Category: खेल

  • विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जाएगा गोरखपुर

    विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जाएगा गोरखपुर

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :.

    सीएम योगी की घोषणा के अनुरूप बन रहा 30 हजार दर्शकों की क्षमता का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

    392.94 करोड़ रुपये आएगी लागत, निर्माण से पूर्व मिट्टी भराई व लेवलिंग का काम शुरू

    पहली किश्त के रूप में शासन से 63.39 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त

    खिलाड़ियों के लिए होगी 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच

     

    गोरखपुर, । विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा गोरखपुर आने वाले समय में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भी जाना जाएगा। इसका जरिया बनेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप ताल नदोर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम। 392.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए मुख्य निर्माण कार्य से पूर्व मिट्टी भराई व लेवलिंग का काम शुरू हो गया है। पहली किश्त के रूप में शासन की तरफ से 63.39 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

    गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। मुख्यमंत्री ने जब इसकी मंशा जताई तो सबसे पहली आवश्यकता अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप पर्याप्त भूमि की पड़ी। इसके लिए जिला प्रशासन ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में भूमि चिन्हित की। जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि ताल नदोर में ही पशु चिकित्सा, महाविद्यालय और वृहद कान्हा गोशाला का भी निर्माण हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन जाने से यह पूरा क्षेत्र विकास की नई आभा से निखर उठेगा। फिलहाल सारी कार्ययोजना तय करने के बाद स्टेडियम निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से दिसंबर के आखिरी सप्ताह से मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम प्रारंभ करा दिया गया है।

    स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूर्ण किया जाना लक्षित किया गया है।

    गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ क्षेत्रफल में आकार लेगा। कुल 30 हजार दर्शक क्षमता का यह स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के हिसाब से बनेगा। इसके ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच होगी। स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में प्रत्येक में 14,490 दर्शक बैठ सकेंगे। नार्थ पैवेलियन मीडिया और साउथ पैवेलियन विशिष्टजन के लिए होगा। रात्रिकालीन मैच भी हो सकें, इसके लिए मेन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के चार हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था रहेगी। यहां क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े आयोजन भी होंगे।

    ताल नदोर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतरीन जगह पर है। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग फोरलेन से जुड़ा यह स्थान, गोरखपुर एयरपोर्ट से करीब 24 किमी की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी है। ऐसे में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यहां पहुंचना काफी सुगम होगा।

  • पचौहा ने बरहज को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

    पचौहा ने बरहज को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

           ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा खेल के मैदान में शनिवार को स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पचौहा ने बरहज को हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बरहज ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पचौहा की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 303 रनो का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जबाव में बरहज की टीम 14ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई। 33 गेंद में 103 रन नाबाद बनाने वाले पचौहा के राहुल कोबरा मैन आफ द मैच रहे। पचौहा के अभिषेक यादव को मैन आफ द सीरीज चुना गया।
    इसके पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियो को विजेता ट्राफी प्रदान किया।
    उदघोषक राजेश यादव व रंजीत शुक्ला रहे। अंपायरिंग राजन सिंह व सतेन्द्र तिवारी ने किया। मैच रेफरी का काम अभिमन्यू यादव ने किया। स्कोरर संदीप रहे। इस दौरान आयोजक मकसूदन यादव, पुर्व प्रधान उमेश तिवारी, मानेन्द्र तिवारी, मनोज तिवारी, शिवम् पांडेय, मनीष सिंह, नितेंद्र तिवारी, रत्नेश यादव, राजन तिवारी, राजा यादव, करन यादव, रविन्द्र यादव, दरोगा सिंह आदि मौजूद रहे।

  • हरपुर ने चावरिया को हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता जीता: गोला तहसील के बाड़गो में स्वर्गीय हरिद्वार सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल

    हरपुर ने चावरिया को हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता जीता: गोला तहसील के बाड़गो में स्वर्गीय हरिद्वार सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल

                 ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार । गोला तहसील के बड़गो में आयोजित स्वर्गीय हरिद्वार सिंह
    मेमोरियल क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरपुर ने जीत लिया। हापुर ने चावरिया को हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा किया। यह प्रतियोगिता श्रीराम जानकी मंदिर मिनी स्टेडियम में चल रही है।
    फाइनल मैच हरपुर और चावरिया के बीच खेला गया। हापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 57 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में, चमारिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान पर उतरी, लेकिन उनके खिलाड़ी टिककर नहीं खेल पाए। पूरी टीम मात्र 5.4 ओवर में 40 रन बनाकर आल आउट हो गयी।
    मैच के मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी रहे। उन्होंने विजेता टीम हरपुर और उपविजेता टीम चावरिया के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की। और दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी।
    इस प्रतियोगिता के आयोजकों में दीपक सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, देवानंद सिंह और मोनू सिंह शामिल थे। मैच में भोलू पासवान और बृजेश ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि साजिद अली और अविनाश पासवान ने कमेंट्री की। स्कोरिंग का जिम्मा आकाश पासवान और रवि पासवान ने सँभाला।
    इस अवसर पर शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाउस स्कूल के प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी, सतीश शर्मा, पंकज पांडे, प्रहलाद सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, बिनोद राय, बलवंत यादव, नन्हे यादव, दिनकर चंद और कारी इरशाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
  • सेस्टोबॉल नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को मिला स्थान, गोरखपुर के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    सेस्टोबॉल नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को मिला स्थान, गोरखपुर के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    बरेली में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित सेस्टोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।


    गोरखपुर जनपद के दो होनहार खिलाड़ियों शुभ्रांशु राय एवं आरिफ ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासित प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


    टीम की इस सफलता के पीछे टीम कोच शोहराब अहमद का विशेष मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत रही, जिनके कुशल प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

     

    इस उपलब्धि से गोरखपुर के खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों, कोच एवं टीम को खेल प्रेमियों और खेल संगठनों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं।

  • ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होते हैं खेल:रत्ना सिंह

    ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होते हैं खेल:रत्ना सिंह

    रानीपुर ने शिवाय लान को 24 रन से हराया

                         ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। गोला स्थित वीएसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में आयोजित स्व. देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता में रानीपुर और शिवाय लॉन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में रानीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
    निर्धारित 8 ओवर के मुकाबले में रानीपुर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 85 रन बनाए और शिवाय लॉन को जीत के लिए 86 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवाय लॉन की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन 7 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। इस तरह रानीपुर ने रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। रानीपुर की ओर से बेहतरीन खेल दिखाने वाले सोनू बंगाली को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमसीए पब्लिक स्कूल की शिक्षा निदेशिका श्रीमती रत्ना सिंह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और कुरीतियों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्व. देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
    इस दौरान भाजपा नेता पंकज सोनकर,जितेंद्र यादव,पंकज सिंह,हर्ष मझवार,मुकेश कुमार,पुष्कर यादव एवं नीतीश राज आदि उपस्थित रहें।

  • गोला बेवरी ने गोपालपुर को हराकर अगले दौर में पहुंची

    गोला बेवरी ने गोपालपुर को हराकर अगले दौर में पहुंची

    स्व देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोला बाजार। उपनगर गोला में स्थित वी.एस.ए.वी इण्टरमीडिएट कॉलेज अतरौरा खेल मैदान में चल रहे स्व.देव नारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को गोला बेवरी बनाम गोपालपुर क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। जो टांस जीत कर गोपालपुर पहले गेंदबाजी चुनी जो गोला बेवरी निर्धारित 10 ओवर में खेलते हुए 3 विकेट पर 163 रन बनाकर जीत के लिए गोपालपुर को सामने 164 रन का लक्ष्य रखा।जो लक्ष्य का पीछा करते हुए गोपालपुर की टीम ने 9 ओवर में 66 रन बना कर आल आउट हो गयी। जो गोला बेवरी टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच गोला के मलखान रहे। इस मौके पर मैंच के मुख्य अतिथि समाजसेवी नगर संघ चालक गोला श्री मनोज कुमार उमर रहे जो उन्होंने दोनों टीमो से परिचय प्राप्त किया तथा गोला टीम के खिलाड़ी मलखान को मैंने आफ द मैच प्रदान किया उस दौरान उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए जो खेल के माध्यम से भाईचारा बनी रहती है वहीं खेल के मैदान में आपसी सामंजस व जीतने का जज्बा होना जरूरी है।तभी जीत हासिल कर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।इस अवसर पर बसन्त कुमार यादव, जितेंद्र यादव पंकज सिंह नीतीश राज, पुष्कर यादव,सत्येंद्र, यादव,एमपी पाण्डेय, दीपू यादव, पन्नेलाल, राजन, सहित अधिक संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे और खेल का आनंद उठाया।

  • रोमांचक मुकाबले में सिधारी ने बेला को हराकर किया अगले दौर में प्रवेश

    रोमांचक मुकाबले में सिधारी ने बेला को हराकर किया अगले दौर में प्रवेश

                      ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार_क्षेत्र के डांडी में चल रहे नव युवक मंगल दल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए लीग मैच में सिधारी की टीम ने बेला को कड़े और रोमांचक मुकाबले में पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिससे दर्शक अंत तक रोमांचित रहे।
    मैच में बेला की टीम ने टांस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 62रन बनाई और 63 रन का विजय लक्ष्य लेकर उतरी और शुरुआत की और दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन सिधारी के खिलाड़ियों ने संयम और बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा। मैच के निर्णायक क्षणों में सिधारी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली।
    मैच के दौरान खेल मैदान तालियों और नारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।
    मैच के मुख्यातिथि रहे बेला के ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी संदीप यादव रहे और दोनों टीमों को संबोधन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया।
    अंत में आयोजकों द्वारा विजेता टीम सिधारी को बधाई दी गई तथा बेला की टीम के खेल भावना की भी प्रशंसा की ग़ई। प्रतियोगिता के आगामी लीग मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    अंपायर के भूमिका में संदीप यादव (गोलू)और संदीप राय रहे और कॉमेंटेटर की भूमिका में सुधांशु यादव व स्कोरर अविनाश शर्मा रहे
    आयोजक अभिषेक यादव,आशुतोष यादव,शिवम् यादव,शिवम् यादव द्वितीय,आदि समस्त लोग उपस्थित रहे

  • बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI

    बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI

    बड़ी खबर

    BCCI ने KKR से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा..!”

    BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है।BCCI ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर कर दें।

    “अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।”

  • सिक्किम ने पटना को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

    सिक्किम ने पटना को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

    ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पटना को हरा कर सिक्किम बना विजेता
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिक्किम ने एवीएफसी क्लब पटना ने टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर चमचमाते ट्राफी के साथ 01 लाख रुपए नगद पुरस्कार पर कब्जा कर लिया। उपविजेता पटना को ट्राफी के साथ 51 हजार का पुरस्कार मिला। मैच की मुख्य अतिथि आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन के निवेदन पर मुंबई से आयीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह व उद्योगपति अनिल सिंह रहे।सोमवार को सिक्किम व पटना के बीच खेला गया फाइनल मैच काफी रोमांचकारी रहा। सिक्किम के खिलाड़ी सोहेल ने पहले हाफ के 16 वें मिनट में मैदानी गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। तो वही पटना के खिलाड़ी मन्नान ने 38 वें मिनट में गोल मारकर बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद दोनों टीमें गोल करने का लगातार प्रयास करती रही किंतु कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तब निर्णायक मंडल ने टाई ब्रेकर का सहारा लिया। जिसमें सिक्किम की टीम ने 4-2 से विजय प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुन्ना शाही ने मैच का लाइव कमेंट्री कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, जितेंद्र बहादुर शाही, आशुतोष शाही, शिवप्रकाश यादव, वीरू सोनकर, अजय सोनी, जितेन्द्र यादव, संदीप तिवारी, कृष्णा गुप्ता, शैलेंद्र, बबलू ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

  • पटना व सिक्किम के बीच होगा फाइनल मुकाबला

    पटना व सिक्किम के बीच होगा फाइनल मुकाबला

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिक्किम ने आरजे फुटबॉल एकेडमी आसाम को 1-0 से व एवीएफसी क्लब पटना ने टाई ब्रेकर में बीएनएफसी नेपाल की टीम को 9-8 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। रविवार को खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच सिक्किम व आसाम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। किन्तु मध्यांतर के बाद 27 वें मिनट में आसाम के खिलाड़ी की गलती से आत्मघाती गोल हो गया जिससे सिक्किम 1-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में पहुंच गया। दुसरे सेमीफाइनल मैच में नेपाल व पटना की टीम 1-1 से बराबरी रही। अंत में टाई ब्रेकर में पटना की टीम 9-8 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई। मैच के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय, डा. संजय कुमार, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, चंचल पाण्डेय, वरुण मिश्र, गोपाल यादव, सुनील यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया। मुन्ना शाही ने मैच का लाइव कमेंट्री कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, जितेंद्र बहादुर शाही, आशुतोष शाही, शिवप्रकाश यादव, वीरू सोनकर, अजय सोनी, संदीप तिवारी, शैलेंद्र ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।