चौरी-चौरा के झंगहा स्थित गौरी घाट पुल जिसका ऊपरी सतह जर्जर हो चुकी था और पुल में लगा छड़ बाहर निकल आया था और जगह-जगह से ऊपर टूट गया था जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही थी. ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने ऑपरेशन जन कल्याण के अंतर्गत संज्ञान लेते हुए गौरी घाट पुल पर पहुंच कर इसका जायजा लिया था और तत्काल ही उप जिलाधिकारी चौरी-चौरा तथा लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर गौरी घाट पुल को 48 घंटे के भीतर सही करने की मांग किया था.
काली शंकर ने उप जिलाधिकारी चौरी-चौरा और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके शिकायत पर तत्काल ही कार्यवाही करते हुए पुल का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया.
News Courtesy: काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी।
Leave a Reply