तहसील स्तर पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

संवाददाता– एस.पी. सिंह

सहजनवा, (गोरखपुर)।

27 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सहजनवा में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष महेश शुक्ला ने दिव्यांग बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी व स्पेशल एजुकेटर अनूप कुमार पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर तहसील के सभी स्पेशल एजुकेटर जय किशन, रूबी भारती, माधव प्रसाद, सुमित कुमार, सुनील कुमार, विष्णु देव, भीमसागर, अश्वनी कुमार, सिद्धांत मिश्रा सहित बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकगण तथा बीआरसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *