सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिन्दुओ को एक मंच पर आना ही होगा–गोपाल राय

 

हिन्दु समाज की रक्षा करना ही उद्देश्य-शिखर गुप्ता,

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सभी हिन्दू भाईयों को एक धागे में पिरोकर चलना होगा। बांग्लादेश में फर्जी आई कार्ड बनाकर हिंदुओं के साथ जो अत्याचार किए गए हैं। उसका परिणाम आततायियों को भुगतना पड़ेगा।
श्री राय बड़हलगंज स्थित खड़ेसरी साई मंदिर परिसर मे विश्व हिन्दु रक्षा परिषद के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि
हिन्दू समाज जागरूक होकर एकजुटता के साथ काम करें। संपूर्ण भारत में हिन्दू धर्म की रक्षा करने के लिए यह संगठन मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए सभी हिन्दुओ को एक मंच पर आना ही होगा।
प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहा कि आज मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस काम को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करता रहूंगा। हिन्दू समाज की रक्षा के लिए कभी भी पीछे नहीं हटूंगा। हिन्दू समाज से जुड़े लोगों को न्याय दिलाने का काम करुंगा। मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा से दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। सपा व कांग्रेस पार्टी समाज को धोखा देने वाली पार्टी है। मोदी व योगी के नेतृत्व में चातुर्दिक विकास के साथ हिन्दू समाज की रक्षा करने का काम हो रहा है। भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता व नेहा गुप्ता ने कहा कि इस संगठन से समाज की माताएं, बहनें पूरी तरह सुरक्षित है। संगठन हिंदुओं की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता के नेतृत्व में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मऊ जनपद के कौशल विश्वकर्मा व संतकबीरनगर के कुलदीप पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाया गया। संचालन अभिषेक राय ने किया। कार्यक्रम मे अभिषेक राय,भूपेंद्र दीक्षित, कुशाग्र, नेहा गुप्ता, प्रधान आदर्श शाही, गुलशन यादव, पंकज यादव, गौरव राय, दीपक राय, अमलेश पांडेय, गोरख यादव, सुरेश राय आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *