Category: खेल

  • गोरखपुर बनेगा रोइंग का पावरहाउस

    गोरखपुर बनेगा रोइंग का पावरहाउस

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

     

    रामगढ़ताल में खुलेगा ‘साई’ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग पाएंगे खिलाड़ी

    गोरखपुर में अब रोइंग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलने जा रही हैं। रामगढ़ताल स्थित वर्ल्ड क्लास वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) का “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोइंग” खोलने की तैयारी शुरू हो गई है।

    मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश के बाद खेल विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसकी रूपरेखा पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

      महत्वपूर्ण बिंदु

    ▶ रामगढ़ताल बना रोइंग का नया राष्ट्रीय केंद्र
    बीते तीन वर्षों में रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने देशभर की बड़ी रोइंग प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी कर अपनी पहचान बनाई है।

    यहां आयोजित हुई प्रमुख प्रतियोगिताएं—
    मई 2023 : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता
    अक्टूबर 2024 : सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
    मार्च-अप्रैल 2026 : एशियाड तैयारी हेतु राष्ट्रीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर
    12 से 16 मई 2026 : अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग
    17 से 21 मई 2026 : 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
    ▶ ‘साई’ सेंटर के लिए गोरखपुर बना पहली पसंद
    रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष M. Balaji Maradappa ने कहा कि रोइंग के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए गोरखपुर उनकी “फर्स्ट चॉइस” है।

    उनके अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रामगढ़ताल का कायाकल्प और आधुनिक वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण उत्तर प्रदेश में रोइंग की संभावनाओं को नई दिशा दे रहा है।

    सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई तैयारी

    हाल ही में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के दौरान रोइंग फेडरेशन और यूपी रोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मांग रखी थी।

    इसके बाद खेल मंत्री Girish Chandra Yadav, खेल सचिव Suhas LY, खेल निदेशक Dr. RP Singh और जीडीए उपाध्यक्ष Abhinav Gopal ने कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर मंथन किया।

      खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

    सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद खिलाड़ियों को गोरखपुर में ही विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, आधुनिक जिम, डॉरमेट्री, कैफेटेरिया और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी।
    यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव Sudhir Sharma के अनुसार साई द्वारा नियुक्त कोच अक्सर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी होते हैं, जो युवा प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देंगे।

     जीडीए ने कहा — हर मानक पूरा करेंगे

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि साई के मानकों के अनुरूप जितनी भी जगह और सुविधाओं की जरूरत होगी, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीडीए इस महत्वाकांक्षी परियोजना में पूरी तत्परता से अपनी भूमिका निभाएगा।

    रामगढ़ताल अब सिर्फ पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का नया हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ‘साई’ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलने से गोरखपुर देश के रोइंग खिलाड़ियों के लिए बड़ी ट्रेनिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर सकता है।

  • सीएम योगी बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, विजेताओं को करेंगे सम्मानित

    सीएम योगी बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, विजेताओं को करेंगे सम्मानित

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    रामगढ़ताल में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य समापन आज 21 मई को समापन समारोह में शामिल होंगे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री दो फाइनल मुकाबलों का अवलोकन भी करेंगे।

    खिलाड़ियों को मिलेगा मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन

    पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। इससे पहले भी अक्टूबर 2024 में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मुख्यमंत्री खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा चुके हैं।
    रामगढ़ताल बना राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स हब
    सीएम योगी की पहल से मिली विश्वस्तरीय पहचान रामगढ़ताल को राष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित करने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। ताल के सौंदर्यीकरण के साथ यहां करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है।
    लगातार हो रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं
    रामगढ़ताल अब देश के प्रमुख रोइंग केंद्रों में शामिल हो चुका है। यहां लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिससे गोरखपुर की पहचान खेल नगरी के रूप में मजबूत हो रही है।

    20 राज्यों के 273 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

    उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव एवं रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा के अनुसार, इस चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित 20 राज्यों की टीमों के कुल 273 खिलाड़ी और पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

    रामगढ़ताल में आयोजित प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स आयोजन

    🔹 मई 2023 — खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता
    🔹 अक्टूबर 2024 — सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
    🔹 मार्च-अप्रैल 2026 — एशियाड 2026 की तैयारी हेतु राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का प्रशिक्षण शिविर
    🔹 12 से 16 मई 2026 — अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग
    🔹 17 से 21 मई 2026 — 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप

    गोरखपुर को मिल रही नई खेल पहचान
    रामगढ़ताल में लगातार राष्ट्रीय आयोजनों से गोरखपुर देश के बड़े वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से यहां खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलने लगा है।

  • सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया गौरव

    सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया गौरव

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    युवा जिम्नास्ट वैष्णवी मिश्रा ने प्रयागराज में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि कैंप के दौरान आयोजित मॉडल प्रतियोगिताओं के परिणाम पर आधारित है, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाती है।

    वैष्णवी मिश्रा सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4, लुचुई नई कॉलोनी की निवासी हैं। वह कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र की पौत्री हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कमलेश मिश्र एवं माता लेफ्टिनेंट कर्नल वंदना शुक्ला वर्तमान में पटियाला में तैनात हैं।

    इस विशेष कैंप में उत्तर भारत के 10 राज्यों के चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (सब-जूनियर वर्ग) के लिए केवल उन्हीं प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने नवंबर 2024–25 में प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे।

    कड़े मुकाबले के बीच वैष्णवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दूसरा स्थान हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि वह देश की उभरती हुई जिम्नास्ट्स में शामिल हैं।

    उनकी उपलब्धि का एक विशेष पहलू यह भी है कि वह पंजाब राज्य से चयनित होने वाली एकमात्र जिम्नास्ट थीं। उन्होंने न केवल अपने राज्य बल्कि अपने गृह जनपद गोरखपुर का भी गौरव बढ़ाया है।

    वैष्णवी की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है

  • गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान

    गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    शुभ्रांशु राय और शिवम तिवारी ने पलवल (हरियाणा) में आयोजित 37वीं सीनियर नेशनल कोर्फबॉल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    गोरखपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है कि जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी, शुभ्रांशु राय और शिवम तिवारी ने 37वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है।

    यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च तक हरियाणा के पलवल में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    गोरखपुर के इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। मैदान पर उनकी ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

    उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान बढ़ा है, बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद को भी गौरवान्वित किया है।


    यह सफलता जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आई है, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए और अधिक उत्साहित होंगे।

    खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री

    गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री

    स्पोर्ट्स न्यूज़ निष्पक्ष टुडे ;-

    एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के बाद पूर्वांचल के लिए एक और गर्व का क्षण, अपनी मातृभाषा भोजपुरी में नजर आएंगे ज्वाला सिंह

    गोरखपुर। एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के सफल समापन के बाद गोरखपुर के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित क्रिकेट कोच और मेंटर ज्वाला सिंह अब टाटा आईपीएल 2026 में भोजपुरी कमेंट्री करते नजर आएंगे। सार्वजनिक रूप से जारी कमेंट्री पैनल की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

    यह उपलब्धि न केवल ज्वाला सिंह के व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है।

    ज्वाला सिंह लंबे समय से क्रिकेट कोचिंग और खिलाड़ियों को तराशने के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की है, जिनमें यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

    अब तक खिलाड़ियों को तैयार करने वाले ज्वाला सिंह आईपीएल जैसे बड़े मंच पर कमेंट्री के जरिए दर्शकों से जुड़ेंगे। खास बात यह है कि वे भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करेंगे, जिससे क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

    भोजपुरी में कमेंट्री करना केवल एक पेशेवर उपलब्धि नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का प्रतीक भी है। ज्वाला सिंह का यह कदम पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

    आईपीएल जैसे वैश्विक मंच पर उनकी उपस्थिति यह साबित करती है कि छोटे शहरों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। गोरखपुर की जनता के लिए यह खबर निश्चित रूप से खुशी और गर्व का विषय है।

  • गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन

    गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    चमिंडा वास, वसीम जाफर, ज्वाला सिंह और मुंबई रणजी टीम के पूर्व कोच विनायक सामंत प्रोग्राम के होस्ट थे मसहूर पत्रकार राजीव मिश्रा समेत कई दिग्गज हुए शामिल, युवाओं को दिए क्रिकेट के गुर

    गोरखपुर। शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास रहा। एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप के तहत “फेलिसिटेशन इवनिंग विद क्रिकेट लीजेंड्स” कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च को किया गया।

    यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से गोरखपुर के Courtyard by Marriott में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के कई दिग्गज क्रिकेटर और कोच शामिल हुए।

    कार्यक्रम में पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चमिंडा वास, भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर, एमसीसी के डायरेक्टर ऑफ कोचिंग ज्वाला सिंह और मुंबई रणजी टीम के पूर्व कोच विनायक सामंत प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

    आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में प्रेरित करना और उन्हें सही दिशा देना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को क्रिकेट से जुड़े अनुभव साझा किए गए, साथ ही लाइव प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।

    इसके अलावा, प्रतिभागियों के लिए डिनर और नेटवर्किंग और एक किताब का भी विमोचन किआ गया, जिससे वे अनुभवी खिलाड़ियों और कोचों से सीधे संवाद कर सकें।

  • आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,

    आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे

    ​गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आईईटी (IET) परिसर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट ईपीएल सत्र-2 का कल भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के जबरदस्त कौशल और दर्शकों के भारी उत्साह के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता टीमों को प्रोत्साहित किया।

    ​महिला वर्ग: थंडर क्वीन की एकतरफा जीत महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला विक्ट्री विक्सन और थंडर क्वीन के बीच खेला गया। विक्ट्री विक्सन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 28 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर क्वीन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम की स्टार खिलाड़ी खुशी पाल और प्रिया यादव ने शानदार तालमेल दिखाते हुए मात्र 3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई।

    पुरुष वर्ग: यश पांडे की गेंदबाजी ने पलटा मैच

    ​पुरुष वर्ग के फाइनल में रोमांच अपने चरम पर था। बीसीए ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 57 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में सीएससी सेकंड ईयर (क्वांटम हीटर्स) की टीम ने संभलकर शुरुआत की और एक समय मैच पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आ रहा था।

    ​मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब बीसीए ब्लास्टर के गेंदबाज यश पांडे ने मोर्चा संभाला। यश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और क्वांटम हीटर्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके इस जादुई स्पेल की बदौलत बीसीए ब्लास्टर ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    प्रतिभा निखारने का मंच

    ​मुख्य अतिथि अविराज चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देते हैं। आईईटी परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता ने उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है।

    कार्यक्रम के अंत में विजयी टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

     

  • आज शुरू हुए T20 विश्वकप में जबरदस्त रोमांच जारी

    आज शुरू हुए T20 विश्वकप में जबरदस्त रोमांच जारी

    स्पोर्ट्स डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    आज शुरू हुए टी 20 विश्वकप में

    तीनो मैच में नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, यूएसए ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, और भारत के सामने जुझारूपन दिखाया,तीनो बड़ी टीमो को खुलने नही दिया,बांधकर रखा।

    मौजूदा मैच में भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

  • वैभव सूर्यवंशी WC U19  तूफानी ऐतिहासिक पारी

    वैभव सूर्यवंशी WC U19 तूफानी ऐतिहासिक पारी

    वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट

    भारत 25.3 ओवर में 251/3

    15 छक्के 15 चौके

  • पाकिस्तान ने BCCI को  जड़ा तमाचा

    पाकिस्तान ने BCCI को जड़ा तमाचा

    स्पोर्ट्स डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान, 15 फरवरी को कोलम्बो में होना था मैच

    बांग्लादेश तो पहले ही मना कर चुका है,और T20 विश्व कप से बाहर हो चुका है।

    पाकिस्तान ने ICC के साथ BCCI को तगड़ा झटका दिया , क्योंकि वह भारत के साथ नहीं खेल रहा है, बाकी देशों के साथ खेलने को तैयार है। आईसीसी और जय शाह को खास तौर पर तमाचा है। पाकिस्तान ने x पर जानकारी दी।


    पुरुषों का T20 वर्ल्ड कप 2026 | भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी। वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचेंगे और मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेंगे: BCCI सोर्स