Category: खेल

  • IND vs AUS: ‘अपना काम कर…’ यशस्वी जायसवाल ने बीच मैच में सैम कोनस्टास को लताड़ा, स्टीव स्मिथ को भी लपेटा

    IND vs AUS: ‘अपना काम कर…’ यशस्वी जायसवाल ने बीच मैच में सैम कोनस्टास को लताड़ा, स्टीव स्मिथ को भी लपेटा

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि दोनों पारियों में यशस्वी शतक जमाने से चूक गए। यशस्वी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बल्ले से भी जवाब दे रहे थे और मुंह से भी। सैम कोनस्टास ने यशस्वी को छेड़ने की कोशिश की और फिर उन्हें जवाब भी तगड़ा मिला।

  • दो दिवसीय बाला जी स्पोर्ट्स मीट का हुआ समापन्न

    दो दिवसीय बाला जी स्पोर्ट्स मीट का हुआ समापन्न

    गोरखपुर 29 दिसम्बर । आज बाला जी एकेडमी व एनआईआईटी गोरखपुर का दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 का समापन हुआ ,जिस के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार जी, विशिष्ठ अतिथि ई. संजीत कुमार,गोरखपुर व अध्यक्षता शरद चंद्र त्रिपाठी दीपक भईया (निदेशक) द्वारा किया गया । संचालन प्रतियोगिता का सफल संचालन सेंटर हेड अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने किया व समाजसेवी मंजीत कुमार ( बाबु) ने किया ।
    सभी अतिथियों ने सभी विजेता व उपविजेता को पुरुस्कार प्रदान किए, इस ठंड के माहौल में जिस तरह से यहां के विद्यार्थी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया वह काबिले तारीफ वाली है हम सभी हम सभी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
    आज का पहला मैच
    बॉयज क्रिकेट में असुरन बनाम सिविल लाइंस के बीच हुआ,जिसमे सिविल लाइन्स 10 ओवर मे 8 विकेट पर 137 रनों का टारगेट दिया,जिसमे असुरन कि टीम लक्ष्य का पिछआ करते 8 ओभर मे 2 विकेट पर 138 रन बना लिया अभय ने शानदार 6 छक्के लगाया से 78 रन बनाए और तीन विकेट लिया जिस के लिए उनहे मैंन आफ द मैच चुना गया सिविल लाइंस ने सिर्फ108 रन चार विकेट
    बैडमिंटन बॉयज में सिविल लाईन के बृजेश और अनुराग ने फाइनल मैच को जीता,वही गर्ल्स टीम में तनु सिंहऔर अनशीका जयसवाल फाइनल मैच जीता।
    गर्ल्स क्रिकेट टीम ने असुरन ने टास जीत कर फील्डिंग का फैसला लिया, जन्हा सिविल लाइंस की टीम ने 68 रनों का स्कोर खड़ा किया, वही दूसरी पाली में असुरन ने मात्र 30रन 6विकेट गवा कर सिमट कर रह गई,जिसमे विमेन of the मैच साक्षी थी।
    बॉयज दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चनदेश, द्वितीय स्थान अनजेस और तृतीय स्थान कनहैया ने प्राप्त किया

    आज के प्रतियोगिता के दिन मुख्य रूप से श्री अनूप दुबे ,जितेंद्र कुमार, आफताब आलम, मनोज गौर, जगदीश पाठक रामरेखा इंटर कॉलेज अध्यापक,सुरेंद्र नाथ यादव ,ओम निषाद ,मनीष मिश्रा राजेश श्रीवास्तव, सुश्री कृति ,शालिनी, आसिम ,सिमरन, जूही ,सर्वेश डॉ पवन पांडेय , अमर श्रीवास्तव , प्रतीक श्रीवास्तव,साहीबा ई अनुभव,मानित,अमरीश ,मनोज कुमार, आसिम ,सुमन, उमा यादव,नागेश्वर रितीका आनचल , कृसटीना डॉक्टर सिंह करुणाकर सिंह, विनीत पांडे, व्यास मुनि सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • बेहतरीन कमेंट्री के लिए मुन्ना शाही हुए सम्मानित

    बेहतरीन कमेंट्री के लिए मुन्ना शाही हुए सम्मानित

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में नेशनल इण्टर कालेज खेल मैदान पर आठ दिनों तक चले अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट में बेहतरीन कमेंट्री करने के लिए मंगलवार को वरिष्ठ सपा नेता नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही को रामलीला मैदान बड़हलगंज पर लोगों ने अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके सुखद दीर्घ जीवन की कामना भी किया। सम्मानित करने वालों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख बसंत पासवान, भुवनेश्वर चतुर्वेदी,लल्लन तिवारी, प्रदीप सिंह भीम चन्द्र, रामानुज राय, सुनील पटेल, बबलू राय, सुनील यादव, गोपाल पाल आदि प्रमुख थे।

  • नेपाल को हराकर जम्मू-कश्मीर ने  फाइनल ट्राफी पर किया कब्जा

    नेपाल को हराकर जम्मू-कश्मीर ने फाइनल ट्राफी पर किया कब्जा

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान मे आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच बीएनईसी नेपाल व सैयद सौजिद्दीन फुटबॉल क्लब जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया।जिसमे जम्मू-कश्मीर ने नेपाल के खिलाफ1-0से जीत हासिल किया।
    सोमवार को खेले गए फाइनल मैच मे दोनो टीमे शानदार खेल का प्रदर्शन किया।पहले हाफ तक दोनो टीमो के खिलाडी कोई गोल नही कर सके।दुसरे हाफ के पहले मिनट पर जम्मू-कश्मीर के खिलाडी साहिल ने गोल दागकर नेपाल के खिलाफ अपनी टीम को1-0से जीत दिला दी।मैन आप दी मैच जम्मू-कश्मीर के साहिल,मैन आफ दी सीरीज नेपाल भूपेंद्र चाईना,फेयर प्ले आवार्ड बड़हलगंज के अभिषेक,वेस्ट गोलकीपर अतुल बड़हलगंज सहित विजेता व उपविजेता पीठ को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जौनपुर धनंजय सिंह द्वारा दिया गया।
    मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को बढावा देने के लिए सरकार को बढावा देना चाहिए और सभी गावो मे दो एकड जमीन चिन्हित कर खेल मैदान बनाकर युवाओ को खेल के प्रति जागरूक करना चाहिए।अंबेडकर नगर से आऐ भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने कमेटी को बधाई दी।निर्णायक महताब खाॅ,अकरम अली,विक्रमायादव,धरमनाथ यादव रहे।तो कमेंन्ट्री मुन्ना शाही,बीरेन्द्र कुमार,राजप्रकाश शाही ने किया। विपुल तिवारी उर्फ सैम तिवारी,सोनामिया टाइल्स के यूपी हेड मनोज पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।आयोजन समिति के सदस्यो ने अतिथियो का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह उज्जैन,आशुतोष शाही,जितेंद्र बहादुर शाही,बीरू सोनकर,आजाद अहमद बबलू,पप्पू बक्सा,कृष्ण कुमार गुप्त,अबूबकर,मोहसिन कमाल,तहसीन,शिवप्रकाश यादव,गामा यादव,शैलेंद्र कुमार बौद्ध,डॉ रमेश चन्द्र,डा पीडी राव,जमालुद्दीन इन्द्रजीत यादव,संतोष कुमार,सोनू कुमार,योगेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

  • उत्तराखंड-नेपाल व बड़हलगंज- जम्मू-कश्मीर के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

    उत्तराखंड-नेपाल व बड़हलगंज- जम्मू-कश्मीर के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- नेशनल स्पोर्टिंग क्लब(रजि)के तत्वाधान मे आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी के तीसरे दिन का पहला मैच पटना फुटबॉल क्लब पटना व उत्तराखंड फुटबॉल क्लब उत्तराखंड के बीच खेला गया जिसमे दोनो टीमे 2-2 के बराबरी पर रही।वही दुसरा मैच केजीएन उड़िसा व सैयद सौजिद्दीन फुटबॉल क्लब जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया।जिसमे दोनो टीमे बराबरी पर रही।आज उत्तराखंड-नेपाल व बड़हलगंज-जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाऐगा सेमीफाइनल मैच।
    शनिवार को नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान पर खेले गए पहले मैच मे खेल के सातवे मिनट पर उत्तराखंड के खिलाङी ने अपने ही तरफ आत्मघाती गोल कर पटना को एक गोल का तोहफा दे दिया।वही खेल के12वे मिनट पर पटना के खिलाङी विनोद ने गोल दागकर अपनी टीम को बढत दिला दी।हाफ के आखिरी समय 39वे मिनट पर उत्तराखंड के खिलाडी बीरबल व दुसरे हाफ के17वे मिनट पर अशोक ने गोल दागकरअपनी टीम को 2-2की बराबरी पर कर दिया।दुसरे मैच मे उडिसा व जम्मू-कश्मीर की टीमे शानदार खेल का प्रदर्शन की और आखिरी तक किसी टीम द्वारा गोल न कर पाने के कारण बराबरी पर रही।निर्णायक महताब खाॅ,अकरम अली,विक्रमायादव,धरमनाथ यादव रहे।तो कमेंन्ट्री मुन्ना शाही,बीरेन्द्र कुमार,राजप्रकाश शाही ने किया।
    पहले मैच के मुख्य अतिथि वरूण मिश्र,विवेक शंकर तिवारी,एआएम लखनऊ जितेंद्र कुमार,व डाॅ धर्म कुमार उर्फ बबलू,दुसरे मैच मे फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा,डाॅ सलाउद्दीन अंसारी,गिरजेश शाही एडवोकेट,विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहा कि खेल से आप नाम व मुकाम दोनो हासिल कर सकते है।इसलिए इसमे आपकी लगन व मेहनत आवश्यक है।
    आयोजन समिति के सदस्यो ने अतिथियो का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह उज्जैन,आशुतोष शाही,जितेंद्र बहादुर शाही,बीरू सोनकर,आजाद अहमद बबलू,पप्पू बक्सा, कृष्ण कुमार गुप्त,अबूबकर,मोहसिन कमाल,तहसीन,शिवप्रकाश यादव,गामा यादव,शैलेंद्र कुमार बौद्ध,डॉ रमेश चन्द्र,डा पीडी राव,जमालुद्दीन इन्द्रजीत यादव,संतोष कुमार,सोनू कुमार,योगेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • बच्चे ही हमारे देश के आगामी भविष्य- गणेश शंकर पाण्डेय

    बच्चे ही हमारे देश के आगामी भविष्य- गणेश शंकर पाण्डेय

    विद्यालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव,

    बड़हलगंज) गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): स्थानीय विकास खण्ड के डेरवा स्थित आर ए एस चिल्ड्रेन स्कूल के पूर्व निदेशक स्व आलोक सिंह की स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे पहले दिन क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई जिसके मुख्य अतिथि डॉ शरद चंद मिश्र थे ।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्व आलोक सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
    इसके बाद बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस दौरान उपस्थित बच्चों व अभिवावकों को सम्बोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के आगामी भविष्य हैं।यही बच्चे आगे चलकर देश की सेवा में अपना योगदान देंगे ।
    पूर्व सभापति द्वारा वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये बच्चों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निखारने की जरूरत है।
    विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक गणों को बच्चों में वैज्ञानिक ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।पूर्व विधायक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी के हैं।
    आज के राजनीतिक परिवेश में भगवान के नाम पर राजनीति हो रही है।विकास पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।आज हमारा देश और प्रदेश हर स्तर से पिछड़ता जा रहा है।
    शिक्षा के स्तर में गिरावट बेरोजगारी के बढ़ते स्तर बहुत चिंतनीय हैं।बच्चों के द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ राकेश पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही बच्चों में सामाजिक,सांस्कृतिक विकास की भावना विकसित होती है।आज बच्चों ने मेरा मन मोह लिया। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।
    कार्यक्रम में अंत मे पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए सभी प्रति आभार प्रकट किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी, श्री राम आधार सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ओझा, पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, हर्ष सिंह, दयाशंकर सिंह,परमानंद दुबे, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अजय दूबे, ज्ञानेंद्र मिश्र उर्फ कल्लू बाबा, लल्लन तिवारी, प्रदीप दुबे,केशव सिंह,अमीर यादव, पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, चंद्रभान शाही, कैलाश सिंह, सत्यसेन सिंह, पंचदेव यादव, अनिरुद्ध यादव पूर्व सब इंस्पेक्टर, अखिलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे, संचालन संजीव निगम ने किया।

     

  • राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन, ब्लू हाउस रहा विजेता

    राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन, ब्लू हाउस रहा विजेता

    राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन, ब्लू हाउस रहा विजेता,

    मुख्य अतिथियों ने जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित,

    बस्ती। जिले में राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दिन शुक्रवार को पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने मां सरस्वती और स्व. सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम मे स्कूल के छात्र-छात्राओ ने मार्चपास्ट किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है। साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन की ललक भी पैदा होती है। खेल के माध्यम से छात्र अपना जीवन संवार सकते है और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है।
    संस्थान के प्रिंसिपल शानू एंटोनी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल प्रतियोगिता से अनुशासन की भावना मजबूत होती है। और इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, साईकल रेस, सहित कई प्रकार के इवेंट का आयोजन होगा। बच्चों का जलेबी रेस, गुब्बारा रेस काफी आकर्षक रहा। येलो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच हुए क्रिकेट मैच का दर्शकों द्वारा खूब आनंद लिया गया एवं खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया गया। कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय आये हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
    खेल के मध्य में अकादमी प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों के लिए ड्राईफ्रूट युक्त दूध, समोसा, केला आदि खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई जिसका सभी बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया।
    प्रतियोगिता चार हाउसों रेड, येलो, ग्रीन एवं ब्लू के बीच रही, जिसमे ब्लू हाउस को 169 पॉइंट प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, 165 पॉइंट येलो को दूसरे स्थान पर, 154 पॉइंट लेकर ग्रीन हाउस तीसरे स्थान पर एवं 140 पॉइंट रेड चौथे स्थान पर रही।
    कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यादव “जीत” ने किया, कार्यक्रम में पुनीता पांडेय रामनिरंजन गुप्ता, अभिषेक तिवारी, अनादी नाथ पांडे, प्रवीन मिश्रा, अखिलेश कुमार, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय,तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल,अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ खेल के सभी कोच और ट्रेनर मौजूद रहे।

  • राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ,

    खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है – जय चौबे पूर्व विधायक,

    संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा, मंजिल पाने में होगी आसानी – राकेश चतुर्वेदी,

    बस्ती। जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य समारोह में उद्घाटन करने पहुंचे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने विद्यालय के एमडी राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के साथ मां सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

    खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे हुए अपने अतिथियों का मन मोह लिया।
    मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है। साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन की ललक भी पैदा होती है। प्रतियोगिता के जरिए छात्र खेल के जरिए अपना करिअर संवार सकते है, और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने मैदान में उपस्थित रहकर खेल रहे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन दिया एवं उनके बीच हो रही प्रतियोगिता का अवलोकन किया।
    एकेडमी के एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा जिससे उन्हें मंजिल पाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है। छात्रों का भविष्य संवारने में पढ़ाई के साथ ही खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान है। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन, साईकल रेस, सहित कई प्रकार के इवेंट का आयोजन होगा। बच्चों का जलेबी रेस, गुब्बारा रेस काफी आकर्षक रहा। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ बच्चों के बीच चल रही प्रतियोगिता का आनंद लिया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय को शुभकामना दी।

    कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी जीत ने किया, कार्यक्रम में पुनीता त्रिपाठी, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय,जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय,तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल,अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

     

  • उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को 1-0 हराया व उड़िसा और पटना की टीम बराबर

    उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को 1-0 हराया व उड़िसा और पटना की टीम बराबर

    बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब(रजि)के तत्वाधान मे आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी के दुसरे दिन का पहला मैच केजीएन उड़िया व पटना फुटबॉल क्लब पटना के बीच खेला गया।जिसमे दोनो टीमे बराबरी पर रही। दुसरा मैच सैयद सौजिद्दीन फुटबॉल क्लब जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड फुटबॉल क्लब उत्तराखंड के बीच खेला गया।जिसमे उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ1-0से हरा दिया।
    शुक्रवार को नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान पर खेले गए पहले मैच मे उङिसा व पटना की टीमे शानदार खेल का प्रदर्शन किया मगर कोई टीम गोल नही कर सकी बराबरी पर रही।दुसरे मैच मे उत्तराखंड के खिलाङी चार्लसन ने दुसरे हाफ के 16वे मिनट मे गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।निर्णायक महताब खाॅ,अकरम अली,विक्रमायादव,धरमनाथ यादव रहे।तो कमेंन्ट्री मुन्ना शाही,बीरेन्द्र कुमार ने किया।पहले मैच के मुख्य अतिथि एसबीआई के प्रवंधक दिलीप राय,रामकुवर शाही,दुसरे मैच मे पूर्व सभासद गोपाल यादव,जंगबहादुर,प्रि॔स आजाद,बबलू,इरशाद अहमद रहे।आयोजन समिति के सदस्यो ने अतिथियो का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह उज्जैन,आशुतोष शाही,जितेंद्र बहादुर शाही,बीरू सोनकर,आजाद अहमद बबलू,पप्पू बक्सा, कृष्ण कुमार गुप्त,अबूबकर,मोहसिन कमाल,तहसीन,शिवप्रकाश यादव,गामा यादव,शैलेंद्र कुमार बौद्ध,डॉ रमेश चन्द्र,डा पीडी राव,जमालुद्दीन इन्द्रजीत यादव,संतोष कुमार,सोनू कुमार,योगेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    सरयू अमृत महोत्सव 2024: तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,

    तीन दिवसीय स्व राम छबीले श्रीवास्तव क्रिकेट प्रतियोगिता,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत बड़हलगंज के शिक्षा विद् नेशनल इण्टर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के संस्थापक स्व राम छबीले श्रीवास्तव की स्मृति में तीन दिवसीय तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडहलगंज के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में हुआ!
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विभ्राट चंद कौशिक और मदरिया सिद्ध पीठ के उत्तराधिकारी श्रीशदास महाराज ने स्व श्रीवास्तव जी के चित्र पर पुष्पांजलि और रिबन काटने के उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया!

    चिल्लूपार के विधायक और सरयू महोत्सव के मुख्य आयोजक राजेश त्रिपाठी जी द्वारा आयोजित सरयू अमृत महोत्सव के तहत हो रहे विभिन्न प्रतियोगिताओ में से मंगलवार को बडहलगंज के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में चिल्लूपार क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ हुआ !

    इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के कुल 12 टीम ने नामांकन कराया है और २ महिला टीम ने नामांकन कराया है ! उद्घाटन मैच के पहले दिन कुल 6 टीमों के बीच 3 मैच हुआ! पहला उदघाटन मैच महावीर माध्यमिक विद्यालय मझवालिया और एलपीएम गोला के बीच हुआ जिसमें 75 रन से मझवलिया ने जीत दर्ज की , दूसरा मैच एनआईसी बडहलगंज और साहनी क्लब रामपुर गडरी के बीच हुआ जिसमें रामपुर गडरी की टीम ने 69 रन से जीत दर्ज की तथा तीसरा मैच प्लैटिनम क्लासेज़ बडहलगंज और वीसएवी इण्टर कॉलेज गोला के बीच हुआ जिसमें प्लेटिनम क्लासेज बडहलगंज की टीम ने 22 रन से जीत दर्ज की!

    इस पूरे मैच को स्टार इलेवन क्रिकेट एकेडमी बडहलगंज के कोच गौरव शाही , अम्पायर विनीत गुप्ता , कमेंट्रेटर राजू शाही , अभय यादव अभिनव तिवारी जितु कन्नौजिया के देख रेख में मैच सम्पन्न हुआ !

    क्रिकेट मैच के मुख्य आयोजक प्रशांत शाही ने बताया कि विजेता उप विजेता की टीम को सरयू महोत्सव में २० दिसंबर को सभी को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा !

    इसमें मुख्य रूप से महोत्सव के संयोजक महेश उमर , भाजपा ज़िला मंत्री स्वतंत्र सिंह , विधायक प्रतिनिध आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , चंदन पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, शुभम मिश्र, रमेश शाही , अंगद शाही , विनय पांडेय , अष्टभुजा सिंह , बबलू सिंह , अजीत राव, विशाल सिंह , श्रीकान्त सोनी , चिंटू सिंह , बृजेश शाही , दुर्गेश मिश्रा , आनंद त्रिपाठी , सूरज शाही , दीपक यादव , विनाका शाही , गुड्डू पांडेय , ओम प्रकाश त्रिपाठी , सुरेश उमर , कृष्ण मोहन मौर्य , लल्लू दूबे, बृजेश वर्मा , सतीश पांडेय व प्रतिभाग किए स्कूल के बच्चे मौजूद रहे !