गोरखपुर मे पिपराइच थाना क्षेत्र में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बीती रात करीब ढाई बजे तीन गाड़ियों से पशु तस्कर गांव में पहुंचे। वे मवेशियों को खूंटे से खोल रहे थे, तभी गांव वालों ने शोर मचा दिया।छात्र भी शोर मचाते हुए पीछे-पीछे दौड़ने लगा। इसके बाद तस्करों ने उसे पकड़कर डीसीएम में जबरन बैठा लिया। करीब एक घंटे तक उसे घुमाते रहे। फिर उसके मुंह में गोली मार दी और शव को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर फेंक दिया।
इधर, गुस्साई भीड़ ने एक डीसीएम को पकड़ लिया, लेकिन उसमें सवार तस्कर भाग निकले। हालांकि एक तस्कर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।छात्र की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने गोरखपुर-पिपराइच रोड पर जाम लगा दिया। सुबह चार थानों की फोर्स और PAC मौके पर पहुंच गई। अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (19) के रूप में हुई है। प
Leave a Reply