यूपी के आजमगढ़ में तैनात CO सदर आस्था जायसवाल पर उनके पति डॉ. सत्यम गुप्ता ने जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर उन्होंने अपनी आपबीती कह सुनाई।
सत्यम का आरोप है, “पत्नी न तो साथ में रहती है और न ही तलाक देने को तैयार है। बात करने पर चेतावनी देती है कि कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वर्ना जेल भेज दूंगी।”
आजमगढ़ के एसपी अनिल कुमार का कहना है- यह सीओ और उनके पति का पर्सनल मामला है। डॉ. सत्यम मेरे पास बातचीत के लिए आए थे। उन्होंने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।
Leave a Reply