गोल्डी यादव और स्नेहा बकली का लोकगीत ‘डार्लिंग’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी सुरीली स्वर के जादू से सिंगर गोल्डी यादव ने परचम लहरा दिया है। वह जब भी अपनी मधुर आवाज कोई गाना गाती हैं तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। वहीं बंगाली बाला ब्यूटीफुल एक्ट्रेस स्नेहा बकली अपने तीखे नैन नख़्स से सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव का गाया हुआ और एक्ट्रेस स्नेहा बकली की अदाकारी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘डार्लिंग’ आडियंस के बीच आया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में स्नेहा बकली ब्लैक कलर की साड़ी और ब्लाउज पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘जब अच्छा गाना गाने को मिलता है तो मन बहुत खुश हो जाता है। इस गाने को गाकर मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’

एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह लोकगीत प्यार मोहब्बत से भरपूर है, जिसमें हसबैंड के प्रति वाइफ का प्यार ही प्यार दिख रहा है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बेस्ट लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ!’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘डार्लिंग’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *