सपा ने गोरखपुर में जिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

गोरखपुर में सपाइयों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ायें जाने को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसके संबंध में पूर्व महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कोई जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोई जीभ काटने की धमकी दे रहा है। लगातार उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। इसलिए हमारी मांग है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा बहाल किया जाये। यदि सुरक्षा बहाल नही की गई है, तो उसकी जिम्मेदार वर्तमान सरकार होगी। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री से मांग है कि उनकी सुरक्षा बहाल किया जाये। इस अवसर पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता कीर्ति निधि पांडेय, राहुल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *