Category: खेल
-

खेलों से होता जीवन का सर्वांगीण विकास:एसडीओ
एलपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन,
गोला।उपनगर गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसडीओ विद्युत वितरण सुशील वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अवर अभियन्ता अजय कन्नौजिया के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत करके मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की बैण्ड टुकड़ी के साथ अपने हाउस रेड, ग्रीन, येलो व ब्लू का परिचय मार्च पास्ट करते हुए दिया ।
दूसरे दिन के खेल उत्सव में जूनियर वर्ग की छात्र- छात्राओं के विविध खेल 100 मी रेस, बैलेन्स रेस, स्लो साईकिल रेस, स्किपिंग रेस, टेबल टेनिस निडिल एण्ड थ्रेड रेस, कबड्डी वालीवाल के साथ लूडो कैरम तथा चेस जैसे विविध इनडोर -आउटडोर खेल का आयोजन किया गया।
100 मी रेस में गौरव यादव रेड हाउस व उज्जवल पाण्डेय ब्लू हाउस विजेता रहे। स्किपिंग रेस में अंजलि सिंह और कबड्डी में 8 स के विद्यार्थी विजेता रहे। वालीवाल में 8 द वर्ग विजेता रहे। सभी मुकाबले संघर्षपूर्ण और रोमांचक थे। साइकिल रेस दर्शक के आकर्षण का केन्द्र था। खेल के अन्त में रस्सा कस्सी के माध्यम से बच्चों ने भरपूर आनन्द उठाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि हमारे जीवन में खेलकूद का काफी महत्व है विद्यालय स्तर से छात्रों के आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति खेल भावना से ही आती है। संस्था के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए जिससे नैसर्गिक विकास संभव है। प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने खेल महत्व के बारे बताते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग जिससे सर्वांगिण विकास होता है। प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है छोटे बच्चों द्वारा पूर्ण समर्पण, लीनता और सद्भावना के साथ खेल प्रदर्शन का यह क्षण आत्म विभोर कर देने वाला है। समस्त खेल का आयोजन खेल प्रशिक्षक सन्तोष कुमार, मनोज कुमार खेल प्रशिक्षिका अम्बिका त्रिपाठी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, साजो सज्जा कला शिक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा, धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन मे किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डी के सिंह ने सभी अतिथियो का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओ का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक मनीष यादव, सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ अब्दुल राशिद खान, अरविंद राय मनीष पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय, आलोक शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करुणेश मिश्र व दुर्गेश धर दुबे ने संयुक्त रूप से किया। -

एलपीएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव शुभारंभ
गोला।लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल गोला बाजार में चल रहे वार्षिक खेलकूद उत्सव के चार दिवसीय आयोजन का आज प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम का प्रारंभ गोला बाजार के उपजिलाधिकारी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू कुमार विशिष्ट अतिथि तहसील गोला के तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल खण्ड शिक्षाधिकारी उदय शंकर राय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा के गौरवमयी उपस्थिति में खेल उत्सव का प्रारम्भ हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, तथा छात्रों द्वारा खेल मशाल जलाकर खेल भावना से खेल खेलने का शपथ भी लिया गया
प्रथम दिवस पर सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं का वॉलीवाल, कबड्डी, 100 मी. रेस 200 मी० रेस, रिले रेस, बैलेन्स रेस, थ्रेड एण्ड निडल रेस, खो-खो, बैडमिटन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लाँग जम्प के अतिरिक्त चेस, टेबल टेनिस, कैरम तथा लूड़ो जैसी विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मी. रेस में वालिका वर्ग में रेड हाउस की शिप्रा सिंह ब्लू हाउस अनुप्रिया सिंह प्रथम रही, बालक वर्ग मे बिन्द्रेश यादव रेड हाउस, प्रतीक राय येलो हाउस प्रथम रहे। 200 मी० रेस में कृष्णा यादव रेड हाउस प्रीति यादव ग्रीन हाउस प्रथम स्थान पर रहे। खो-खो में कक्षा 9 स वर्ग तथा 10 द वर्ग की छात्राए सफल रहीं। कबड्डी में कक्षा 9 द 10 ब वर्ग वर्ग के छात्र सफल रहे अन्य खेल प्रतियोगिता में भी छात्रों ने उत्कृष्ट स्थान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए खेलों को शिक्षा का अनिवार्य अंग बताते हुए पढ़ाई के भी महत्व के बारें में रोचक जानकारी प्रदान की। विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और
उत्साहित रखता है खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है जिस धैर्य व साहस का विकास किया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में कलात्मक एवं सृजनात्मक विकास होता है। प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है खेलों के माध्यम से स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका खेलकूद है जिससे शरीर और मन में ताजगी बनी रहती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता वर्मा व रेवरेण्ट डी के सिंह ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेलों का उचित संयोजन छात्र-छात्राओं के समग्र विकास में सहायक होता है। समस्त खेल आयोजन खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार मनोज कुमार खेल प्रशिक्षिका अम्बिका त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में हो रहा है। विद्यालय के समन्वयक मनीष यादव सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ शिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय शैलेष त्रिपाठी दुर्गेश धर दुबे अखिलेश सिंह रमेश कुमार यादव के के भट्ट विनय मिश्रा करुणेश मिश्रा मुकेश कुमार त्रिपाठी हरेन्द्र त्रिपाठी सत्येन्द्र कुमार मौर्य प्रमोद मिश्रा शिक्षिका अर्चना संतोष खुशबु श्याम दुलारी विजय लक्ष्मी पाण्डेय आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस खेल आयोजन में बेहतरीन समन्वय का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन करुणेश मिश्र ने किया। -

छठवां सीनियर और जूनियर सेस्टोबाल चैंपियनशिप का किया गया आयोजन
छठवां सीनियर और छठवां जूनियर नेशनल सेस्टोबाल चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 8 दिसंबर 2024 को पंजाब के सुनाम में किया गया, इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें गोरखपुर जिले के तीन खिलाड़ीयों अरिफ हुसैन, शुभ्रांशु राय तथा वैभव साहनी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया।
-

51वीं सिनियर पुरुष कब्बडी प्रतियोगिता जोन ८ का आयोजन
स्थान – ढाढ़ा कुशीनगर दिनांक-07/12/2024 से 08/12/2024


कुशीनगर के ढाढ़ा क्षेत्र में जिला कबड्डी संघ ,कुशीनगर के द्वारा 51वीं सिनियर पुरुष कब्बडी प्रतियोगिता जोन ८ का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न टीमें अपना प्रदर्शन करेंगे, जिसमें भाग लेने वाली प्रमुख टीमें है;
1-पुर्वोतर रेलवे,1- बलिया,1- आजमगढ़,1- अमेठी छात्रावास,2- लखनऊ,2-मऊ,2- देवरिया,2- कुशीनगर,3- अयोध्या,3- महाराजगंज,3-गोरखपुर,3- देवीपाटन
लीग मैच में शामिल टीमें है;
1• कुशीनगर vs 2• देवरिया
3• महाराजगंज vs 4 लखनऊ vs देवीपाटन D,गोरखपुर C,मऊB,अयोध्या A,
• 5 अमेठीछात्रावास vsदेवीपाटन D, 6• आजमगढ़ vs गोरखपुर C,
7• बलिया vs महाराजगंज B,
8• पुर्वोतर रेलवे vs अयोध्याA,
9• अमेठी छात्रावास vs कुशीनगर D,
10• आजमगढ़ vs देवरिया,
11• बलिया vs मऊ B,
12• पुर्वोतर रेलवे बनाम vs लखनऊ A
कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक दल के प्रमुख सदस्य हैं; कबड्डी संघ कुशीनगर, अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, अखिलेश शंकर,सचिव नरसिंह शर्मा, अग्रसेन शाही, संयोजक देवेंद्र प्रताप ,संचालन हरे राम सिंह तथा अन्य गणमान्य सदस्य।
-

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
गोरखपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2024-25 के अंतर्गत जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया था। कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद, श्री विभ्राट चंद कौशिक ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विजेता सूची,
सब जूनियर वर्ग:अंकित भास्कर (45 किलो), सुप्रिया यादव (49 किलो)।
जूनियर वर्ग:अंकित यादव (57 किलो), सुमित यादव (65 किलो)।
सीनियर वर्ग: शैलेन्द्र यादव (57 किलो), आदित्य यादव (70 किलो)।कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी देवेश, धर्मवीर सिंह, और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-

सहजनवां में ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता संपन्न
सहजनवां में ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता संपन्न,
होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता को किया गया सम्मानित ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवां ।सहजनवां में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा सहजनवां ब्लॉक में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत रविवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता का आयोजन मुरारी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य अतिथि सेकेंड ऑफिसर एनसीसी सूर्य प्रताप सिंह, और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देवेश कुमार ने किया ।
खेल भावना से बच्चों को प्रोत्साहन ।
मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों को पूरे जोश और लगन से खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, और कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह देश की प्रगति में योगदान देने का माध्यम भी बन सकते हैं ।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में विजेता सहजनवा पलटन व उपविजेता एस. आर. क्लब रहा, बालिक वर्ग में विजेता रेशमा रावत रहा तथा उपविजेता मुरारी इंटर कालेज रहा । वही बालीबॉल सीनियर बालक वर्ग में विजेता गनौरी रहा तथा उपविजेता चकिया रहा । इस मौके पर मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । अब सभी विजेता खिलाड़ी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।
इस अवसर पर सेवानिवृत्ति क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत शाही, पीआरडी टीम से अजय पुष्कर, विजय, प्रमोद, दुर्गा प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे । -

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का आयोजन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का आयोजन,
खिलाड़ियों ने किया उच्चकोटि की प्रतिभा का प्रदर्शन,पीपीगंज।उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग को विकास खंड भारोहिया के बापू स्नातोत्कार महाविद्यालय के ग्राउंड में युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया l जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह रहेl एथलेटिक्स ,कुश्ती ,कबड्डी,वॉलीबॉल और फुटबॉल विधाओं में खेल कराया गया जिसमे खंड स्तर के सब जूनियर,जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
एथलेटिक्स के सीनियर वर्ग के 1500m मे पंकज कुमार तथा 400 और 100m में उत्कर्ष प्रताप शाही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जूनियर वर्ग(बालक) के 1500m में विष्णु निषाद 800m में मोहित और 100m में विशाल सैनी प्रथम स्थान प्राप्त किया सब जूनियर वर्ग (ब्लॉक) 800m 400और 100m में क्रमशः मोहित, उमेश और विशाल सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । सब जूनियर बालिका वर्ग में 100m और 400 m पलक भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
जूनियर बालिका वर्ग।100m , 400m और 800m में सपना सहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.फुटबॉल में संदीप क्लब विजेता और पीपीगंज एकेडमी उप विजेता रही l वही फुटबॉल में बालिकाओं ने संदीप अकादमी ने बाजी माराl कबड्डी बालक वर्ग में राजाबारी टीम ने बापू इंटर कॉलेज टीम को हराकर विजई रही। तथा वॉलीबॉल में राजबली की टीम विजयी रही।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कैंपियरगंज विनोद चौधरी, आर्मी सेवानिवृत्त संदीप सिंह जी ,खेल अनुदेशक श्री सुनील पासवान ,मोहम्मद कलीम , ब्रिजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार ,दिनेश चौबे तथा PRD जवान अरविंद जायसवाल,ब्रह्मदेव सिंह, ध्रुव कुमार, राम कारण ,आदि ने सहयोग प्रदान किया। -

पर्थ टेस्ट में भारत की शानदार जीत
पर्थ टेस्ट में भारत की शानदार जीत AUS को 295 रनों से हराया,
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से शिकस्त दी।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कंगारू टीम 238 रनों पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए रन चेज में ट्रेविस हेड ने 89 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके।
-

आकर्षक का केन्द्र रही चिल्लूपार की लघु मैराथन
सरयू अमृत महोत्सव के तहत स्व राम अलख सिंह स्मृति लघु मैराथन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- सरयू अमृत महोत्सव के दौरान स्व राम अलख सिंह की स्मृति में तहसील स्तरीय लघु मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन सिद्ध पीठ मदरिया के हनुमान कुटी पर आयोजित हुआ! जिसने कुल 95 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया!
मैराथन में प्रतिभाग किए सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या जी रंग महल के पीठाधीश्वर श्री रामसरडदास जी महाराज ने महोत्सव के आयोजक और चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी व मदारिया कुटी के उत्तराधिकारी श्रीषदास जी महाराज के साथ हरी झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारम्भ किया !
मैराथन के मुख्य आकर्षक में 4 लोग रहे जिनमे से स्वास्थ और शिक्षा के नाम पे डॉ संत राज यादव , विकास की विरासत के नाम पे राजू चंद , सुरक्षा के नाम पे हरिद्वार गुप्ता और राष्ट्र निर्माण के नाम संदीप यादव ने मसाल ले कर मैराथन के आगे आगे ले कर दौड़े!
यह लघु मैराथन प्रतियोगिता कुल 8.5 किमी की थी जो कि मदारिया कुटी से शुरू हो कर नकटा ,निबी, मिश्रौली, सुर्तियाहवा, मदारिया चौराहे से शुरू हो कर मदारिया पीठ पर समाप्त हुई!
इस मैराथन में कुल 75 लड़के और 16 लड़किया तथा 4 मसाल धावकों ने हिस्सा लिया जिसमें से लड़कों में सूर्यभान प्रथम , शिवम् कुमार द्वितीय और शिवम् गौतम तीसरे स्थान प्राप्त किए और लड़कियों में मधुबाला प्रथम , पूजा द्वितीय और तृतीय स्थान पे प्रियंका ने अपना स्थान प्राप्त किया! इन सभी विजेता प्रतिभागियों को मुक्तिपथ बडहलगंज पे होने वाले सरयू महोत्सव के मंच से 20 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा ! श्री राम सेवा समिति द्वारा प्रतिभागियों को टीसर्ट उपलब्ध कराया गया !
महोत्सव के आयोजक मुख्य विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि विजेताओ के अलावा सभी प्रतिभागी जो इस मैराथन में भाग लिये सबको प्रशस्ति पत्र और ट्रैक शूट दे कर महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा !
इस अवसर पर मुख्य रूप से महोत्सव के चेयरमैन प्रतिनिध महेश उमर, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , राम बेलास यादव , प्रशांत शाही , संतोष मिश्रा प्रधान , विजय प्रताप सिंह , महेंद्र शर्मा प्रधान मण्डल,मण्डल अध्यक्ष देवेस निसाद , अष्टभुजा सिंह , चंदन पांडेय , अजीत राव, धीरेंद्र तिवारी , विपिन त्रिपाठी , अभय राय, राजीव पांडेय, गुड्डू मिश्रा, विद्याधर पांडेय , अंगद शाही, रमेश शाही , आनंद चंद , श्याम नारायण दूबे , आलोक पांडेय , प्रवीण मिश्रा , रजनीश पांडेय , विनय पांडेय , दुर्गेश मिश्रा , विनय पांडेय , बृजेश शाही , मुख़्तार यादव ,विपिन मिश्रा , सुरेश उमर , हरपाल नागवानी, युवा कल्याण विभाग के सर्वेश तिवारी, संजीत कुमार , मनोज कुमार मौजूद रहे !











