भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर युवा मोर्चा ने बाइक रैली का आयोजन किया । यह रैली सहजनवां रेलवे स्टेशन से निकलकर पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त हुई। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के सफल आठ वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह बीरू, राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई । मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है ।संगठन में यूथ मजबूत तो बूथ मजबूत की धारणा पर कार्य करना होगा । केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने रैली को रवाना किया । रैली रेलवे स्टेशन से निकलकर थाना चौराहा, गीडा, बोकटा, जीरो प्वाइंट होते हुए पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची । इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, छोटेलाल मौर्या, संजय शुक्ला, विकास सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
Leave a Reply