सोनौली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले मारे गये नेपाल के सुदीप न्योपाने का शव गुरुवार की सुबह सात बजे सोनौली सीमा पर पहुंचा, जहां से शव को नेपाल प्रशासन ने अपने सुपुर्द लेते हुए उसे रूपन्देही जिला के बुटवल उपनगर पालिका वार्ड 14 में स्थित सुदीप न्योपाने के घर ले गई। शव के बुटवल पहुंचते ही शोक व श्रद्धांजलि देने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।
27 वर्षीय सुदीप नेपाल में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा था। बीते शनिवार को वह अपनी मां रिमाकला, बहन सुष्मा व बहनोई युवराज काफ्ले के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने निकला था।
मंगलवार को वह पहलगाम में आतंकियों की गोली का शिकार हो गया। भारतीय प्रशासन उसके शव को कश्मीर से दिल्ली, लखनऊ व गोरखपुर तक हवाई मार्ग से लाई। फिर गोरखपुर से एंबुलेंस द्वारा उसके शव को सोनौली सीमा होते हुए बुटवल लें गई। साथ में उनकी मां , बहन व बहनोई भी थे, जो कश्मीर में हुए आतंकी हमले अपने घर के चिराग को बूझ जाने से सदमे में थे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
रूपन्देही के एसपी रंजीत सिंह राठौर ने बताया सुदीप के शव बुटवल पहुंचा दिया गया है। उसका अंतिम संस्कार त्रिवेणी घाट पर करने की तैयारी है।
Leave a Reply