Tag: #News#gorakhpur#up
-

भारत की स्वंत्रता संग्राम में मुस्लिम नौजवानों और छात्रो की भूमिका
गोरखपुर। 15 अगस्त 2026 को 80 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ झंडारोहण कर मदरसा नूरिया खरिया, गोरखपुर में मनाया गया, उक्त अवसर पर बच्चो द्वारा सदभावना गीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ ।
-

प्रवर्तन दल टीम ने नगर निगम की जमीन से हटाया कब्जा
गोरखपुर/पादरी बाजार। नगर निगम खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रवर्तन दल कि टीम ने संगम चौराहा स्थित जमीन पर बनें बाउंड्री को जेसीबी मशीन से गिरा दी। वही सरिया और लकड़ी रख कर जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को जल्द खाली करने के लिए हिदायत दी है।
फातिमा बाईपास के संगम चौराहा स्थित जंगल सालिकराम में अराजी संख्या 242 में 19 डिसमिल जमीन नगर निगम खलिहान के नाम से दर्ज है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने खतौनी में हेर-फेर कर नगर निगम कीमती खलिहान की जमीन को कुछ लोगों को रजिस्ट्री कर दी। रजिस्ट्री कराने वाले लोगों ने उस जमीन पर बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम में सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत की थी। जिसकी हल्का लेखपाल ने जांच की तो बताया कि सारी जमीन फोरलेन सड़क में चली गई। वहीं नगर निगम की राजस्व टीम नाम जोख किया तो चार डिसमिल जमीन सड़क में गई है। बाकी बची 15 डिसमिल जमीन पर लोगों ने कब्जा कर ली है। बुधवार की दोपहर प्रवर्तन दल टीम जेसीबी मशीन के साथ पहुंची और कब्जा किए गए बाउंड्री को गिरा दिया। इस दौरान प्रवर्तन दल टीम के साथ पुलिस और नगर निगम के लेखपाल कानूनगों मौजूद रहें।
-

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने बच्चों के रक्षार्थ हेतु चलाया जागरूकता अभियान
आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की रक्षार्थ एक जागरूकता अभियान चलाया गया।

एक अभियान चलाकर जागरूक करने का एक सफल प्रयास हुआ जिसमें बच्चों को फल, खाद्य सामग्री इत्यादि वितरित किए गए, इस अवसर पर रेड क्रॉस गोरखपुर के सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस बाल संरक्षण, स्वच्छता, कुपोषण, के साथ धन के अभाव की वजह शिक्षा के वंचित बच्चों के विकास एवं उन्हें और भी सुविधा देने हेतु यह संगठन सदैव तत्पर है तथा विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थानों में तथा औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले एवं शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के प्रति हम सदैव सजक हैं तथा उन्हें भारत सरकार द्वारा एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो अधिकार सुविधाएं उन्हें प्रदत किए गए हैं उन्हें दिलाने का प्रति यह संगठन सदैव तत्पर एवं समर्पित है इस अवसर पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य हृदय शंकर सिंह प्रभात सिंह तनिष्क, तुषार, एवं विकास के बाल वॉलिंटियर आराध्या सिंह, अनूप मिश्र एवं अन्य लोग उपस्थित करें।
-

बालजागृति संस्थान द्वारा 26वां समर कैंप 19 मई से प्रारंभ
गोरखपुर। बाल जागृति संस्थान का 26वां समर कैंप दिनांक 19 मई दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है जिसमें बच्चों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा नृत्य, आर्ट ,सिलाई ,मंच संचालन , जूडो कराटे योग आदि की अनेक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा यह प्रशिक्षण तीन वर्ग में तथा प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक एवं सायं 4:00 से 6:00 बजे के बीच में दिया जाएगा 15 दिवसीय समर कैंप के समापन पर प्रशिक्षित बच्चों का मंचीय प्रदर्शन होगा तथा समस्त कार्यक्रम का संचालन कैंप में प्रशिक्षण पाए हुए बच्चों द्वारा होगा उनमें आकर्षण बढ़ एवं अधिक संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करके लाभ प्राप्त कर सकें इसलिए फॉर्म में ही लकी कूपन संलग्न है जिसके अंतर्गत 10 पुरस्कार समापन कार्यक्रम में दिया जाएगा उपरोक्त बात की जानकारी संस्था संस्थापक राजीव रस्तोगी ने दी यह समस्त कार्यक्रम बाल जागृति भवन इमामबाड़ा पश्चिम फाटक पर आयोजित होगा।
-

आधार कार्ड की समस्या पर फूटा गरीबों का दर्द, राष्ट्रपति से गुहार
“गांव-गांव लगे आधार कैंप, नहीं तो तहसीलों पर निकलेगा प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस” : अर्थी बाबा
गोरखपुर। सामाजिक कार्यकर्ता राजन यादव उर्फ “अर्थी बाबा” ने आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में आम जनता, खासकर गरीबों को हो रही भारी परेशानियों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने इस मुद्दे को देश के करोड़ों गरीबों से जुड़ी गंभीर समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।
अर्थी बाबा ने कहा कि गांवों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई लोगों के पास आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं, राशन, गैस कनेक्शन, शिक्षा और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह विशेष सर्वेक्षण अभियान (SIR) चलाए जाते हैं, उसी प्रकार गांव-गांव में आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए विशेष कैंप लगाया जाये।उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनवाने में गरीबों की मदद के लिए न तो जनप्रतिनिधि आगे आते हैं और न ही अधिकारी गंभीरता दिखाते हैं। प्रधान से लेकर विधायक और सांसद तक इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बच्चियों को आधार कार्ड न होने के कारण स्कूलों में प्रवेश तक नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।
अर्थी बाबा ने मांग की कि जब तक सभी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन जाते, तब तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं में आधार की अनिवार्यता हटाई जाए। साथ ही आधार में नाम, पता, फोटो और अन्य संशोधन कराने के लिए भी गांव-गांव कैंप लगाए जाएं ताकि लोगों को लंबी लाइनों और बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल सके।उन्होंने सुझाव दिया कि पासपोर्ट की तर्ज पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को स्थायी और सरल बनाया जाए तथा गांव स्तर पर छोटे-छोटे आधार केंद्र खोले जाएं। इसके अलावा हर जिले में आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की गई है।
अर्थी बाबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश की हर तहसील पर विधायक और सांसदों की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली जाएगी।
-

बाल जागृति संस्थान द्वारा मदर्स डे की पूर्व संध्या पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
गोरखपुर। बालजागृति संस्थान संस्था द्वारा मदर्स डे के पूर्व संध्या पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में निर्देशिका रुचिता रस्तोगी ने कहा कि “बच्चा जब पैदा होता है तो सबसे पहले वह मां बोलता है, जब कुछ बड़ा होता है तो उसकी पहली पाठशाला घर में होती है उसकी पहली प्रशिक्षिका मां ही होती है, जो उसका पालन पोषण दुनिया की पहचान तथा स्वयं बच्चे की पहचान करवाती है। मां का स्थान कोई नहीं ले सकता और उनके योगदान की पूर्ति भी कोई नहीं कर सकता”, कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान प्रिंसिपल स्नेहा शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी माताए अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देकर अच्छे समाज का सृजन करती हैं।
उप प्रिंसिपल प्रतिमा देवासी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को समझाया कि अपनी मां को हमेशा नमन एवं उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथ द्वारा बनाया हुआ ताज अपनी अपनी मां को पहनाया। इस अवसर पर शिवन्या, राशि, स्नेहा, प्रतिमा, प्रिया, समन, शिवांगी, श्रेया, संस्कृति, दुर्गा एवं ज्योति उपस्थित रहे।
-

सर्वधर्म प्रार्थना, दीक्षा संस्कार,कैंप फायर से डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन्न
“प्रशिक्षित मनुष्य सशक्त समाज के लिए उपयोगी :- प्रो. डॉ सुषमा पाण्डेय”
“स्काउट गाइड ट्रेनिंग से फर्स्टएड की बेसिक नॉलेज – डॉ चमन राय”
“समन्वय का भाव पैदा करती है सर्वधर्म प्रार्थना – अजय बजरंगी”

गोरखपुर। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान गोरखपुर के डीएलएड में सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार के निर्देशन में चल रहे पंचदिवसीय स्काउट गाइड शिविर का विधि विधान से हुआ समापन।
इस अवसर पर प्रशिक्षक लीडर ऑफ़ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय गुप्ता बजरंगी सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने प्रशिक्षु अध्यापकों को स्काउट गाइड के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी।
शिविर समापन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्राध्यापिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण,स्कार्फ वागेल,बैच लगाकर स्वागत हुआ समापन व कैंप फायर का संचालन कुमारी सुहानी श्री0 ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर डॉ सुषमा पांडे ने कहा कि “मैं समझती हूं कि सशक्त समाज के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि पंचदिवसीय प्रशिक्षण में वे बातें आई होंगी, जो समाजिक सद्भाव संस्कृति के साथ मिलकर दुर्गम लगने वाले कार्य सहज करने की कला स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मिलती है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त सप्तम मंडल गोरखपुर मोहित कुमार ने कहा कि “स्काउटिंग गाइडिंग खेल-खेल में सीखने की कला है जो सामूहिक नेतृत्व के साथ व्यक्तिगत उत्तरदायित्व का बोध कराता है।”
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ चमन राय ने कहा कि “परिवर्तन के दौर में छात्रों को सीमित संसाधनों में प्राथमिक उपचार के गुण स्काउट गाइड प्रशिक्षण की देन है।”
इस दौरान लीडर ऑफ़ द कोर्स शिविर संचालक अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि “सर्वधर्म प्रार्थना समन्वय का भाव पैदा कर अनुशासित देशभक्त नागरिक के निर्माण में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की अग्रणी भूमिका है।”
इसके पूर्व प्रशिक्षकों ने समस्त छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं को स्काउट गाइड प्रतिज्ञा की शपथ दिलाते हुए दीक्षा संस्कार के माध्यम से दीक्षित कर गले में स्कार्फ वागेल पहनाते हुए तिलक चंदन लगाकर मिष्ठान खिलाया और अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा लगाए गए टेंन्ट का निरीक्षण कर विभिन्न टोलियों द्वारा बनाए गए भोजन व जलपान ग्रहण किया। तदुपरांत प्रशिक्षिका लाजो रानी ने गाइड टोलियों से फ्लावर ट्री के साथ कब बुलबुल घेरा गीत प्रदर्शित कराया एवं कैंप फायर में गाइडों ने लघु नाटक दहेज प्रथा प्रदर्शित कर छठ महापर्व का धार्मिक महत्व बताया जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की।
इस अवसर पर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता योगेश्वर उपाध्याय, प्रवक्ता स्मिता दास,ज्योति श्रीवास्तव,नेहा श्रीवास्तव,दीपक मिश्रा,अरूण मौर्य, सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी उपस्थित रहे।
अंत में ध्वज अवतरण व राष्ट्रगान के साथ शिविर संपन्न हुआ। -

हास्पिटल पर प्रसूता का शव रख कर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
“आक्रोशित महिलाओं ने शव रखकर दो घंटे तक किया हंगामा”
“आपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, मौत”
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलवा स्थित जेके हॉस्पिटल पर मृतक प्रसूता का शव रखकर परिजन हंगामा करने लगे। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने पर संचालक अपने निजी साधन से रचित हास्पिटल ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुनः शव लेकर जेके हास्पिटल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन हॉस्पिटल छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करायी। तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवायी है। तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसौना निवासी रामचंद्र की पुत्री नीतू का विवाह महाराजगंज जनपद के श्याम देउरवाथाना क्षेत्र के लखीमा निवासी सुनील हरिजन से हुआ था। नीतू करीब 7 माह अपने मायके परसौना में रहती थी। शनिवार सुबह 9:00 बजे प्रसव पीड़ा होने पर, नीतू अपने मां के साथ पैदल पड़ोसी गांव तरकुलहा स्थित जेके हॉस्पिटल पहुंची। मृतका की मां कमलावती देवी के मुताबिक जेके हास्पिटल के डॉक्टर ने प्रसव कराने के लिए 40 हजार में तय कर 40 हजार जमा कर लिया। एडमिट करके बोतल चढ़ने लगा। करीब 30 मिनट बाद ऑपरेशन थिएटर में ले गए। कुछ छड़ के बाद स्ट्रेक्चर पर बाहर निकाल कर अपने निजी साधन से बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए। वहां नीतू का शव गेट पर उतार कर फरार हो गए। मृतका का पति एम्बुलेंस से शव लेकर तरकुलहा स्थित जेके हास्पिटल पहुंचा। वहां आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हास्पिटल प्रशासन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से आक्रोशित महिलाओं ने पोस्टमार्टम कराने और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगी। करीब दो घंटे बाद महिलाओ को पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर शांत करायी। शव को कब्जे में ली।
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवाया गया है। तहरीर मिली है केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
-

छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार दो यूट्यूबरों की होगी जांच
संवाददाता : संतोष कुमार त्रिपाठी ।
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने व छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शिक्षक को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले दो यूट्यूबरों पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-

नकौडी़ गांव में जरूरतमंदों में समाजसेवी गुड्डू सिंह ने बांटा कम्बल, बेलघाट क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में बांटा पांच हजार कम्बल
गोरखपुर। विकास खण्ड बेलघाट के ग्राम पंचायत नकौडी़ निवासी समाजसेवी गुड्डू सिंह ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अपने गांव के जरूरतमंद लोगों में एक हजार कम्बल का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह और जिला मनरेगा अधिकारी रघुनाथ सिंह, डीपीआरओ निखिलेश प्रताप सिंह, सहित जिले के तमाम आल्हा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

गुड्डू सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में भीषण कुहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड ने आम जनमानस पर काफी प्रभाव डाला है। इस ठंड से गांव की गरीब जनता काफी प्रभावित है। लोग ठंड से कांप रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए अपने गांव के लोगों को ठंड से बचाने के लिए नकौडी़, पिपरी, देहरा टिकट, अलावलपुर, बेलघाट, सोमवार , त्रिलोकपुर, कुई बाजार, बारी गांव लालपुर ढकवा बाजार देवरा बाजार गांव के स्थानों पर रहने वाले जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच एक हजार कम्बल का वितरण किया।
इसअवसर पर विश्वजीत सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी , बलवंत सिंह ग्रामप्रधान, सहायक पंचायत रामगोपाल त्रिपाठी, सचिव गढ़ आकाशदीप, प्रदीप यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे।









इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर डॉ सुषमा पांडे ने कहा कि “मैं समझती हूं कि सशक्त समाज के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि पंचदिवसीय प्रशिक्षण में वे बातें आई होंगी, जो समाजिक सद्भाव संस्कृति के साथ मिलकर दुर्गम लगने वाले कार्य सहज करने की कला स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मिलती है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त सप्तम मंडल गोरखपुर मोहित कुमार ने कहा कि “स्काउटिंग गाइडिंग खेल-खेल में सीखने की कला है जो सामूहिक नेतृत्व के साथ व्यक्तिगत उत्तरदायित्व का बोध कराता है।”


