अभिनेत्री व निर्मात्री सौम्या शर्मा ने मनीषा गोविंद शर्मा की एमजी म्यूजिक एंटरटेनमेंट से मिलाया हाथ

अभिनेत्री से निर्मात्री बनी सौम्या शर्मा अब अभिनय के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो व फ़िल्म प्रोडक्शन के फील्ड में भी धमाकेदार एंट्री कर दी हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मनीषा गोविंद शर्मा की प्रोडक्शन हाउस ‘एमजी म्यूजिक एंटरटेनमेंट’ से हाथ मिला लिया है। अब भोजपुरी में एक नया धमाका नये चैनल के साथ सौम्या शर्मा करने जा रही हैं। उन्होंने सभी से बहुत ज्यादा प्यार और आशीर्वाद देने की अपील के साथ धन्यवाद दिया है। बता दें कि अब से सौम्या जो भी गाने व फिल्में बनाएंगी, वह सब एमजी म्यूजिक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी सौम्या शर्मा ने विगत दिनों मुंबई से वाराणसी प्रवास के दौरान दिया।

गौरतलब है कि सौम्या शर्मा ने मुंबई में सिद्धि विनायक श्री गणेश जी का आशीर्वाद लेकर उत्तर प्रदेश की पावन धरती भोले बाबा की नगरी वाराणसी में कुछ दिन के लिए आई थीं। इस प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ जी के दरबार में माथा टेका और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही साथ संकट मोचन हनुमान जी, दुर्गा कुंड आदि धार्मिक स्थलों पर भी जाकर दर्शन किया। इस दर्शन के दौरान उनके गॉड फादर रिची सर भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान रुचि सर ने कहा कि ‘सौम्या मेरी बेटी के समान हैं और यह जो भी करना चाहती हैं, उसमें मेरा फुल सपोर्ट है। वे अपने करियर में आगे बढ़े, खूब काम करें, खूब नाम कमायें। यही मेरी दिल से इच्छा है और बाबा विश्वनाथ की कृपा हम सब पर बनी रहे।’ इस दौरान सौम्या शर्मा ने से औपचारिक मुलाकात करने पॉपुलर सिंगर रोहित प्रधान व उनकी टीम, वाराणसी के एक्टर व प्रोड्यूसर विजय सोनी, समाजसेवक गोपाल दास आदि गणमान्य लोग पहुंचे थे। सभी का सौम्या शर्मा ने तहेदिल से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *