स्वयं घोषित शांति के मसीहा की हालत और हालात बेकाबू होते जा रहे है

 “घमंड किसी का नहीं रहता, अब दिल्ली के मालिक हम है कि तर्ज पर चल पड़े ट्रंप”

*अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ ‘गदर’, न्यूयॉर्क से लेकर कैलिफोर्निया तक में क्यों मचा है बवाल?*
* खुद को दुनिया का सुपरबॉस समझने वाले ट्रंप के खिलाफ उन्हीं के देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.
* न्यूयॉर्क से लेकर कैलिफोर्निया और उसके शहर लॉस एंजिल्स में लोग सड़कों पर उतर आए हैं.
* सेना, पुलिस के साथ दो-दो हाथ कर रहे हैं.
* ये गुस्सा ट्रंप सरकार और उसकी नीति के खिलाफ फूटा है.
* अमेरिका में हालात इस वक्त गृहयुद्ध जैसे हैं.
* अमेरिका में ट्रंप शासन के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है.
* पूरी दुनिया को शांति पर ज्ञान देने वाले ट्रंप के खिलाफ अब उनके ही देश में आवाज बुलंद होने लगी है.
* हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि अब सेना को मोर्चा संभालना पड़ा है.

ट्रंप सरकार के अप्रवासन नीति को लेकर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. लॉस एंजिल्स में 118 अप्रवासियों की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क उठी. ICE की रेड पर भड़के लोगों ने सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी शुरू कर दी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *