घर में घुस कर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

Written by

in

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती जो घर में सो रही थी, गांव का ही एक युवक उसे घर में अकेला देख कर घुस गया, और युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है ।

मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ( उम्र 24 वर्ष ) 7 अप्रैल को रात्रि में 10 बजे के करीब अपने घर में सो रही थी । गांव का एक युवक घर में युवती को अकेला देखकर घुस गया, और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । युवती ने घटना की जानकारी परिजन को दी । परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे, और पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक कैफ अंसारी पुत्र इंत्याज अंसारी, निवासी भरपही, थाना सहजनवा, के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *