गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…!
गुलहरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शहर के एक प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है….! खबर के मुताबिक, 11वीं क्लास में पढ़ने वाली इस लड़की ने अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से मंदिर में शादी कर ली और फिर दोनों ने जहर खा लिया….! लड़की की हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि लड़का गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है…! बताया जा रहा है कि दोनों के बीच स्कूल आते-जाते प्यार हुआ था, लेकिन घरवालों के मना करने पर उन्होंने यह कदम उठा लिया…! शादी के बाद दोनों ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा और फिर कीटनाशक खा लिया…! पुलिस ने मामला अपने संज्ञान में लिया है और जांच जारी है ।
Leave a Reply