Category: खेल

  • पहलवान अभिषेक यादव बने बड़हलगंज केसरी

    पहलवान अभिषेक यादव बने बड़हलगंज केसरी

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल स्व. राजित यादव एवं स्व. हिरावन यादव की स्मृति में आयोजित किया गया था।

    दंगल में कुल 13 जोड़ों ने भाग लिया। निर्णायक मुकाबला बडहलगंज क्षेत्र के महराजगंज गांव के अभिषेक यादव और खजनी के जितेंद्र यादव के बीच हुआ। जितेंद्र को हराकर पहलवान अभिषेक यादव ने बड़हलगंज केसरी का ख़िताब जीता।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने पूर्वजों को खेल के माध्यम से याद करना और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल के प्रति लोगों को जागरूक करना है ।

    निर्णायक हरेन्द्र यादव रहें। आयोजक मार्कण्डेय यादव एवं चुरावन यादव ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री वैभवनाथ यादव, जितेन्द्र यादव, सुरेश यादव, पंकज यादव,गारद यादव, सोनू यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • सात गोल दागकर आयत सरफराज बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    सात गोल दागकर आयत सरफराज बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    “बड़हलगंज की बेटियों ने किया कमाल”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) कोलकाता में आयोजित स्कूल नेशनल फुटबॉल गेम अंडर 14 में बड़हलगंज की बेटी आयत सरफराज ने शानदार प्रदर्शन किया। आयत ने प्रतियोगिता में 7 गोल दागकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

    इनफोकस इंडियन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़हलगंज से दो बच्चियों ने हिस्सा लिया। आयत सरफराज के साथ माहिरा खान ने भी प्रतियोगिता में अपना कौशल दिखाया।

    आयत की इस उपलब्धि में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी इम्तियाज अहमद का विशेष योगदान रहा। कोच के रूप में उन्होंने आयत की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आयत की यह उपलब्धि बड़हलगंज के लिए गर्व की बात है। यह सफलता दर्शाती है कि महिला फुटबॉल में भारत की बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। खिलाड़ी के पिता सरफराज ने कहा कि आयत की सफलता से अन्य युवा खिलाड़ी भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे।

  • नाशिक में आयोजित भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के दो पहलवानों ने लहराया परचम

    नाशिक में आयोजित भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के दो पहलवानों ने लहराया परचम

    गोरखपुर। महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित 36 वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में गोरखपुर के वेद प्रकाश यादव एवं संगम चौरसिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गोरखपुर जिले एवं भारतीय डाक विभाग का मान बढ़ाया।

    बताते चले कि, गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार निवासी वेद प्रकाश यादव ने 97 किलो भारवर्ग और खजनी निवासी संगम चौरसिया ने 77 किलो भारवर्ग मे परचम लहराया हैं। दोनों पहलवान रेलवे डाक सेवा में कार्यरत हैं। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नाशिक में 22 से 25 जुलाई तक अखिल भारतीय डाक कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें देश के विभागीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। कानपुर रेल डाक सेवा में कार्यरत वेद प्रकाश यादव ने 97 किलो व बरेली रेल डाक सेवा में कार्यरत संगम चौरसिया ने 77 किलो भारवर्ग मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
    दोनों की उपलब्धि पर पोस्ट मास्टर जनरल अतुल कुमार श्रीवास्तव, बरेली परिक्षेत्र, व पोस्टमास्टर जनरल कानपुर परिक्षेत्र, निदेशक डाक सेवाएं कानपुर परिक्षेत्र, सुबोध कुमार सिंह, प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा कानपुर मनोज कुमार श्रीवास्तव व अधीक्षक रेल डाक सेवा बरेली मंडल मनोज कुमार व समस्त अधिकारी, कर्मचारियों व गिरिवर मिश्र, विष्णु गुप्ता, दीपक मल्ल, प्रतीक पांडेय, रजत पांडेय, पवन पांडेय, राहुल यादव, विपुल मिश्रा, विवेक, अच्युतानंद, कन्हैया, पंकज यादव, दुर्गेश सिंह आदि ने बधाई दी ।

  • National Championships – 2025 in Udaipur

    National Championships – 2025 in Udaipur

    नमस्कार जी आपको सूचित किया जाता है। उदयपुर राजस्थान में नेशनल चैंपियनशिप 2025 होने जा रही है। दिनांक 23, 24, 25 अगस्त में हो रही है। रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट से पहले आप रजिस्ट्रेशन करवाइए। ज्यादा से ज्यादा प्लेयर को पार्टिसिपेट करवाए, कॉल या मैसेज के जरिए हमें कंफर्म कीजिए।
    कृपा कर हमारे नंबर को सेव कर ले, जिससे हम आपको ग्रुप में एड कर ले और सारे इंपॉर्टेंट मैसेज आपको मिल सके।
    धन्यवाद।
    “सुनील नेहरा
    सीकर राजस्थान
    All India General Secretary”

    “आपका नाम क्या है
    कहां से हो
    कौन सा गेम है
    जरूर सूचित कीजिए”

    Note. अगर आपको किसी स्पोर्ट किट स्पोर्ट आर्टिकल बनवाना हो, तो हमारी शॉप SN SPORTS पर ऑडर दे सकते हैं। ऑल इंडिया डिलेवरी उपलब्ध हैं। (मो : 8306232304)

  • अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता मे चयन हुआ

    अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता मे चयन हुआ

    आदित्य गुप्ता का अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता 8 जुलाई 2025 को लखनऊ में चयन हुआ, जिसमें गुरु ज्ञान सिंह और गुरु दिनेश सिंह, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान चतुर बंदुआरी अखाड़े के मेरे अनुज कोच श्यामपाल पहलवान के शिष्य आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू का चयन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक ग्रीस मे विश्व चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जब हम सभी को सूचना मिली, तो अखाड़े पर सभी पहलवानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष मनाया।

    गोलू पहलवान के इस उपल्ब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

    उनके पिता और कोच श्यामपाल को लोग फोन कर के और मिलकर बधाई दे रहे हैं।मुख्य रूप से दिनेश सिंह को बधाई मिल रही है।

    अंतर्राष्ट्रीय पन्नालाल यादव पहलवान जी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच चंद विजय सिंह जी रमाकांत कोच चंद्रपाल पहलवान जिला अध्यक्ष पाल समाज, ज्ञान मौर्या प्रधान जी के सी यादव शेषनाथ साहनी, मुन्नीलाल यादव।

  • मंडल क्रिकेट एसोसिएशन पर लगा आरोप

    मंडल क्रिकेट एसोसिएशन पर लगा आरोप

    गोरखपुर। नीरज कुमार यादव,  आर०एस० क्रिकेट एकेडमी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  अवगत कराते व आरोप लगाते हुए बताया कि ‘मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष सफिक अहमद सिद्दकी के द्वारा ‘इण्टर क्लब क्रिकेट लीग’ ए० डिविजन व बी० डिविजन के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें 40 टिमों ने भाग लिया था और प्रत्येक टीम से एन्ट्री फीस के नाम पर 20,000/- लिया गया था, जिसका उद्घाटन मैच दिनांक 08.09.2024 को खेला गया था। फाइनल मैच ए० डिविजन का दिनांक 27.03.2025 को हुआ था और बी० डिविजन का फाइनल मैच दिनांक 21.03.2025 को हुआ था। उन्होंने विजेता टीम को 12000/- नगद इनाम व ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देने का कहा था, जिसके बाद फाइनल मैच हुए 3 महीना हो गया, परन्तु आज तक पुरस्कार वितरण नहीं हुआ है।

    यू०पी० टी 20 चैम्पियनशिप में एन्ट्री फीस 30,000/- लिया गया और ‘मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष द्वारा फाइनल नहीं कराया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें दफाबेट ऑनलाइन वेटिंग की कम्पनी द्वारा बीच में टूर्नामेन्ट छोड़ कर भाग गयी थी, जिस पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था।

    आतिफ कप प्रिमियर लीग मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सफिक अहमद सिद्दीकी के बेटे के नाम से आयोजन किया गया था, जिसमें एन्ट्री फीस 20,000/- लिया गया और मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा फाइनल नहीं कराया गया। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था।

    रेड चिल्ली टी-20 क्रिकेट लीग मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सफिक अहमद सिद्दीकी द्वारा बाहर से प्लेयर को बुलाकर मण्डल के नाम से क्रिकेट खिलवाया जा रहा था, जिसमें लोकल टीमों को, बाहर के प्लेयर को खेलने की अनुमति नहीं दी गयी, तो टीमों ने विरोध किया कि मण्डल के टीम में सभी प्लेयर बाहर के हैं, जिनका इण्टर क्रिकेट लीग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। इस प्रतियोगिता में मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा एन्ट्री फीस 20,000/- लिया गया और मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा फाइनल नहीं कराया गया। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था।

    आज दिनांक-12.06.2025 को गोरखपुर प्रिमियर लीग का आयोजन किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी की वहीं कम्पनी दफावेट जो यू०पी० टी 20 चैम्पियनशिप छोड़कर भाग गयी थी। वह दफावेट कम्पनी फिर गोरखपुर के सेन्ट एण्ड्रयूज महाविद्यालय के क्रिकेट ग्राउण्ड पर आज से फिर ऑनलाइन वेटिंग के जरिये मैच करा रहीं है। जिसमें गोरखपुर के अलावा अन्य राज्य के भी प्लेयर खेल रहें हैं और गोरखपुर के प्रिमियर लीग के नाम पर गोरखपुर के स्थानीय खिलाड़ियों के साथ अन्याय हो रहा है।

    अतः उ०प्र० क्रिकेट एसोसिएशन के सी०ई०ओ० से सविनय निवेदन है कि उपरोक्त मामले को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए खिलाड़ियों के पक्ष में कार्यवाही करने की कृपा करें।

  • खेलो इंडिया नेशनल में आदित्य ने जीता गोल्ड, हुआ भव्य स्वागत

    खेलो इंडिया नेशनल में आदित्य ने जीता गोल्ड, हुआ भव्य स्वागत

    आदित्य की इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    बताते चले कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 2025 नेता जी सुभाषचंद बोस स्टेडियम पलवल राजस्थान में आयोजित किया गया था, जिसमें 55 kg में पांच कुश्तीया लगातार जीत कर गोल्ड पर कब्जा जमाया गोलू गुप्ता ने गोरखपुर के ग्रामीण अंचल में पहलवानों की नर्सरी तैयार करने वाला व्यामशाला चतुर बंनदुआरी गुरु ज्ञान सिंह & गुरु दिनेश सिंह अंतरराष्ट्रीय पहलवान व्यायाम शाला कोच श्यामपाल पहलवान के शिष्य आदित्य उर्फ गोलू पहलवान नेशनल में गोल्ड मेडल जीत कर अपने गृह भटवली बाजार बांसगांव आते समय पहलवानों शुभचिंतक क्षेत्रवासीगढ़ शाम 6 बजे उपस्थित होकर भीयूरी चौराहे पेटोल पंप से स्वागत करते हुए काफिले के साथ भटवली बाजार,महसिन ,देवरारबाबू, चतुर बंदुआरी व्यायाम शाला तक काफिले और फूल माला के साथ कोच श्यामपाल और शिष्य आदित्य उर्फ गोलू पहलवान का स्वागत भव्य तरीके से किया गया।

    इस अवसर पर चंद्रपाल पहलवान सुरेश गुप्ता,बंशीधर यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रमोद जायसवाल आदित्य यादव, कपिल पाल,बलवंत, अंकित अभिषेक जिम, जियावन, रामशीष , मुलायम, ज्वाला, इंद्रजीत, नवनीत , रोहित, बलू,, तालीम , कयूम, गौरव अभिषेक यादव इत्यादि सैकड़ों पहलवान एवं अभिभावक क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

  • ऐतिहासिक दिन आ गया है

    ऐतिहासिक दिन आ गया है

     

    आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल फाइनल में, रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर के पास एक टीम के 18 साल के सूखे को खत्म करने का मौका होगा।

  • यूपी की बेटी जमकर दौड़ी और सिल्वर मेडल जीता

    यूपी की बेटी जमकर दौड़ी और सिल्वर मेडल जीता

    खेलों से बढ़िया खबर। भारत की धाविका और “मेरठ एक्सप्रेस” रूपल चौधरी ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में 52.68 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता।

    अब वह 4×400 मीटर रिले में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

  • ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा तोहफा, टेरिटोरियल आर्मी में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

    ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा तोहफा, टेरिटोरियल आर्मी में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

    भारतीय जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई है।

    साप्ताहिक सार्वजनिक पत्रिका और भारत सरकार के अधिकृत कानूनी दस्तावेज, द गजट ऑफ इंडिया के अनुसार, यह नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुई।