Category: खेल
-

विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
खजनी/गोरखपुर। भटवली डिग्री कॉलेज प्रांगण में विराट दंगल का हुआ आयोजन। स्वर्गीय जनकराजी देवी की याद में विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया।
-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने की तीखी बयानबाजी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इज़माम-उल-हक़ ने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
सुनील गावसकर ने 24 फ़रवरी को अपने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान को भारत की बी टीम भी हरा सकती है. अब इज़माम-उल-हक़ ने कहा है, “ज़ुबान को ज़रा संभाल के बात करें.”
-

मालामाल हुई टीम इंडिया, चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही पैसों की बरसात, मिले 20 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम पर पैसों की बरसात हुई है. न्यूजीलैंड को फाइनल में हराते ही टीम इंडिया ने करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली है. आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कुल 60 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था. चलिए जानते हैं भारत को कितने रुपये मिले. साल 2000, 2013 के बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम को बतौर प्राइज मनी कुल 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) मिले जबकि फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को इसकी आधी राशि 11 लाख 20 हजार डॉलर (9.72 करोड़ रुपये) मिली.
सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खाते में 560,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) आए. इतना ही नहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी आठ टीम को 1,25,000 डॉलर (1.08 करोड़ रुपये) मिले. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी 2017 में हुए पिछले एडिशन से 53 गुना ज्यादा थी. ग्रुप राउंड में जीतने वाली टीम को 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिली. पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 350,000 डॉलर (तीन करोड़ रुपये) , जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140,000 अमेरिकी डॉलर (1.2 करोड़ रुपये) मिले।
-

खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी,चेयरमैन ने विजेताओं को किया सम्मानित

पीपीगंज/गोरखपुर। स्थानीय बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 फरवरी 2025 मंगलवार को हुआ ।प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि खेल से बच्चो के विकास में भी काफी मदत मिलती है।खेल खेलने से शरीर में फुर्ती बनी रहती हैं साथ ही खेल से हम स्वस्थ ज़िदगी जी सकते हैं।यह महाविद्यालय विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास में योगदान दे रहा है। महाविद्यालय के प्रबंधक जनाब कमाल जावेद ने कहा कि इंसान की ज़िंदगी में खेल काफी ज़रूरी होता है। खेल इंसान के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए जितना ज़रूरी हैं उतना ही मनोरंजन का अच्छा तरीका भी है।
प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है साथ ही उनका सर्वांगीण विकास भी होता है । मंच संचालन डॉ रवि शंकर पाण्डेय ने किया व क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ राकेश प्रताप सिंह ने धन्यवाद दिया।
100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रोशन सहानी ,द्वितीय स्थान संजीव,तृतीय स्थान लोरिक ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान रीमा यादव ,द्वितीय स्थान अंजना सिंह, तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में पुरुष संवर्ग में ने प्रथम स्थान रोशन सहानी,द्वितीय स्थान समरजीत एवं तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया।200 मीटर दौड़ महिला संवर्ग में ज्योति ने प्रथम ,रीमा यादव ने द्वितीय, शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ।400 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में रोशन सहानीने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लोरिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , 400 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान रीमा यादव , अंजना सिंह ने द्वितीय स्थान एवं ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाला फेंक में अमित कुमार ने प्रथम जितेंद्र ने द्वितीय , आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में प्रथम स्थान अमित कुमार , द्वितीय स्थान आकाश एवं तृतीय स्थान विश्वजीत ने प्राप्त किया।लंबी कूद पुरूष संवर्ग में प्रथम स्थान अमित कुमार ने द्वितीय स्थान रोशन,संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद महिला संवर्ग में शिखा सिंह ने प्रथम, रीमा यादव ने द्वितीय ,अंजना सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ओवरआल पुरुष वर्ग में रोशन एवं महिला वर्ग रीमा यादव विजेता रही।
इस अवसर पर सभाषद वार्ड नं4 राघवेंद्र सिंह मंटू, वार्ड नं 9 बृजेश कुमार,महाविद्यालय के शिक्षक प्रो नित्यानंद ,डॉ रवि शंकर पाण्डेय , डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ संजीत कुमार सिंह ,डॉ देव नारायण पांडेय ,डॉ भानु प्रताप गुप्ता , डॉ अतुल कुमार शुक्ला , अनुराग राय,नितिन कुमार लाल,डॉ सुनील कुमार प्रसाद, डॉ प्रमोद कुमार ,डॉ करुणेंद्र सिंह , डॉ रूपम शर्मा, डॉ दीपमाला यादव, डॉ अनंत प्रकाश पाण्डेय ,डॉ विशाल रंजन त्रिपाठी , संदीप जायसवाल, डॉ रंजू यादव, प्रेमलता यादव, रेखा, साक्षी शाही व महाविद्यालय के कर्मचारी गण छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। -

पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक, गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मैराथन
पूर्वांचल मैराथन 2025 में दौड़ेंगे देश विदेश के धावक,
गुरु गोरखनाथ की धरती पर उत्तर प्रदेश की दूसरा सबसे बड़ी मैराथन होने जा रहा है।यह मैराथन 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन है। यह मैराथन दिनांक 7.4.25 विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में गोरखपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के धावक हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस मैराथन में संपूर्ण पुरस्कार राशि ₹200000 हैं। यह मैराथन पुरुष एवं महिला दोनों के लिए है। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘शांति सेवा संस्थान’ के तत्वाधान में होने जा रहा है।
उक्त जानकारी गोरखपुर के स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री राजकुमार राय ने बताया। श्री राय ने कहा कि “इस मैराथन का आयोजन दसवीं बार होने जा रहा है। धीरे-धीरे यह मैराथन गोरखपुर ही नहीं पूरे पूर्वांचल की एक पहचान बन गया है। विगत वर्षों में यह मैराथन 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित होती था, परंतु धावको के विशेष आग्रह एवं कोच के दिशा निर्देश से यह मैराथन अब 7 अप्रैल 2025 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित होगी। क्योंकि अगस्त माह में धावकों को विशेष गर्मी से परेशानी होती थी और अब यह प्रतियोगिता आगामी वर्षों में भी इसी तिथि पर आयोजित होती रहेगी।
श्री राय ने बताया कि “यह संस्था सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के संवर्धन हेतु संकल्पित है, जिस प्रकार परम पूज्य मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं और हर प्रकार से उनका प्रोत्साहन किया जा रहा है। इस खेलो इंडिया के मुहिम को बढ़ाने में यह मैराथन कर संस्था अपना भी योगदान कर रही है। आगे भी खिलाड़ियों के लिए शांति सेवा संस्थान सदैव तट पर रहेगी। यह मैराथन गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय चौक मोहद्दीपुर गांग चौक कूड़ाघाट मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय खोराबार बाईपास चिड़ियाघर बुद्ध विहार पार्ट सी मोड नौका विहार पैड अलीगंज छात्रसंघ चौक से गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आकर पुरस्कार समारोह संपन्न होगा प्रशासन की अनुमति के बाद रूट में परिवर्तन भी संभावित है। पूर्वांचल मैराथन का रजिस्ट्रेशन फरवरी 2025 से ही प्रारंभ है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.Purvanchal marathon.com पर सभी धावक कर सकते है।
यह मैराथन पूर्ण रूप से आवासीय है, जिसमें संस्था द्वारा धावकों के लिए रहना,खाना एवं टीशर्ट निशुल्क दिया जाना है।श्री राय ने बताया कि यह मैराथन पूर्ण रूप से कुशल प्रशिक्षकों की देख रेख में कराया जाएगा। इस मैराथन में शासन, प्रशासन, डॉक्टर, ट्रैफिक के अधिकारीगण एवं नगर निगम की भूमिका अति महत्वपूर्ण रहती है, जिसके कारण धावकों एवं संस्था दोनों का उत्साहवर्धन और सहयोग होता है, जिसके लिए संस्था सदैव ऋणी है। साथ ही साथ श्री राय ने गोरखपुर के नगरवासियों से सहयोग का अपील किया ताकि यह पूर्वांचल मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक हो सके।
-

सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा एवं पुरस्कार आयोजन भव्यता के साथ संपन्न
सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा एवं पुरस्कार आयोजन भव्यता के साथ संपन्न,
यहां के विद्यार्थियों में गजब की खेल प्रतिभा- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एसपी नार्थ ,

15 फरवरी, गोरखपुर। सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर के दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एस०पी० उत्तरी, गोरखपुर रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन् 1899 में स्थापित इस कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान से बोलते हुए मुझे अपार खुशी हो रही है। मोबाइल के दुरूपयोग पर बोलते हुए उन्होनें कहा कि हैकर आज हमारे दिमाग को पूरी तरह हैक कर ले रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट उसी का परिणाम है। आज के इस दौर में ज्यादातर युवा अवसाद से प्रभावित है। हमें तनाव रहित रहने की जरूरत है। सभी परेशानियों के मूल में तनाव ही प्रमुख कारण है। आज के युवा रील, चैट, फेसबुक आदि देर रात तक चला रहे है। आज लूट की घटनाएं नहीं हो रही हैं बल्कि साइबर क्राइम के माध्यम से लाखों-करोडों की चोरी हैकर कुछ ही मिनटों में कर ले रहे हैं। विद्यार्थी मोबाइल पर ध्यान केन्द्रित न कर पढ़ाई पर अपना ध्यान केन्द्रित कर अपने भविष्य का निर्माण करें। खेलों के महत्त्व पर बोलते हुए उन्होनें कहा कि आप अपने जीवन को खेल व्यायाम आदि से जितना सक्रिय रखेंगें उतना ही अधिक उम्र तक आप चुस्त और दुरूस्त रहेंगे। मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य प्रो० सी०ओ० सैमुएल व् शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय कैप्टन प्रो० निधि लाल ने दिया।
पुरुष वर्ग में 100 मी० दौड़ में गौरव निषाद-प्रथम, शुभम तिवारी-द्वितीय तथा नितिन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मी० दौड़ में शुभम तिवारी-प्रथम, गौरव निषाद-द्वितीय तथा नितिन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग 400मी0 दौड़ में गौरव निषाद-प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय तथा श्रेयांश पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। 800 मी० दौड़ में श्रेयांश पाण्डेय-प्रथम, आकाश मौर्या द्वितीय तथा विशाल यादव तृतीय स्थान पर रहे। 1500मी0 दौड़ में गौरव निषाद-प्रथम, विशाल यादव-द्वितीय तथा आकाश मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। 5000मी0 दौड़ में गौरव निषाद-प्रथम, विशाल यादव-द्वितीय तथा तूफैल फिरोज़ खान तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद में दिव्याश-प्रथम, शुभम तिवारी-द्वितीय एवं हिमेश यादव-तृतीय स्थान में रहे। लम्बी कूद में शुभम तिवारी प्रथम, अभिषेक पासवान द्वितीय एवं दिव्यांश-तृतीय स्थान में रहे। गोला प्रेक्षण में अरबाज खान-प्रथम, प्रिंस यादव-द्वितीय और सोमनाथ जायसवाल-तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अरबाज खान-प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय एवं साहिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में शुभम तिवारी- प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय एवं हिमेश यादव-तृतीय स्थान पर रहे। 110 मी० बाधा दौड़ में गौरव निषाद-प्रथम, शुभम तिवारी-द्वितीय तथा नकुल शाही तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस (पुरुष वर्ग) में शुभम तिवारी एवं उनकी टीम-प्रथम स्थान, शुभ शर्मा की टीम द्वित्तीय तथा आदित्य सिंह की टीम तृतीय स्थान पर रहे।महिला वर्ग में 100 मी० दौड में साक्षी चौहान-प्रथम, खुशबू यादव-द्वितीय तथा रोली पाठक-तृतीय स्थान पर रही। 200मी0 दौड़ में साक्षी चौहान प्रथम, ममता सिंह द्वितीय तथा सोनी मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। 400 मी० दौड़ में मुस्कान-प्रथम, रीमा चौहान-द्वितीय तथा रोली पाठक-तृतीय स्थान पर रही। 1500 मी० दौड़ में रीमा चौहान-प्रथम, मुस्कान-द्वितीय तथा रूचि चौरसिया तृतीय स्थान पर रही। 5000 मी० दौड में रीमा चौहान प्रथम, ममता सिंह द्वितीय तथा खुशबू यादव तृतीय स्थान पर रही। लम्बी कूद में साक्षी चौहान-प्रथम, वंदना यादव-द्वितीय तथा खुशबू यादव-तृतीय स्थान पर रही। ऊँची कूद में रोली पाठक प्रथम, खुशबू यादव द्वितीय तथा साक्षी चौहान तृतीय स्थान पर रही। गोला प्रेक्षण में खुशी-प्रथम, सोनी वर्मा द्वितीय तथा वंदना यादव-तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में सोनी वर्मा प्रथम, वंदना यादव-द्वितीय एवं देविका शर्मा तृतीय स्थान पर रही। जेवलिन थ्रो में खुशी प्रथम, सोनी वर्मा द्वितीय एवं वंदना यादव-तृतीय स्थान पर रही। रिले रेस (महिला वर्ग) में रीति वर्मा एवं उनकी टीम-प्रथम स्थान, रजनी बाला गौतम की टीम द्वितीय तथा वन्दना यादव की टीम तृतीय स्थान पर रही।
पुरूष वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गौरव निषाद एवं महिला वर्ग में साक्षी चौहान को प्रदान किया गया।
महिला अध्यापिकाओं के बीच हुई बाम्बिंग द स्टेशन प्रतियोगिता में प्रथम डॉ० ज्ञान प्रभा पाण्डेय, द्वितीय डॉ० सौम्या मोदी, तृतीय पर संयुक्त रूप से प्रो० (श्रीमती) सुषमा जॉन तथा डॉ० (श्रीमती) संगीता मिश्रा रहीं। शिक्षकों की रस्सा-कसी प्रतियोगिता में कला संकाय ने विज्ञान संकाय को पराजित किया। कर्मचारियों की स्लो-सायकिल रेस में प्रथम स्थान मोनू, द्वितीय सुनील दास तथा तृतीय स्थान पर संजय शर्मा रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि, प्राचार्य तथा प्रो० (श्रीमती) आर० एन० सैमुएल द्वारा प्रदान किया गया।प्राचार्य प्रो० सी०ओ० सैमुएल व् शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार ज्ञापन करते हुये कहा कि आपके उद्बोधन से हम और हमारे खिलाड़ी काफी लाभान्वित हुये है। आपने हमारे लिए जो अपना बहुमूल्य समय निकाला है उसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से उन्होनें कहा कि मोबाइल का उपयोग सकारात्मक रूप से करें। किसी एक खेल को अवश्य चुनें और अपने जीवन को स्वस्थ और सफल बनाये। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो० जेवियर मारिया राज ने वार्षिक खेल आख्या प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रो० जेवियर मारिया राज द्वारा लिखित तथा यू० एस० ए० से प्रकाशित शारिरिक शिक्षा व पोषण की किताब ‘अल्टिमेट सेल्फः बॉडी ऐंड सोल’ का विमोचन मुख्य अतिथि, प्राचार्य व प्रो० (श्रीमती) आर० एन० सैमुएल द्वारा किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं को सकुशल सम्पन्न कराने में डॉ० जिलाजीत चौधरी के साथ कालेज के सभी शिक्षकों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो० सुशील कुमार राय प्रो० अनुग्रह तिवारी, कैप्टन प्रो निधि लाल, प्रो० ई० सी० दास ने किया। इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रो० (श्रीमती) आर० एन० सैमुएल, मुख्य नियन्ता प्रो० सी०पी० गुप्ता, प्रो० एस०डी० शर्मा, प्रो० सुभाष पी०डी०, प्रो० मनोज, प्रो० अनन्त कीर्ति, प्रो० बी०डी०पी० सिंह, प्रो० राहुल, प्रो० रविन्द्र, प्रो० दीपक सिंह, (श्रीमती) अर्चना, डॉ० पूजा आनन्द, डॉ० विकास कुमार सरकार, डॉ० जे०पी० यादव,इसके साथ ही कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति रहे l
प्रो० प्रो० सी०ओ० सैमुएल
(प्राचार्य) -

दो दिवसीय हीरक जयंती प्रतियोगिता हुआ संपन्न
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, गोरखपुर ।
डीडीयू ,गोरखपुर, विश्वविद्यालय गोरखपुर के 75 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती प्रतियोगिता हेतु सहजनवा ब्लाक स्तर पर नोडल केंद्र बाबू लालजी सिंह पी.जी. कॉलेज भगौरा, सहजनवा में 14 एवं 15 फरवरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
14 फरवरी को साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं 15 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई । जिसमें कंपोजिट विद्यालय भगौरा, प्राथमिक विद्यालय दफ्तरी, कंपोजिट विद्यालय मेहता, कंपोजिट विद्यालय राम नगर सूरस एवं दी. द. उ. राजकीय महाविद्यालय सहजनवा, बुद्धा डिग्री कॉलेज गीडा एवं बाबू लालजी सिंह पी.जी. कॉलेज भगौरा के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया । इस अवसर पर हीरक जयंती के सहजनवा ब्लाक के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद, महाविद्यालय के प्रबंधक मानस सिंह, राजकमल सिंह, राजकीय महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ पवन कुमार सिंह, कंपोजिट विद्यालय भगौरा की शिक्षिका श्रीमती जनक नंदिनी पाठक, प्राथमिक विद्यालय दफ्तरी, महेता के शिक्षक अपने-अपने प्रतिभागियों के साथ उपस्थित रहे । निर्णायक मंडल द्वारा अलग-अलग विधाओं साहित्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, लोक कला एवं ड्राइंग प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, में विजय प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
-

खिलाड़ियों को ट्रैक शूट के साथ किट देकर किया गया सम्मानित
खिलाड़ियों को ट्रैक शूट के साथ किट देकर किया गया सम्मानित,
भाजपा सरकार में खेल को मिल रहा बढ़ावा: महेश उमर
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज ग्रामीण मिनी स्टेडियम में आयोजित स्टार इलेवन क्रिकेट एकेडमी बड़हलगंज के खिलाड़ियों को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने ट्रैक शूट व क्रिकेट किट देकर प्रोत्साहित किया।
चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने रविवार को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवा अब क्षेत्र में आगे बढ़ रहें हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार खेल के क्षेत्र में भी काफी काम कर रही है और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल रहा है। खेल के क्षेत्र में देश प्रदेश के युवा अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
इस दौरान कोच गौरव शाही, स्टेडियम प्रभारी सर्वेश तिवारी, संजीत कुमार, सभासद दीपक गौंड, सुरेश उमर, अनूप जायसवाल, किशन उमर, अमलेश कुमार, अरविंद सिंह, उमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें। -

भारतीय मीडिया टीम ने 5 विकेट से नेपाल मीडिया टीम को हराया
भारतीय मीडिया टीम ने 5 विकेट से नेपाल मीडिया टीम को हराया,
डिस्ट्रिक्ट किक्रेट एसोसिएशन महाराजगंज के सचिव एडवोकेट कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय मीडिया क्रिकेट एकादश ने नेपाल मीडिया एकादश को 5 विकेटों से किया पराजित,
रिपोर्ट : पुनीत वर्मा
नौतनवा : राज मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज नौतनवा के क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय मीडिया एकादश और नेपाल मीडिया एकादश के बीच में मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एस.बी सेकंड कमांडेंट वरुण कुमार और सोनौली के चेयरमैन हबीब खान रहे।
नेपाल मीडिया एकादश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 15ओवरों के खेल में 14.5 ओवर खेलते हुए 108 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
नेपाल मीडिया एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 43 गेंद खेलकर कर 53 और मुहम्मद हबीब ने 14 गेंद खेलकर 11 रनों का योगदान दिया।
भारतीय मीडिया एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विनय ने 3, मुकेश ने 2, आलोक और अमित ने क्रमशः 1-1 विकेट प्राप्त किया।
108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय मीडिया एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों के खेल में मात्र 11.4 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
भारतीय मीडिया एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अरविंद त्रिपाठी ने 52, अमित तिवारी ने 22, रोहित ने 12, पुनीत ने 10 रनों का योगदान दिया।
नेपाल मीडिया एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए भूवन ने 2, भीम ने 2 और प्रकाश ने 1 विकेट प्राप्त किया।
अरविंद त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन 52 रनों का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अरविंद त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आज के मैच के अंपायर के रूप में अभिषेक जोसवा और साबी जाफरी और थर्ड अंपायर संदीप अग्रहरि रहे। आज के मैच में स्कोरिंग का दायित्व अबान जाफरी हरिओम ने संभाला।करन और जावेद ने कमेंट्री का दायित्व संभाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान, वैभव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वसीम खान, नंदलाल जायसवाल, अमित साहनी ,अनूप जायसवाल, बीके जयसवाल, अजय रामचंद्र, अवनीश उपाध्याय, विनय यादव, राजा वर्मा, नेपाल मीडिया एकादश टीम के कप्तान कमल राय मांझी, भारत नेपाल मैत्री संघ के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता आप लोग उपस्थित रहे। -

विजय रथ पर सवार हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
विजय रथ पर सवार हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच,
उनवल प्रीमियम लीग (यू,पी,एल) 2025, कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विधायक प्रदीप शुक्ला ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत,
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।
उनवल गोरखपुर। उनवल प्रीमियम लीग (यू,पी,एल) 2025 कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 12 में स्व.बृन्दावन त्रिपाठी क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र सु उर्फ बृजेश सिंह ने मैच का शुभारंभ किया गया तथा बाबू अभिनव सिंह द्वारा विकेट पर फिता काट कर मैच का शुभारंभ किया गया।आज फाइनल मैच हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब नगर पंचायत उनवल की टीम और एम के एस लायंस क्रिकेट क्लब उनवल के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब उनवल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
बैटिंग करते हुए एम के एस लायंस उनवल की टीम ने 12 ओवर के मैच में एम के एस लायंस ने 69 रन का लक्ष्य दिया,
जिसमें विष्णु विश्वकर्मा द्वारा 15 गेंदों पर 17 रन और आदर्श ने 4 गेंदों पर 8 रन बनाए। कुल स्कोर 69 रन का हुआ।लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब ने 70 रन का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच , अमित विश्वकर्मा, जिन्होंने 27 रन और चार कैच लिए और नाट आउट रहे, हुए। इस टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज छोटू यादव को मिला, जिसने पूरे टूर्नामेंट मे 130 रन बनाए और अपनी गेंदबाजी से कुल 6 विकेट लिए।
यह टूर्नामेंट 26-01-2025 से 05-02-2025 तक चला, जिसमे नगर पंचायत उनवल की ही कुल आठ टीमो ने हिस्सा लिया था।
इस सफल टूर्नामेंट का समापन सहजनवा विधानसभा के विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया। विधायक सहजनवा ने कहा कि “ऐसे आयोजन से निश्चित ही युवाओं का मनोबल बढ़ता है और यहां से ही अच्छी-अच्छी प्रतिभाएं निकालकर एक दिन देश विदेश में अपने नाम का परचम लहराती हैं। क्रिकेट मैच के आयोजक , अध्यक्ष महेश कुमार दुबे और उनकी सभी सभासद गण की टीम को दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं , जिनके द्वारा इतना सफल क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया है।”इस दौरान नगरपंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, जनार्दन त्रिपाठी, उमेश कुमार दुबे उर्फ मीन्टू दुबे, डॉ राकेश त्रिपाठी, अमित विक्रम पांण्डेय, अभिनंदन दुबे , पूर्व उनवल नगर अध्यक्ष उमाशंकर निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष सहजनवा नागेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत पासी, उनवल मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम, पूर्व मनोनीत सभासद उनवल शिवकुमार शाह, मनीष त्रिपाठी, अमित मिश्रा, अतुल पाण्डेय, मोनू दुबे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी उर्फ अंगद, श्रीराम साहनी, विनोद यादव, जयचन्द यादव, रामचंद्र साहनी, यशवन्त साहनी, कृष्ण मोहन सैनी, अशोक यादव, मनोज जैकी, शचीन्द्र नाथ मिश्रा,अवधेश शर्मा, दाऊ शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, उनवल चौकी से कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल वरूण पाण्डेय सहित सैकड़ों गड़मान्य लोग उपस्थित रहें।











