हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) भगवान विष्णु की प्रसन्नता के निमित्त गोवर्धन पूजा (अन्नकूट महोत्सव पर्व) को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीया को गोवर्धन पूजा पर्व पर बहनों ने गोवर्धन की पूजा कर अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना किया। बता दें कि बड़हलगंज नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में गांव की युवतियों ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन का चित्र बनाकर मंगल गीत गाते हुए पहले अपने भाइयों को श्राप दिया तत्पश्चात उनके जीवन की मंगल कामना की। मान्यता है कि द्वापर युग में ब्रज में अन्नकूट के दिन भगवान इन्द्र की पूजा होती थी परन्तु कृष्ण ने लोगों से गोवर्धन की पूजा करने की सलाह दी लोगों ने उनकी बात मान भगवान गोवर्धन की पूजा शुरु कर दी।जिससे क्रुद्ध होकर इन्द्र ने मुसलाधार बारिश शुरु कर दी। यह लीला देख भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर सभी ब्रजवासियों एवं जीव जंतुओं की रक्षा की तभी से भगवान गोवर्धन की पूजा की शुरुआत हुई। गोवर्धन पूजा अन्नकूट पर गौ माता को अर्पित गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया। कस्बे के लेटा घाट, महादेव मुहल्ला, घासमंडी, खटीक टोला, तिवारीपुर, जाइपार,बसानपुर नरहरपुर,ससारपार,बढयाटिकुर, खड़ेसरी, चिल्लूपार, मरवट, भैसवली दुबौली, डेरवा, टाडा, कोल्हुआ में हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पुजा पर्व को मनाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *