Category: खेल

  • नेपाल ने राजस्थान को,व आसाम ने उड़ीसा को हरा कर सेमीफाइनल मे किया प्रवेश

    नेपाल ने राजस्थान को,व आसाम ने उड़ीसा को हरा कर सेमीफाइनल मे किया प्रवेश

    सिक्किम, आसाम,व पटना, नेपाल के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी              बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएनएफसी नेपाल एवं आरजे फुटबॉल क्लब आसाम की टीम ने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कड़ाके की ठंड की बावजूद दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया। शनिवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच नेपाल एवं राजस्थान के बीच खेला गया व। जिसमें नेपाल की टीम के खिलाड़ी धान सिंह ने 13 वें, 17 वें मिनट में व सुभाष ने 28 वें मिनट में गोल दाग कर 3-0 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरा मैच आसाम व उड़ीसा के बीच खेला गया। जिसमें उड़ीसा के खिलाड़ी सादिक ने 25 वें व रौनक ने 34 वें मिनट में गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद आसाम के खिलाड़ी अबू ने छठवें मिनट व 17 मिनट में गोल दाग कर मुकाबला 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल के 35 वें मिनट में आसाम के खिलाड़ी फैड्रींक ने मैदानी गोलकर मारकर आसाम को 3-2 से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। मैच के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक भारती, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, एवं श्रीमती गीता भारती, प्रख्यात फुटबॉल खिलाड़ी रहे जितेंद्र बहादुर शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया। मुन्ना शाही ने मैच का लाइव कमेंट्री कर दर्शकों को रूबरू कराया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, आशुतोष शाही, शिवप्रकाश यादव, संदीप तिवारी,वीरू सोनकर, अजय सोनी, शैलेंद्र कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

  • नेपाल ने आसाम कों 5-2 से,व उड़ीसा ने राजस्थान को 3-1से हराया

    नेपाल ने आसाम कों 5-2 से,व उड़ीसा ने राजस्थान को 3-1से हराया

            ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में बीएनएफसी नेपाल ने आरजे एकेडमी आसाम की टीम को 5-2 से पराजित किया। वही दूसरे मैच में एएफसी उड़िसा की टीम ने बीएफसी फुटबॉल क्लब राजस्थान को 3-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
    शुक्रवार को पहले मैच में नेपाल के खिलाड़ी धानसिंह ने 10 वें, 15 वें व 32 वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाया। वहीं नेपाल के ही खिलाड़ी करन सिंह ने 17 वें व ज्ञानू ने 25 वें मिनट में गोल किया। वहीं आसाम की तरफ से रचिंद ने 11 वें व 38 वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। दुसरे मैच में उड़ीसा टीम के खिलाड़ी सरफुल ने खेल के 10 मिनट में व मध्यांतर के बाद उड़ीसा के खिलाड़ी राहुल ने 10 वें व सादिक ने 28 वें मिनट में मैदानी गोल दाग कर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई।इस बीच राजस्थान के खिलाड़ी आशू ने 40 वें मिनट में गोल दाग कर अंतर कम किया। मैच के मुख्य अतिथि डा. मनोज यादव, भारतीय कुश्ती संघ के कोच चंद्र विजय सिंह, डा शांतनु, हरिकेश राय, युवराज शाही रहे। कॉमेंटेटर मुन्ना शाही ने लाइव मैच का प्रसारण कर वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल में अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, वीरू सोनकर, अजय सोनी, आशुतोष शाही, शिव प्रकाश यादव, संदीप तिवारी, बबलू आजाद, कृष्णा मोदनवाल, रामनाथ पास्टर, सोनू मास्टर ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया इस दौरान भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया।

  • सिक्किम ने जम्मू-कश्मीर,व पटना ने बड़हलगंज को हराया 

    सिक्किम ने जम्मू-कश्मीर,व पटना ने बड़हलगंज को हराया 

             ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिग क्लब(रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच छानपुर फुटबॉल क्लब जम्मू कश्मीर व स्टार फुटबॉल क्लब सिक्किम,तथा दुसरा मैच नेशनल स्पोर्टिग क्लब बड़हलगंज व एवीएफसी पटना के बीच खेला गया। जिसमें सिक्किम ने पेनाल्टी शूट से जम्मू-कश्मीर को1-0से‌ व पटना ने बड़हलगंज को 3-0से हराया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि अनुराग चंद, रानू शाही, सात्विक चंद विकास सिंह उज्जैन सुधीर सिंह रहे।निर्णायक नूरूद्दीन अंसारी,सरफराज,राजू कुमार,अंकोला सिंह, संतोष कुमार रहे। कमेन्ट्री मुन्ना शाही ने किया।रविंद्र सिंह उज्जैन, वीरू सोनकर, अजय सोनी, राज शर्मा, अबू बकर, शिव प्रकाश यादव,बबलू तिवारी,संदीप तिवारी, इंद्रजीत यादव, संतोष कुमार, आजाद अहमद बबलू, कृष्णा गुप्ता, डॉक्टर इकबाल, अहमद तहसीन अहमद, शैलेंद्र कुमार बौद्ध, कमरुद्दीन, योगेश विश्वकर्मा, मोहसिन कमाल,पप्पू बॉक्स, अब्दुल हक मास्टर अरविंद कुमार मास्टर सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बड़हलगंज को हराकर नेपाल बना विजेता

    ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बड़हलगंज को हराकर नेपाल बना विजेता

             ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब ओल्ड के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच काठमांडू इलेवन क्लब नेपाल ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट के आयोजन मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता एवं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने विजेता टीम नेपाल को 61 हजार एवं उपविजेता बड़हलगंज की टीम को 41 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया। सोमवार को ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बड़हलगंज एवं नेपाल के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में 1-1 गोल कर बराबरी पर रही। खेल के 13 वें मिनट में नेपाल के खिलाड़ी कृपा ने गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में बड़हलगंज के खिलाड़ी अलदाबो ने 12 वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 गोलकर बराबरी पर रही। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीम बराबरी पर रही। अंत में पेनल्टी शूटआउट में नेपाल की टीम ने बाजी मार लिया। इस दौरान अध्यक्ष योगेश राय, संरक्षक इम्तियाज अहमद, श्रवण जायसवाल, मोहम्मद यूसुफ, संयोजक राम नगीना यादव, रामदास मद्धेशिया, मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।

  • थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर गोरखपुर लौटे समीर खान व विवेक शर्मा, जीजेडआई कार्ट ने किया भव्य स्वागत

    थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर गोरखपुर लौटे समीर खान व विवेक शर्मा, जीजेडआई कार्ट ने किया भव्य स्वागत

    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शोएब ने भी जीता स्वर्ण, कोच माज खान को दिया जीत का श्रेय

    गोरखपुर। गोरखपुर के लिए गर्व का क्षण तब देखने को मिला, जब किसान परिवार के बेटे समीर खान और सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक शर्मा ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर गोरखपुर लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का जीजेडआई कार्ट की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केक काटकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया गया।
    समीर खान मूल रूप से महराजगंज जनपद के निवासी हैं, जबकि विवेक शर्मा गोरखपुर जनपद के पादरी बाजार क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे पूर्वांचल का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
    गोल्ड मेडल जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक स्वर में अपनी जीत का पूरा श्रेय अपने कोच माज खान (माज सर) को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि “अगर कोच नहीं होते, तो हम भी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। कोच ने हमें केवल शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया।” खिलाड़ियों के इस कथन ने गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल पेश की।
    इसी क्रम में, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शोएब, निवासी मुखालिशपुर तिघरा, जनपद संतकबीरनगर, ने भी गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के साथ-साथ गोरखपुर और संतकबीरनगर का नाम रोशन किया। शोएब बेहद गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। शोएब ने भी अपनी सफलता का श्रेय कोच माज खान को देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई।
    तीनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों—समीर खान, विवेक शर्मा और शोएब—के साथ कोच माज खान ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर खिलाड़ियों के परिजन, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जीजेडआई कार्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ गया।

    इस अवसर पर कोच माज खान ने कहा कि “हमारे खिलाड़ी न केवल भारत का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गोरखपुर की पहचान को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि यहां ट्रेनिंग लेने वाला हर बच्चा इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में खेलने के काबिल बने और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाए।”

    खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है और यह साबित करती है कि अगर सही मार्गदर्शन, मेहनत और लगन हो, तो साधारण परिवारों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया जा सकता है।

  • महानगर में सीएम कप स्टेट सीनियर हैंडबॉल व खो-खो प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर 2025 तक

    महानगर में सीएम कप स्टेट सीनियर हैंडबॉल व खो-खो प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर 2025 तक

    गोरखपुर 22 दिसंबर 2025। बाबा गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर इस माह एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। सहजनवां स्थित ग्रामीण स्टेडियम में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर सीएम कप उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर पुरुष हैंडबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी।

    यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में लीग कम नॉक आउट प्रणाली पर खेली जाएगी। इसकी रूपरेखा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय एवं पंकज पाण्डेय महासचिव उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव ने तैयार की है।

    अमित पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडबॉल की स्पर्धा कॉलेज के बहुउद्देश्यीय हाल में होगी, जब कि खो-खो की भिड़ंत कॉलेज के खेल मैदान पर देखने को मिलेगी। हैंडबॉल में 18 मंडलों व यूपी पुलिस, एसएसबी, अमेठी हास्टल व साई सैफई, एन इ रेलवे सहित कुल 23 टीमें भाग लेंगी। दूसरी ओर खो-खो की प्रतियोगिता में 16 मंडलों व यूपी पुलिस, एसएसबी की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

    गोरखपुर जैसे ऊर्जावान शहर में इन खेलों का आयोजन युवाओं के उत्साह को नई दिशा देगा।

    उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर मंडल से उभरते खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगा। आज प्रेस वार्ता में खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव रविकांत जी गोरखपुर खेल परिषद के जिला सचिव प्रवीण पाण्डेय शुभम राय (विकास अधिकारी उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद), अरविन्द यादव (सचिव गोरखपुर हैंडबॉल संघ), भी मौजूद थे। इस पूरे आयोजन को गोरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) की स्वीकृति एवं आशीर्वाद प्राप्त है। तथा उन्होंने अपनी उपस्थिति के लिए भी स्वीकृति दी है।

    इस पूरे आयोजन में सहजनवां विधायक माननीय प्रदीप शुक्ल जी के प्रमुख भूमिका में आयोजित की जाएगी।

  • नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज और काठमांडू नेपाल की टीम सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज और काठमांडू नेपाल की टीम सेमीफाइनल में किया प्रवेश

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी।          बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मानव शिक्षा सेवा संस्थान बड़हलगंज द्वारा संचालित नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में गंगोत्री देवी ग्रामीण मिनी स्टेडियम में चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन मैदान जंग का अखाड़ा बना रहा। दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे, लेकिन रोमांच आखिरी पलों तक बना रहा। कड़े मुकाबलों और शानदार खेल के बाद नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज तथा काठमांडू, नेपाल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    ग्रुप चरण के मैचों में दोनों टीमों ने अनुशासित खेल, मजबूत डिफेंस और आक्रामक रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिससे सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो गया।
    बुधवार को ग्रुप ‘ए’ के पहले मुकाबले में कंक्रीट क्लब कुशीनगर एवं काठमांडू इलेवन नेपाल की टीम के बीच भिड़ंत में शुरू से ही एक-दूसरे पर दबाव बनाया। तेज हमले, खतरनाक क्रॉस और गोल पर दनादन शॉट लगे, लेकिन दोनों ओर के गोलकीपर दीवार बनकर खड़े रहे। नतीजा 90 मिनट की कड़ी जद्दोजहद के बाद स्कोरबोर्ड पर परिणाम शून्य- शून्य रहा।
    दूसरे मुकाबले में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज और मदनी मेहा बिहार की टक्कर ने दर्शकों को सीट से खड़ा कर दिया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। पूरी ताकत झोंक दी, मगर गेंद बार-बार गोलपोस्ट के इर्द-गिर्द घूमती रही और जीत हाथ नहीं लगी। यह मुकाबला भी 0-0 पर थम गया। मैच के निर्णायक ख़ुर्शीद आलम, इज़हार आलम, अजीजुल हक और मो. शाहिद व कमेंटेटर राज प्रकाश शाही व बीरेंद्र कुमार रहे। मैच में मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित व्यवसायी लक्ष्मी नरायण गुप्ता, पप्पू शाही, डा उग्रसेन सिंह, हरिकेश राय एवं युवराज शाही ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। अध्यक्ष योगेश राय, संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, मोहम्मद यूसुफ, राम नगीना यादव, सभासद रामदास मद्धेशिया, सलाउद्दीन, धीरज राय, सुनील यादव, चुन्नू, तीर्थराज, अशोक, श्रवण जायसवाल, ओमप्रकाश, सकलैन, एवं मिडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित सैकड़ों दर्शकों मौजूद रहे।

  • राजमिस्त्री का बेटा खेलेगा आईपीएल, पंजाब किंग्स ने विशाल निषाद को 30 लाख में खरीदा, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

    राजमिस्त्री का बेटा खेलेगा आईपीएल, पंजाब किंग्स ने विशाल निषाद को 30 लाख में खरीदा, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

    गोरखपुर। गोरखपुर के लिए यह गर्व का क्षण है। एक साधारण परिवार से निकलकर गोरखपुर के युवा क्रिकेटर विशाल निषाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने विशाल निषाद को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 21 वर्षीय विशाल एक राइट आर्म मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज हैं और अपनी घातक गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।

    विशाल निषाद बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह राजघाट थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद लहसड़ी गांव के निवासी हैं। उनके पिता उमेश निषाद पेशे से राजमिस्त्री हैं, जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद विशाल ने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया। वह कई बार अपने पिता के साथ मजदूरी के काम में हाथ बंटाते थे, लेकिन दिल में क्रिकेटर बनने का जज्बा हमेशा जिंदा रहा।

    विशाल की मेहनत और लगन को देखते हुए उनके पिता ने सीमित आय के बावजूद क्रिकेट प्रशिक्षण दिलाने का साहसिक निर्णय लिया। क्रिकेट अकादमी की फीस, किट और आने-जाने के खर्चों को किसी तरह पूरा किया गया। माता-पिता के इस संघर्ष और समर्थन ने विशाल को आगे बढ़ने की ताकत दी।

    विशाल ने यूपी-टी20 लीग में गोरखपुर लायंस की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसी दौरान उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा को पवेलियन भेजकर क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी जादुई मिस्ट्री स्पिन गेंदबाजी के चलते यह माना जाने लगा था कि आईपीएल में उन पर जरूर बोली लगेगी।

    वर्तमान में विशाल संस्कृति क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां उन्हें कोच कल्याण सिंह का मार्गदर्शन मिल रहा है। कोच का कहना है कि विशाल में एक बड़े खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है और आने वाले समय में वह पंजाब किंग्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

    आईपीएल में चयन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाइयां बांटी और विशाल की सफलता को संघर्ष और मेहनत की जीत बताया। विशाल निषाद आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

  • कुशीनगर और बड़हलगंज शून्य – शून्य और नेपाल और मेहा बिहार की बराबरी पर रही टीमें

    कुशीनगर और बड़हलगंज शून्य – शून्य और नेपाल और मेहा बिहार की बराबरी पर रही टीमें

             आल इंडिया फुटबॉल मैच दूसरा दिन
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मानव शिक्षा सेवा संस्थान, खडेसरी बड़हलगंज द्वारा संचालित नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (ओल्ड ) के तत्वाधान मे आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन ग्रुप ए का पहला मैच कंकरीट फ़ुटबॉल क्लब, कुशीनगर व नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बड़हलगंज के बीच खेला गया जिसमे दोनों टिम शून्य शून्य की बराबरी पर रहे ।
    वहीं दुसरा मैच नेशनल मदनी क्लब, मेहा बिहार व काठमांडू इलेवन, नेपाल के बीच खेला गया जिसमे काठमांडू इलेवन नेपाल के उदित ने पहले हाफ के पांचवे मिनट में मदनी क्लब मेहा के खिलाफ पहला गोल किया वहीं मदनी क्लब मेहा के अभिषेक ने पहले हाफ के 16 वें मिनट पर काठमांडू इलेवन के खिलाफ गोल दाग कर अपनी टिम को 1-1 के बराबरी पर ला दिया और अंत में दूसरे दिन का दोनों मैच बराबरी पर रहा।
    निर्णायक विशाल कुमार, इज़हार आलम, अजीजुल हक, मो. शाहिद रहे तो कमेंन्ट्री राज प्रकाश शाही व बीरेन्द्र कुमार ने किया।
    पहले मैच के मुख्य अतिथि गुलशन यादव प्रधान, डा महफूज और शुभम तिवारी रहे वहीं दुसरे मैच के मुख्य अतिथि आर्मी सूबेदार अनिल यादव, व विशिष्ट अतिथि डा राघवेंद्र यादव प्रधान रहे।
    इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश राय , संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, मोहम्मद यूसुफ, राम नगीना यादव, राम दास, सलाउद्दीन, धीरज राय, सुनिल यादव, चुन्नू, तीर्थराज, अशोक, श्रवण जायसवाल, ओमप्रकाश, सकलैन एवं सरफराज सहित सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर और मेहा बिहार बराबरी पर  दूसरे मैच में नेपाल व बड़हलगंज बराबरी पर 

    कुशीनगर और मेहा बिहार बराबरी पर दूसरे मैच में नेपाल व बड़हलगंज बराबरी पर 

                ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज गंगोत्री देवी मिनी ग्रामीण स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुए आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में

     फुटबॉल क्लब कुशीनगर और मदनी क्लब मेहा बिहार के बीच रोमांचकारी मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों टीमें बराबरी पर छूटी। वहीं दूसरा मैच नेपाल व बड़हलगंज, बराबरी पर रहीं।

       मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मैच काठमांडू एलेवेन नेपाल और नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के बीच हुई। पहले हाफ के खेल में नेपाल के खिलाड़ी रोशन ने 16 वें मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के खेल में बड़हलगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 वें मिनट में खिलाड़ी सोहिल ने गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर ही रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक रहमतुल्लाह, विशाल कुमार, इज़हार आलम, अजीजुल हक़ व मोहम्मद शाहीद रहें। कमेंट्रटर राजप्रकाश शाही व वीरेंद्र रहे। मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरू कराया। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि फुटबॉल खेल ताकत का खेल है। इस खेल से आप स्वस्थ शरीर के साथ देश व समाज में मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस आयोजन से क्षेत्र के प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।

      आयोजन समिति के संरक्षक इम्तियाज अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, राम नगीना यादव, यूसुफ अंसारी, सभासद दीपक गौड़, रामदास मद्धेशिया, सलाउद्दीन चुन्नू, अशोक यादव व सरफराज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।