श्मशान पर मनी दिवाली

 

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) आमतौर पर श्मशान में मुर्दे ही जला करते हैं तो वहीं महिलाएं भी वहां जाने से बचती है, मगर बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर रूप चौदस अर्थात छोटी दिवाली के दिन दीपोत्सव का अलग ही नजारा सामने आया जब श्मशान घाट पर दीप जले, रंगोली सजी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

बुधवार को बड़हलगंज के मुक्तिपथ श्मशान घाट पर छोटी दिवाली के दिन श्मशान दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान हजारों दीपक जलाए गए तो वहीं स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर घाटों को खूबसूरत ढंग से सजाया। इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि लोग काशी के मसाने की होली खूब सुने है, लेकिन शायद ही कोई श्मशान दिवाली सुना है। हम सभी के पूर्वज यहां से गए हैं, अतः हम सभी अपने पूर्वजों व यम के नाम पर एक एक दीपक आज जला कर श्मशान दिवाली उत्सव मना रहें है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, सभासद दीपक शर्मा, लक्ष्मण साहनी, रवि साहनी, बृजेश उमर, अमरनाथ उमर, पवन यादव, दुर्गेश मिश्रा, अष्टभुजा सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts