सहजनवा नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर भाजपा सभासद वार्ड नंबर-10 मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजकर जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में उन्होंने सहजनवा थाने चौराहे से बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट एवं मेन लाइट को अंडरग्राउंड करने की मांग की, जिससे राहगीरों को रात के समय सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत में भवनिर्माण हेतु नक्शा बनाने के लिए नक्शा नबीस की नियुक्ति करने की मांग की तथा गरीब एवं आवासहीन लोगों के लिए आवासीय व्यवस्था सुचारू कराने की मांग उठाई है।
स्थानीय नागरिकों ने भी इन मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र कार्यवाही की उम्मीद जताई है। यदि ये कार्य पूरे होते हैं तो क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।
Leave a Reply