ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
स्थिरता के लिए पूजी गई चंचला लक्ष्मी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: त्रेता युग में प्रभु राम के घर वापसी के आगमन की खुशी के अहसास दीवाली पर एक बार और हुआ। रंग बीरंगी रोशनी से गली चौराहे और घर और प्रतिष्ठान और आतिशबाजी की छठ ने अमावस की काली रात को अमावस बना दिया ।
शाम ढ़लते ही पूरा बड़हलगंज रोशनी से जगमगा उठा।हर ओर उत्सव का माहौल रहा लोगो ने सायंकाल चंचला लक्ष्मी को स्थिरता के लिए पूजा अर्चन किया ओर एक दूसरे को मुहँ मीठा कर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी । शाम को उत्सव का माहौल चरम पर पहुँचा।दीपको ,मोमबत्ती ,व झालरो से जगमग हो उठा नगर में नगरपंचायत के तरफ से साफ सफाई की व्यवस्था , विधायक प्रतिनिधि पं. आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, चेयर मैन प्रतिनिधि महेश उमर, श्रीकांत सोनी, राजेश उमर, सुरेश उमर, बृजेश उमर, मिडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्र, कृष्ना मोदनवाल, राजेश जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, अमलेश कुमार, व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मुस्तैदी से संभाल रखी थी।

Leave a Reply