अपने कृतित्व के बल पर पण्डित जी ने बनाई अपनी अलग पहचान : प्रो. अनंत मिश्र

“पं. हरिशंकर तिवारी का जन्मदिन मनाने जुटे हजारों”

ब्यूरों प्रभारी — विनय तिवारी

बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) :  पं. हरिशंकर तिवारी व जनेश्वर मिश्र की जयंती आज ही है। दोनों जननायक अपने कृतित्वों के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। पण्डित जी ने अपने विरोधियों को धूल चटाने का काम किया है। अन्याय करने वालों को करारा जवाब दिया।उनकी पहचान विकास पुरुष के रुप में रही। यह विचार पं. हरिशंकर तिवारी के जन्मदिन समारोह में नेशनल पीजी कालेज बड़हलगंज के सभागार मे संबोधित करते हुए गोविवि के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनंत मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया । सभागार के अंदर व बाहर जुटे हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रो अनंत मिश्र ने कहा कि पण्डित जी समाजवादी सोच के धनी थी। विधि संकाय के डीन प्रो. जीतेन्द्र मिश्र ने कहा कि राजनीति का जन्म ही अन्याय से होता है। पंडित जी ने अन्याय से मुक्ति दिलाई। जन्म से सनातनी, कर्म से समाजवादी व रहन-सहन से संत थे। और किसी की मदद करनी होती थी तो वह पूंजीवादी हो जाते थे। कितनी ही गरीब बेटियों की शादी कराये किन्तु कहीं अपना नाम नही आने दिया। पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी ने पंडित जी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1985 के बाद पंडित जी के कार्यकाल में चिल्लूपार में चिकित्सा, शिक्षा व सड़क मार्ग के निर्माण में अभूतपूर्व विकास हुआ। डा. मनोज यादव ने कहा कि हमारे पास शब्द नही है, भाव है। कार्यक्रम को पूर्व प्राचार्य डा. देवेन्द्रनाभ त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह,प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट,मदरिया सिद्ध पीठ के उत्तराधिकारी महंत श्रीशदास महाराज, पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव रामदरश विद्यार्थी ने भी संबोधित किया। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय व पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने अतिथियों व जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। संचालन प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय तथा डा. सुधीर शुक्ल ने किया।

“65 छात्र/छात्राओ को 21सौ रुपए का चेक देकर किया सम्मानित”

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी व विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने पीजी कालेज के समस्त क्लास व विभाग के सर्वोच्च अंक पाने वाले 65 छात्र/छात्राओं को पं. हरिशंकर तिवारी मेमोरियल छात्रवृत्ति के अंतर्गत 21 सौ रुपए व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। ऐसा अब पंडित जी के हर जयंती पर किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *