चौराहे पर चाऊमीन खाने निकला किशोर गायब, अनहोनी की आशंका, मुकदमा दर्ज

संवाददाता – एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुईकोल चौराहे पर चाऊमीन खाने निकला एक 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया । अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिया । जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुईकोल निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी संजय चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब हमारा लड़का श्रेयांस उम्र करीब 17 वर्ष घर से चौराहे पर चाऊमिन खाने के लिए गया था, लेकिन शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा, तो इधर उधर नाते रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
पुलिस किशोर की मां पुष्पा देवी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर श्रेयांस की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *