पंजाब में गैंगस्टर जग्गू की मां-बॉडीगार्ड की हत्या: कार में गोलियां मारीं

“हरियाणा के 2 गैंगस्टरों ने जिम्मेदारी ली, लॉरेंस के विरोधी बंबीहा गैंग से जुड़े”

BREAKING News :  पंजाब के गुरदासपुर में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरियां की मां और बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई। गुरुवार रात करीब 9 बजे गैंगस्टर की मां हरजीत कौर (52) और बॉडीगार्ड करणवीर सिंह (29) घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थे, तभी बाइक पर आए 2 हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

शुरुआती जांच में सामने आया कि निशाना करणवीर था। करणवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गोलियां जग्गू की मां को भी लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरजीत को 6 और करणवीर को चार गोलियां लगीं। गोलियां मारने का सीसीटीवी भी सामने आया है।

लॉरेंस के विरोधी बंबीहा गैंग से जुड़े 3 गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली है। इनमें 2 गैंगस्टर प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी हरियाणा के हैं।
पुलिस इस घटना को आपसी गैंगवार से जोड़कर देख रही है, क्योंकि जग्गू पंजाब में लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। कई विरोधी गैंग से उसका टकराव रहा है। आज दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *