ऐश्प्रा द्वारा आयोजित स्पेशल शो “सन ऑफ सरदार 2” सांसद रवि किशन रहे मौजूद

ऐश्प्रा द्वारा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का स्पेशल शो गोरखपुर के AD सिनेमा एडी मॉल में आयोजित किया गया I इसमें शहर के अनेक विशिष्ट बिजनेसमैन, उद्योगपति डॉक्टर एवं वीआईपी मौजूद रहे I

फिल्म में मुख्य भूमिका अजय देवगन मृणाल ठाकुर एवं गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन ने निभाई है I 2012 में आई चर्चित फिल्म सन ऑफ सरदार कि यह सीक्वल है, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थींI 2012 में आई सन ऑफ सरदार में संजय दत्त ने जो अहम भूमिका निभाई थी ‘सन ऑफ सरदार 2’ में रवि किशन ने वह भूमिका निभाई I सन ऑफ सरदार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की और यह एक कॉमेडी फिल्म है I फिल्म आयोजन से संतुष्ट ऐश्प्रा समूह के डायरेक्टर श्री अतुल सराफ में बताया कि ऐश्प्रा यदि कहीं स्वस्थ मनोरंजन का मंच सजाने में अग्रणी होता है तो उन्हें प्रसन्नता हैI उन्होंने बताया कि जिस रोल की चर्चा सारी जगह है और जिसे नगर सांसद रवि किशन जी ने निभाया है वह हमारे और गोरखपुर शहर के लिए गौरव की बात है। फिल्म गुदगुदाने और स्वस्थ मनोरंजन देने वाली है I

ऐश्प्रा समूह के निदेशक श्री अनूप सराफ जी ने भी फिल्म और रवि किशन जी के अभिनय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं रवि किशन जी भोजपुरी के सुपरस्टार रहे हैं और 700 से अधिक फिल्में अलग-अलग भाषाओं में की हैं परंतु बीते डेढ़ 2 वर्ष में “मामला लीगल है” “लापता लेडिस” जैसी फिल्मों से रवि किशन जी का अभिनय नई ऊंचाईयों पर पहुंचा है। रवि किशन जी की लापता लेडीज ने अपना रास्ता ऑस्कर तक बनाया और तमाम अवार्ड रवि किशन जी के अभिनय पर आए I यह कहना गलत नहीं होगा की रवि किशन जी अपने अभिनय क्षेत्र के स्वर्णिम काल में प्रवेश कर गए हैं I

इस अवसर पर मौजूद रहे नगर सांसद रवि किशन जी से पत्रकारों ने भी बात की वह भी इस फिल्म और इसकी सफलता को लेकर उत्साहित दिखे I जो भूमिका सन ऑफ सरदार में संजय दत्त ने निभाई थी 2012 में वह भूमिका उनको मिलने पर उन्होंने अजय देवगन का शुक्रिया अदा किया। रवि किशन जी ने बताया कि उन्होंने पहली बार एक सिख सरदार का रोल निभाया है और उनके संसदीय क्षेत्र में रह रहे सिख समाज के लोग इससे उत्साहित हैं I इस आयोजन में डॉ आनंद कुमार अग्रवाल, डॉक्टर अनुज सरकारी, डॉ अभिजीत सरकारी, डॉ शिव शंकर शाही, डॉ अनिल श्रीवास्तव, होटल बिजनेसमैन शिव पांडे, विक्रम सराफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और फिल्म का लुफ्त उठाया I

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *