एकोर्ड क्लीनिक : सौंदर्य उपचार और घुटने की चिकित्सा में क्रांतिकारी कदम

गोरखपुर शहर में मेडिकल रोड पर स्थित लोटस टावर में एकॉर्ड एस्थेटिक क्लिनिक की कल शाम ग्रैंड ओपनिंग हुई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता और गोरखपुर के माननीय सांसद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे और उनके द्वारा ही इस क्लीनिक का ओपनिंग किया गया।

अकॉर्ड क्लिनिक की संचालिका चर्म रोग, गुप्त रोग एवं कुष्ठ रोगी विशेषज्ञ डॉक्टर अंकिता पुंडीर और संचालक गठिया रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकाश सिंह ने अपने क्लीनिक की चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उनके क्लीनिक में आधुनिक उन्नत चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है, अब लोगों को घुटने का प्रत्यारोपण करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अकॉर्ड क्लीनिक में इस प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है कि बगैर किसी सर्जरी के घुटने को नवजीवन प्रदान किया जा सकता है।

इसके साथ ही डॉक्टर अंकिता पुंडीर ने बताया कि वह यहां तिल, मस्से, लेजर चिकित्सा, कम उम्र में गंजा होने की समस्या, केश प्रत्यारोपण के साथ ही अन्य उन्नत एवं आधुनिक प्रकार के सौंदर्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है जिनमें से बहुत सी चिकित्सा सुविधाएं ऐसी हैं जो कि इससे पहले गोरखपुर में नहीं थी।

डाॅक्टर अंकिता ने यह भी बताया कि उनके यहां कोई भी चिकित्सा पेशेंट के आवश्यक शारीरिक जांच के बाद ही की जाती है जिससे कि मरीज या क्लाइंट को किसी तरह के साइड इफेक्ट एवं अन्य किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं होता हैं।

अकॉर्ड क्लिनिक अपने मरीजों के साथ पारिवारिक व्यवहार एवं कम खर्चे में चिकित्सा करने को प्राथमिकता देता हैं।

एकार्ड क्लीनिक की चिकित्सा सुविधा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए डॉक्टर अंकिता पुंडीर और डॉक्टर आकाश सिंह ने बताया कि “हम गोरखपुर के लोगों के लिए चिकित्सा और कॉस्मेटिक उपयोग के लिए अत्याधुनिक तकनीक, अत्यधिक उन्नत प्रेसिजन आधारित लेजर मशीन और अन्य सौंदर्य मशीनें उपलब्ध करा रहे हैं। विश्व मानक उपचार जो शुरू में केवल मेट्रो शहरों तक ही सीमित था अब हमारे अपने शहर गोरखपुर में उपलब्ध होगा। हमारे पास सबसे उन्नत लेजर हेयर रिडक्शन है, पूरे शरीर के बालों को कम करने का एक पूरा सत्र 90 मिनट से भी कम समय में पूरा हो सकता है जबकि अन्य उपलब्ध मशीनों में लगभग 2.5 से 3 घंटे लगते हैं।”

“इसके साथ ही हमारे पास प्राकृतिक और वैज्ञानिक तरीके से त्वचा की टोन टेक्सचर और कांटूर को बढ़ाने के लिए उन्नत एंटी एजिंग उपकरण हैं।”

इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी के क्षेत्र में 11 महीनों की बेजोड़ सेवा सफलतापूर्वक प्रदान करने और पुरानी ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए जैविक चिकित्सा पद्धति का उपयोग करने और उनके दैनिक जीवन की गतिविधियों में प्रभावशाली सुधार करने के बाद अब हम पूरे आत्मविश्वास और बिना किसी आशंका के व्यक्ति की आंतरिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए सौंदर्य चिकित्सा के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।

हम आभारी हैं कि गोरखपुर के माननीय सांसद श्री रवि किशन हमारे मुख्य अतिथि हैं, साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति और डॉक्टर्स भी इस अवसर पर उपस्थित रहें हैं। डॉ. एके मल्ल, डॉ. नवनीत जयपुरियार, डॉ. अनुज सरकारी, डॉ. अविजीत सरकारी, डॉ. वाई सिंह, डॉ. माधवी सरकारी, डॉ. शिव शंकर शाही, डॉ. स्मिता जायसवाल

शहर के प्रसिद्ध व्यावसायीं एश्प्रा के अतुल सर्राफ ने भी इस अवसर पर अपनी गरिमामयीं उपस्थिति दर्ज करवाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *