Category: खेल

  • संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण –164 : गोरखपुर ग्रुप ने लखनऊ को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

    संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण –164 : गोरखपुर ग्रुप ने लखनऊ को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

    ब्रिगेडियर परिमल भारती ने विजेता टीम को दी बधाई, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की।

    गोरखपुर। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरीचौरा, गोरखपुर में आयोजित 44 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन फाइनल बास्केटबॉल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ग्रुप को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि मेरठ ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने आगमन पर सबसे पहले क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया और ए.एन.ओ. एवं पी.आई. स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।

    ब्रिगेडियर भारती ने विजेता टीम गोरखपुर को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स खेल, अनुशासन और देशभक्ति – तीनों के प्रतीक हैं। वे देश के भविष्य के सशक्त निर्माता हैं।

    मैच के दौरान कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी, कैप्टन सी.पी. त्रिपाठी, चीफ ऑफिसर अनिल गुप्ता, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट अरुण यादव, सीटीओ अनिल कुमार सिंह, रश्मि पांडेय और सूबेदार मेजर एम. अब्राहम उपस्थित रहे।

    पूरा कार्यक्रम कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

  • पाक टीम की बदतमीजी पर भड़के इरफान पठान

    पाक टीम की बदतमीजी पर भड़के इरफान पठान

    भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में जिस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बिना वजह का एग्रेशन दिखाया, उससे इरफान पठान नाराज है.

    इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर खरी-खरी सुनाई.

  • पहलगाम के पीड़ितों के साथ हैं हम, सेना को जीत समर्पित, पाकिस्तान को हराने के बाद भावुक हुए सूर्यकुमार

    पहलगाम के पीड़ितों के साथ हैं हम, सेना को जीत समर्पित, पाकिस्तान को हराने के बाद भावुक हुए सूर्यकुमार

    भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में एकतरफा जीत हासिल की। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 127 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच का भारत में काफी विरोध हो रहा था। इसी साल अप्रैल में पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में अपने बयान से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने इस जीत को सुरक्षा बलों के समर्पित किया और साथ ही पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही। सूर्या ने कहा, ‘बस कुछ कहना चाहता था। यह बिलकुल सही मौका है, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं।’

    भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा- इस जीत को हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे।

  • प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे सुरभि व अनुज

    प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे सुरभि व अनुज

    गोरखपुर। बरेली के डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली 69वीं विद्यालीय प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुरभि सिंह व अनुज यादव गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खुशहाल प्रसाद स्मारक कन्या इंटर कालेज सराय गुलरिया सदर पूर्वी एकल व युगल तथा श्रीमती की छात्रा सुरभि सिंह अंडर-19 बालिका में शुक्ला ओझा बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैया सरदारनगर के छात्र अनुज यादव अंडर-14 में एकल व युगल में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अनुज यादव गत वर्ष प्रयागराज मे बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 में विजेता हुए थे।

  • 69वीं जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

    69वीं जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

    “सहजनवा क्षेत्र ने खेलों में मारी बाजी”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा (गोरखपुर)।

    सहजनवा तहसील के मुरारी इंटर कॉलेज में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 69वीं जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

    अंतिम अंकों के आधार पर सहजनवा जूडो प्रतियोगिता में 19 गोल्ड के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि महानगर क्षेत्र ने 14 गोल्ड के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य मेजर साकेत जी ने किया।
    इस अवसर पर सहजनवा क्षेत्र की सभी शारीरिक शिक्षकों का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान मंडलीय सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, जिला सचिव संतोष सिंह, अमरूद्दीन अंसारी, आलोक श्रीवास्तव, शक्ति प्रकाश पाण्डेय, रामहरी यादव, अच्छेलाल, शशिप्रभा, प्रीतिपाल, हृदयेश रावत, जयप्रकाश, मनोज सिंह, शैलेन्द्र प्रताप, शम्भुनाथ, जयबिन्द और विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

  • भारत केशरी रामेश्वर ने बलिया के अर्जुन को किया चित, जीता एक लाख का इनाम, सिधुआपार विराट दंगल

    भारत केशरी रामेश्वर ने बलिया के अर्जुन को किया चित, जीता एक लाख का इनाम, सिधुआपार विराट दंगल

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिधुआपार के पंचायत भवन पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें यूपी, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न जनपदों के पहलवान दांव पेंच दिखाने को आए। दंगल में एक दर्जन से अधिक बड़ी कुश्तियां कराई गई। दंगल को रोमांचक बनाने के लिए हाथरस से आए भारत केशरी पहलवान रामेश्वर की कुश्ती पर एक लाख रुपए के पुरस्कार का ऐलान किया गया । बलिया के अर्जुन पहलवान ने उनसे हाथ मिलाया।भारत केसरी रामेश्वर ने अर्जुन को ढाई मिनट में चित कर एक लाख का इनाम जीत लिया।

    दंगल में कुल 90 जोड़ कुश्ती हुई जिसमें चालीस का फैसला हुआ।50 बराबरी पर रही। सबसे बड़ी कुश्ती भारत केशरी रामेश्वर, हाथरस व अर्जुन बलिया की हुई। रामेश्वर ने अर्जुन को चित कर एक लाख रुपए का पुरस्कार जीता।हाथरस के अमन और दिल्ली के सारिक की कुश्ती बराबर रही। डीएलडब्ल्यू वाराणसी के अर्जुन तथा मनोज निषाद महाराजगंज की कुश्ती भी काफी अच्छी रही जिसमें अर्जुन विजयी रहे। इसीप्रकार अनुज कृष्णानगर,गोरखपुर ने अनूप चतुर बंदुआरी को, कुंदन वाराणसी ने टाइगर जीयनपुर को,स्व. ब्रह्मदेव मिश्र अखाड़ा खजनी के अभिषेक ने शिव महाराजगंज को, भूअर अखाड़ा के समरपाल ने बलबीर महराजगंज को, विनोद हरियाणा ने सावन गाजीपुर को चारों खाने चित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। थाईलैंड चैंपियन पहलवान आदित्य यादव और रविन्द्र महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर छूटी जबकि इस कुश्ती में दर्शक फैसला चाहते थे। धर्मेंद्र सोनभद्र व रमाशंकर वाराणसी, अमित कृष्णानगर व सर्वेश डीएलडब्ल्यू वाराणसी,अजय कृष्णानगर व रामजन्म वाराणसी, संदीप थलयाचक व विरेंद्र महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सभी पहलवानों ने बेहतर कला का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीनाथ तिवारी ने बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर पहलवानों का हाथ मिला दंगल का शुभारम्भ कराया। क्षेत्र के बुजुर्ग पहलवानों का माल्यार्पण कर व उनको साफा बांध आयोजक दिनेश पाण्डेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही तथा सिधुआपार के पूर्व प्रधान गामा यादव ने किया।निर्णायक की भूमिका में हरेन्द्र सिंह पहलवान,मारकण्डेय यादव, ओमकार यादव तथा शैलेश यादव गोरखपुर रहे। जाने माने अखाड़े स्व. ब्रह्मदेव मिश्र अखाड़ा खजनी के संचालक कोच गिरिवर मिश्र तथा गोरखपुर के शत्रुघ्न राय अपने शिष्यों के साथ उपस्थित रहे। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय ने सभी आगंतुक अतिथियों को सम्मानित करने के साथ ही उनका आभार व्यक्त किया।

    हरि प्रकाश पाण्डेय, चंदन पाण्डेय,विशाल पाण्डेय,देवेन्द्र पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, रिंकू मिश्र,मिथिलेश पाण्डेय,कंचन पाण्डेय,पिंटू पाण्डेय,जीत पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय ,राघवेन्द्र पाण्डेय आदि का सहयोग बेहतरीन रहा।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, पूर्व प्रधान हरि किशोर राय, शिक्षक नेता दिग्विजय उर्फ दिग्गू राय, समाजसेवी शैलेन्द्र राय उर्फ पिंटू, चंचल पाण्डेय, शिवशंकर यादव, राजेंद्र उर्फ रक्कम यादव,अतुल यादव, धीरेन्द्र तिवारी, अजीत राव, काशी नाथ राय,धर्मराज निषाद, पूर्व जिलापंचायत सदस्य शिवचन्द यादव,श्यामदेव यादव,मोतीचंद आदि गणमान्य अतिथियों के साथ सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

  • हॉन्गकॉन्ग में गूंजा गोरखपुर की बेटी का नाम, अंशिका यादव ने रचा स्वर्णिम इतिहास

    हॉन्गकॉन्ग में गूंजा गोरखपुर की बेटी का नाम, अंशिका यादव ने रचा स्वर्णिम इतिहास

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी क्षेत्र के गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के आगे कोई बाधा टीक नहीं सकती। खजनी क्षेत्र के छोटे से गांव जमौली बुजुर्ग की 17 वर्षीय अंशिका यादव ने हॉन्गकॉन्ग की धरती पर 5 वीं हॉन्गकॉन्ग चाइना इंटरनेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता 2025 में 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

    इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया।

    अंशिका की यह उपलब्धि कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और अनुशासित प्रशिक्षण का नतीजा है। स्वर्गीय श्री ज्ञान सिंह व्यायामशाला में अपने प्रशिक्षक श्याम पाल और गोरखपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह के मार्गदर्शन में अंशिका ने कुश्ती के दांव-पेंच सीखे। JWS बेंगलुरु की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में कई अनुभवी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को अपने शानदार प्रदर्शन से चित कर दिया। उनके दमदार दांव और अटूट आत्मविश्वास ने विरोधियों को मैट पर बेबस कर दिया।
    अंशिका की इस जीत ने गोरखपुर के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। गांव से लेकर शहर तक, हर कोई उनकी इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है। स्थानीय लोग उन्हें ‘गोरखपुर की शेरनी’ कहकर पुकार रहे हैं। अंशिका की कहानी उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों या गांवों से निकलकर बड़े सपने देखती हैं।

    अंशिका का सफर यहीं नहीं रुकने वाला। उनकी नजर अब एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों पर स्वर्ण पदक जीतने पर है। उनके कोच श्याम पाल का कहना है, “अंशिका में वह जुनून और प्रतिभा है, जो उन्हें विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने में मदद करेगी।”

    गोरखपुर की इस बेटी ने साबित कर दिया कि उम्र और संसाधनों की कमी सपनों के आड़े नहीं आ सकती। अंशिका यादव आज न केवल गोरखपुर की, बल्कि पूरे भारत की शान बन चुकी हैं। उनकी यह जीत हर उस युवा के लिए एक संदेश है कि मेहनत और लगन से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

  • भटवली के लाल ने अमेरिका के कुश्ती में भाग लेकर दिखाया अपना दमखम

    भटवली के लाल ने अमेरिका के कुश्ती में भाग लेकर दिखाया अपना दमखम

    ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी ,खजनी गोरखपुर।

    गोरखपुर। गुरु ज्ञानसिंह व्यामशाला चतुर बंदुवारी उनवल भटवली बाजार का शेर आदित्य गुप्ता ने अमेरिका में आयोजित अंडर 17 चैम्पियन सीप 55 केजी ग्रीको रोमन कुश्ती में अपना परचम लहराया है।

    एक साधारण परिवार का लड़का जो अपने मेहनत और कुश्ती के सटीक दावपेच गांव के माटी में सीखकर अपना दमखम अमेरिका में आयोजित कुश्ती में भाग लेकर दिखाया है।
    वह अन्त में मेडल जीतने में चूक गए लेकिन अपने शानदार खेल से सभी को अपना प्रतिभा दिखाकर अपने तरफ आकर्षित किया।

    इन्होंने अपने खेल से गांव जिला प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोच NIS श्यामपाल के देखरेख में यह खिलाड़ी प्रैक्टिस करता था इस समय आर्मी हास्टल में चयनित है इनके पिता का नाम सुरेश गुप्ता है। इनके उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है वहीं चन्द्रपाल पहलवान, अभिषेक राजभर, इंद्रजीत पहलवान, मुलायम पहलवान, विनय, विराट, गोलू , गोल्डेन, ज्वाला पहलवान ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकानाएं दी है।

  • ग्रीकों रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतीक पाण्डेय को गोल्ड मेडल और संजय कुमार राय को मिला सिल्वर मेडल

    ग्रीकों रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतीक पाण्डेय को गोल्ड मेडल और संजय कुमार राय को मिला सिल्वर मेडल

    महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में डाक विभाग के कुल 12 राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लिया।

    गोरखपुर रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री प्रतीक पाण्डेय ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको रोमन कुश्ती में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया । वहीं श्री संजय कुमार राय ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।

    श्री प्रतीक पाण्डेय मूलतः साख डांड, खजनी के रहने वाले हैं और रामजानकी नगर बशारतपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं । इस प्रतियोगिता में इन्होंने लगातार आठवीं बार गोल्ड मेडल जीता है।

    श्री संजय कुमार राय मूलतः गौरी बाजार देवरिया के रहने वाले हैं, जो अरण्य बिहार कॉलोनी खोराबार में सपरिवार रहते हैं। इन्होंने लगातार पंद्रह बार गोल्ड मेडल जीता है, किंतु इस बार इन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

    इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से गोरखपुर मण्डल के डाक विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों पहलवानों ने कुश्ती में गोरखपुर क्षेत्र का दबदबा कायम रखते हुए अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    आज गोरखपुर पहुंचते ही पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर क्षेत्र श्री गौरव कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पहलवानों का स्वागत किया और वहां उपस्थित समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

  • स्व० मौली पाण्डेय स्मृति अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    स्व० मौली पाण्डेय स्मृति अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    गोरखपुर। गत 30 जुलाई को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में ‘स्व.मौली पांडे’ की स्मृति में आयोजित under- 17 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुल लगभग 110 पहलवानों ने हिस्सा लिया। 10:30 बजे कुश्ती का शुभारंभ कर सायं 5:00 बजे समापन कर, मुख्य अतिथि पंकज कुमार सिंह महासचिव पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ,अध्यक्ष दिनेश सिंह जिला कुश्ती संघ,अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नालाल यादव, हीरालाल यादव, कैप्टन हरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव, माया शंकर शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, जवाहर प्रसाद यादव, विवेकानंद तिवारी, आत्मा पांडे, गिरवर मिश्रा एवं सभी कुश्ती प्रेमियों द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया|