भोजपुरी सिनेमा के जाने माने फ़िल्म मेकर व निर्देशक धीरू यादव ने अलग जोनर की फ़िल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पारखी नजर प्रतिभाओं नया पंख देती है। ऐसे में धीरू यादव ने फ़िल्म इंडस्ट्री को नया हीरो अभिनव निखिल सिंह के रूप में दे रहे हैं। उन्होंने प्रतिभाशाली अभिनेता अभिनव निखिल सिंह की लॉन्चिंग बिग लेबल कर दिया है।
बता दें कि केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट व स्टेज ओटीटी ओरिजनल बैनर के तले निर्देशक धीरू यादव के कुशल निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० एफएफ-02’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में नवोदित अभिनेता अभिनव निखिल सिंह बतौर हीरो नजर आएंगे। वे अपने अभिनय का जौहर से सभी ऑडियंस पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनकी नायिका नेहा आँचल पांडेय हैं। उनकी केमिस्ट्री फुल धमाल मचाने वाली होगी।
गौरतलब है कि निर्माणाधीन फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० एफएफ-02’ की कहानी टीनेजर आध्यात्मिक लव स्टोरी बेस्ड है, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में की जा रही है। इस फ़िल्म के निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। लेखक अनिल कुमार शर्मा, डीओपी सत्य प्रकाश, संगीतकार शिवम सिंह यादव व रत्नेश कुमार सिंह, गीतकार रागिनी उपाध्याय व कैलाश कमल, डांस मास्टर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, सोनू यादव (कुंडल), स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी, स्टेज टीम हिमांशु पटेल, सोनू यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार नवोदित अभिनव (निखिल) सिंह, नेहा (आँचल) पांडेय, संजय पांडेय, संदीप यादव, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, कमलेश गौतम, अमन पांडेय, राजन कानू, रजनीश यादव, जे के चौहान आदि हैं।
Leave a Reply