारी। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डा० विवेक कुमार, पंकज पांडेय, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अमलेश कुमार, विजयनाथ, हरकनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को अर्घ्य के लिए बांटे दुध व कराया जलपान

    समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को अर्घ्य के लिए बांटे दुध व कराया जलपान

     

    गोला। लोक आस्था के महापर्व छठ पुजा पर गुरुवार की शाम को और शुक्रवार के सुबह समाजसेवियों ने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए नदी तट पर श्रद्धालुओं के लिए टेंट में स्टाल लगाकर अर्ध्य के लिए दुध और जलपान की व्यवस्था किया था। जो भी श्रद्धालु पहुंचता था वह अर्ध्य के लिए दुध लिया और जलपान ग्रहण करता था।छठ महापर्व पर पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार उमर एलपीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार पुर्व सभासद अशोक कुमार वर्मा पीएच इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कुशलदेईया उरूवा के प्रबन्धक मनोज कुमार उमर वैश्य सभासद श्रवण कुमार वर्मा इमरान अंसारी अयोध्या दास (श्याम जी) के के टायर और के के लाइब्रेरी के प्रोपराइटर विराट यादव उर्फ सिंटू उदय शंकर गुप्ता इमरान अंसारी डॉ राजेश जायसवाल रिंकू चौधरी रामजी कसौधन दिलीप गुप्ता महेंद्र सोनकर हाजी हुसैन अक्षैवर जायसवाल अनील कुमार संजय मद्धेशिया राजाराम जायसवाल महबूब अली सहित अधिक संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु व समाजसेवी गणमान्य लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे.

  • महाकुंभ 2025: तैयारियां जोरों पर

    महाकुंभ 2025: तैयारियां जोरों पर

    महाकुंभ 2025

    महाकुंभ से पहले अलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की क्षमता होगी दोगुनी

    45 एमएलडी से बढ़ा कर 80 एमएलडी की जा रही है पम्पिंग क्षमता

    प्रयागराज के कई मोहल्लों की सीवर ड्रेनेज की समस्या होगी दूर

    यूपी जल निगम नगरीय 30 नवंबर तक कर लेगा कार्य पूरा

    निर्माण के दौरान असुविधा के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

    प्रयागराज, 08 नवंबर: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ की तैयारियां पूरे शहर में तेजी से चल रही हैं। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप न केवल महाकुंभ क्षेत्र के लिए विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं की जा रही हैं, बल्कि प्रयागराज शहर में भी कई स्थाई निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। जिनका लाभ प्रयागराज निवासियों को आने वाले वर्षों में भी मिलता रहेगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, प्रयागराज के अलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की क्षमता लगभग दोगुनी करने का कार्य कर रहा है। जिससे आने वाले दिनों में प्रयागराज के कई मोहल्लों में सीवर की समस्या का निदान हो जाएगा। इसके साथ ही जल निगम नगरीय के सहयोग से कई अस्थाई एसटीपी का भी निर्माण हो रहा है।

    सीवर ड्रेनेज की समस्या का होगा निस्तारण
    महाकुंभ के पहले यूपी सरकार के कई विभाग मिल कर प्रयागराज में विश्वस्तरीय सुविधाओं का निर्माण कर रहे हैं। इसी दिशा में यूपी जल निगम नगरीय, प्रयागराज में कई प्रोजेक्ट्स चला रहा है। इनमें से आलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की क्षमता का विस्तारीकरण एक बड़ा प्रोजेक्ट है। विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि अलोपीबाग पम्पिंग स्टेशन की ट्रीटमेंट क्षमता को 45 एमएलडी से बढ़ा कर 80 एमएलडी किया जा रहा है। जो कि पहले की तुलना में लगभग दोगुनी है। सीएम योगी के निर्देश के मुताबिक ये कार्य 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद प्रयागराज के अलोपीबाग, दारागंज, सोहबतियाबाग, अल्लापुर, किदवई नगर और मोरी नाला के सीवर ड्रेनेज की समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

    अंतिम चरण में है कार्य
    अधिशासी अभियंता ने बताया कि लगभग 18 करोड़ की लागत से हो रहे विस्तारीकरण का कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। पम्पिंग स्टेशन के न्यू सम्प ने कार्य करना शुरू कर दिया है, जल्द ही ओल्ड सम्प भी कार्य करने लगेगा। जिसके बाद इस क्षेत्र के पूरे सीवर वेस्टेज को सम्प से पम्प कर राजापुर एसटीपी पर भेजा जाने लगेगा। जहां से ट्रीटेड पानी नदी में गिराया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों बल्कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के अतिरिक्त दबाव का भी आसानी से सामना किया जा सकेगा।

    सहयोग की अपील
    इसके साथ ही अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के कारण क्षेत्रवासियों को 30 नवंबर तक कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य पूरे होने के बाद लंबे समय से अलोपीबाग और आसपास के मोहल्लों की सीवर चोकिंग की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।

  • छठ पूजा के तीसरे दिन बड़ा हादसा, रोहतास में सूरज को अर्घ देते समय 7 लोग पानी में डूबे, 3 की मौत

    छठ पूजा के तीसरे दिन बड़ा हादसा, रोहतास में सूरज को अर्घ देते समय 7 लोग पानी में डूबे, 3 की मौत

    रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र में छठ पूजा के तीसरे दिन सूरज को अर्घ देने के दौरान 5 लोग डूब गए। जिनमें से दो लोगों को गोताखोरों ने बचा लिया। लेकिन एक युवक की मौत हो गई और दो अभी भी लापता है। वहीं भानस थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में भी नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

  • आस्था के महापर्व छठ की धूम, व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को किया प्रणाम

    आस्था के महापर्व छठ की धूम, व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को किया प्रणाम

    गोरखपुर

    रिपोर्टर-सचिन यादव

    आस्था के महापर्व छठ की धूम, व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को किया प्रणाम

    सूर्य की उपासना का महापर्व छठ जिसकी महत्वता आज बिहार से शुरू होकर पूरे भारतवर्ष में फैल चुकी है। कभी इसे बिहार का क्षेत्रीय पर्व माना जाता था ।लेकिन आज भारतवर्ष सहित विदेश में भी इसकी धूम मची हुई है।

    पुत्र की दीर्घायु और सुख, संपन्नता के लिए रहे जाने वाले छठ व्रत में महिलाएं बड़ी ही स्वच्छता और साफ सफाई से तैयारी शुरू करती है। तीन दिन पहले से ही नहाए खाए के साथ इसकी शुरुआत होती है, अगले दिन खरना, एक विशेष प्रकार का पकवान जिसे मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है। उसे खाकर महिला 36 घंटे का लंबा उपवास रखती है, प्रथम दिन अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अगले दिन उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के प्रथा रही है। इसके पश्चात इस व्रत की समाप्ति होती है।

    बात करें गोरखपुर की तो यह पूर्वांचल का एक बहुत महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। जो बिहार से भी सटा हुआ है, यहां छठ पर्व की धूम हमेशा से रही है। चाहे गोरक्ष पीठाधीश्वर हो या गोरक्षनाथ मंदिर राप्ती तट सहित विभिन्न घाटों पर पर हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं घाट के किनारे पहुंच कर सूर्य की आराधना करते हुए उन्हें अर्घ्य देती हैं।

    वही गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 2 में स्थित किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर व किन्नर आयोग की सदस्य कनकेश्वरी नंद गिरी उर्फ किरण बाबा ने घर से लेकर छठ घाट तक लेटते हुए पहुची ।

    वही किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरी ने कहा कि यह छठ व्रत अपने जजमानों के उज्ज्वल दीर्घायु के लिए रखती हूं ताकि हमारे जजमान स्वस्थ्य रहे खुशहाल रहे और मैं छठी मैया से प्रार्थना करती हूं कि हमारे जजमानों की रक्षा करे।

    किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर व किन्नर आयोग की सदस्य कनकेश्वरी नंद गिरी ने कहा कि छठ व्रत रहने वाली महिलाओं की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज भी महिलाओं ने अपने हाथों से बनाई गई बेदी पर छठ घाट पर पहुंचकर सूर्य की उपासना करते हुए अर्घ्य दिया और पूरे परिवार सहित समस्त समाज के कल्याण की कामना की।

  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) भगवान विष्णु की प्रसन्नता के निमित्त गोवर्धन पूजा (अन्नकूट महोत्सव पर्व) को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीया को गोवर्धन पूजा पर्व पर बहनों ने गोवर्धन की पूजा कर अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना किया। बता दें कि बड़हलगंज नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में गांव की युवतियों ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन का चित्र बनाकर मंगल गीत गाते हुए पहले अपने भाइयों को श्राप दिया तत्पश्चात उनके जीवन की मंगल कामना की। मान्यता है कि द्वापर युग में ब्रज में अन्नकूट के दिन भगवान इन्द्र की पूजा होती थी परन्तु कृष्ण ने लोगों से गोवर्धन की पूजा करने की सलाह दी लोगों ने उनकी बात मान भगवान गोवर्धन की पूजा शुरु कर दी।जिससे क्रुद्ध होकर इन्द्र ने मुसलाधार बारिश शुरु कर दी। यह लीला देख भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर सभी ब्रजवासियों एवं जीव जंतुओं की रक्षा की तभी से भगवान गोवर्धन की पूजा की शुरुआत हुई। गोवर्धन पूजा अन्नकूट पर गौ माता को अर्पित गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया। कस्बे के लेटा घाट, महादेव मुहल्ला, घासमंडी, खटीक टोला, तिवारीपुर, जाइपार,बसानपुर नरहरपुर,ससारपार,बढयाटिकुर, खड़ेसरी, चिल्लूपार, मरवट, भैसवली दुबौली, डेरवा, टाडा, कोल्हुआ में हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पुजा पर्व को मनाया गया।

  • दीपावलीः सतरंगी रोशनी से नहाया बड़हलगंज

    दीपावलीः सतरंगी रोशनी से नहाया बड़हलगंज

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    स्थिरता के लिए पूजी गई चंचला लक्ष्मी
    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: त्रेता युग में प्रभु राम के घर वापसी के आगमन की खुशी के अहसास दीवाली पर एक बार और हुआ। रंग बीरंगी रोशनी से गली चौराहे और घर और प्रतिष्ठान और आतिशबाजी की छठ ने अमावस की काली रात को अमावस बना दिया ।
    शाम ढ़लते ही पूरा बड़हलगंज रोशनी से जगमगा उठा।हर ओर उत्सव का माहौल रहा लोगो ने सायंकाल चंचला लक्ष्मी को स्थिरता के लिए पूजा अर्चन किया ओर एक दूसरे को मुहँ मीठा कर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी । शाम को उत्सव का माहौल चरम पर पहुँचा।दीपको ,मोमबत्ती ,व झालरो से जगमग हो उठा नगर में नगरपंचायत के तरफ से साफ सफाई की व्यवस्था , विधायक प्रतिनिधि पं. आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, चेयर मैन प्रतिनिधि महेश उमर, श्रीकांत सोनी, राजेश उमर, सुरेश उमर, बृजेश उमर, मिडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, कृष्ना मोदनवाल, राजेश जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, अमलेश कुमार, व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मुस्तैदी से संभाल रखी थी।

  • श्मशान पर मनी दिवाली

    श्मशान पर मनी दिवाली

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) आमतौर पर श्मशान में मुर्दे ही जला करते हैं तो वहीं महिलाएं भी वहां जाने से बचती है, मगर बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर रूप चौदस अर्थात छोटी दिवाली के दिन दीपोत्सव का अलग ही नजारा सामने आया जब श्मशान घाट पर दीप जले, रंगोली सजी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

    बुधवार को बड़हलगंज के मुक्तिपथ श्मशान घाट पर छोटी दिवाली के दिन श्मशान दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान हजारों दीपक जलाए गए तो वहीं स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर घाटों को खूबसूरत ढंग से सजाया। इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि लोग काशी के मसाने की होली खूब सुने है, लेकिन शायद ही कोई श्मशान दिवाली सुना है। हम सभी के पूर्वज यहां से गए हैं, अतः हम सभी अपने पूर्वजों व यम के नाम पर एक एक दीपक आज जला कर श्मशान दिवाली उत्सव मना रहें है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, सभासद दीपक शर्मा, लक्ष्मण साहनी, रवि साहनी, बृजेश उमर, अमरनाथ उमर, पवन यादव, दुर्गेश मिश्रा, अष्टभुजा सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

  • काजल त्रिपाठी ने लोकगीत ‘उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के’ में अपनी सादगी से सबका मन मोह लिया

    काजल त्रिपाठी ने लोकगीत ‘उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के’ में अपनी सादगी से सबका मन मोह लिया

    1. काजल त्रिपाठी ने लोकगीत ‘उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के’ में अपनी सादगी से सबका मन मोह लिया

    छठ पूजा महापर्व लोक आस्था का ऐसा पर्व है, जिसे देश विदेश श्रद्धा भक्ति से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और भक्त गण छठी मइया से अनुनय विनय करते हुए अपनी मन की मुराद पूरी होने की कामना करते हैं। मइया इतनी दयालु हैं कि अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी करती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी छठ व्रत कर रही हैं और अपने पति के साथ छठ पूजा करने घाट पर आई हैं। वह सुबह होने का इंतजार कर रही हैं और सूरज देवता से उदय होने की विनती कर रही हैं। यह क्रिया कलाप हमें देखने को मिल रहा है छठ गीत ‘उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के’ के गाने के वीडियो में। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस छठ गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाकर सबका मन मोह रही है। यह गीत सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। यह गीत छठ व्रतियों को समर्पित है। इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मन मोहक अदाकारी से सबक दिल जीत रही हैं। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि छठ घाट पर पूजन सामाग्री सजाकर दीप धूप जलाकर दोनों हाथ जोड़े बैठी हैं। उनके साथ एक एक्टर को पति के रूप में दिखाया गया है, जो काजल के बगल में बैठा हुआ हाथ जोड़े छठ मइया की आराधना कर रहा है। वे दोनों आसमान की तरफ देखते हुए सूर्य देव के उदय होने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काजल त्रिपाठी सूरज देवता से विनती करते हुए कह रही है कि…
    ‘देवेला अरघिया अइली तिवइया पियरी पहिर के, उगी उगी हे सूरज देव बदरिया चीर के, खड़ी बानी पनिया दिहीं दर्शनिया घटिया के तीर के, उगी उगी हे सूरज देव बदरिया चीर के…’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत ‘उगी ए सूरज देव बदरिया चीर के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने भक्तिमय परफॉमेंस किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। मिक्स मास्टर अंकित अहीर ने किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड राजन, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • अखिलेश राय को मिला ‘कला श्री’ का अवॉर्ड मुंबई में

    अखिलेश राय को मिला ‘कला श्री’ का अवॉर्ड मुंबई में

    अखिलेश राय को मिला ‘कला श्री’ का अवॉर्ड मुंबई में.
    अखिलेश राय ‘कला श्री’ अवॉर्ड से सम्मानित हुए मुंबई में
    कार्यकारी निर्माता व लाइन प्रोड्यूसर अखिलेश राय को मुंबई में ‘कला श्री’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। फ़िल्म इंडस्ट्री में कला के प्रति विशेष योगदान देने पर उन्हें यह अवॉर्ड मुंबई में आयोजित सबरंग फ़िल्म अवॉर्ड में दिया गया है। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा जगत के बहुत से दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। अवार्ड समारोह में उपस्थित सभी दिग्गजों ने अखिलेश राय को बधाई दिया और फिल्म जगत में अहम योगदान देने के लिए सभी ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ ही साथ उन्हें चाहने वाले मित्रों और शुभचिंतकों ने फोन कॉल, मैसेज करके और सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बधाई दिया है और खुशी साझा किया है। चहुँओर से मिल रही बधाई और शुभकामनाओं पर अखिलेश राय ने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
    गौरतलब है कि विगत कई साल से मुंबई में सबरंग फिल्म अवॉर्ड का आयोजन कुलदीप श्रीवास्तव करते चले आ रहे हैं। इसी कड़ी इस साल भी फ़िल्म अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को अलग-अलग कैटेगिरी में अवार्ड दिया गया। इसी क्रम में फ़िल्म इंडस्ट्री में योगदान देने पर ‘कलाश्री’ अवॉर्ड देकर अखिलेश राय को सम्मानित किया गया। यह अवार्ड पाने पर अखिलेश राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट करके धन्यवाद देते हुए लिखा है कि ‘कल शाम मुंबई में आयोजित सबरंग फिल्म अवॉर्ड 2024 में ‘कलाश्री अवॉर्ड’ प्राप्त करके बहुत खुशी प्राप्त हुई। धन्यवाद कुलदीप श्रीवास्तव जी को और सबरंग की पूरी टीम को। आप सब अपना प्यार आशीर्वाद मुझ पर ऐसे ही बनाए रखें।
    अखिलेश राय को मिला 'कला श्री' का अवॉर्ड मुंबई में
    अखिलेश राय को मिला ‘कला श्री’ का अवॉर्ड मुंबई में
    उल्लेखनीय है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में विगत कई वर्षों से बतौर कार्यकारी निर्माता व लाइन प्रोड्यूसर के रूप में अखिलेश राय सक्रिय हैं। उन्होंने ‘एएस मनोरंजन’ म्यूजिक कंपनी की स्थापना एस के शर्मा के साथ मिलकर किया है, जिसके म्यूजिक चैनल पर एक से बढ़कर बेहतरीन भोजपुरी गाने रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि अखिलेश राय ने मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश में अनगिनत फिल्मों की शूटिंग कराई है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के बाबा गोरक्षनाथ की पावन नगरी गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों व रमणीय स्थानों पर छोटे बड़े स्टारों की फिल्मों की शूटिंग कराने तथा फ़िल्म वालों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का सराहनीय कार्य करते रहते हैं। उन्होंने सांसद व मेगास्टार रवि किशन की फ़िल्म ‘गोरखनाथ का महादेव’, साउथ की फ़िल्म, हिंदी फिल्म सहित भोजपुरी की अनगिनत फिल्मों की शूटिंग गोरखपुर में पूरी कराया है। वे जल्द ही एक बिग बजट की हिंदी फ़िल्म की शूटिंग गोरखपुर में शुरू कराने वाले हैं, जिसके लोकेशन की खोज पूरी हो चुकी है।