भाजपा स्थापना दिवस अभियान के उपलक्ष्य में गाँव चलों अभियान के क्रम में सहजनवा विधानसभा के ग्राम बनगाँवा में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुचें । एक कार्यकर्ता के घर आयोजित चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है। हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं । बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के तपस्वी कार्यकर्ताओं की भरमार है । पार्टी का मिशन देश को आगे बढ़ाने के लिये है। सपा, बसपा, कांग्रेस जैसी पार्टी नहीं जो सिर्फ परिवार के विकास को लेकर काम करती हैं ।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संघर्ष जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा अन्त्योदय लक्ष्य को भाजपा सरकार साकार कर रही है । जल शक्ति मन्त्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा सभी को बिना भेदभाव हर घर तक पहुंचना है, साथ बैठना है। सरकार के विकास परक योजनाओं की चर्चा करनी है । भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने जलशक्ति मन्त्री का स्वागत करते हुए कहा कि 06 से 13 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है । जिसके क्रम में ग्राम चौपाल के माध्यम से सरकार उपलब्धियों की चर्चा कर आमजन की राय को जानने का काम किया जायेगा । विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा सहजनवा विधानसभा आईटी का हब बन चुका है । निरन्तर उद्योगों की स्थापना हो रही है । मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा का समग्र विकास हो रहा है । इस मौके पर अध्यक्ष संजू सिंह, वरिष्ठ नेता सत्यव्रत त्रिपाठी, ब्रह्मानंद शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, छोटेलाल मौर्य, के एम मझवार, रामपाल सिंह, नागेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे ।
Leave a Reply