Category: खेल

  • बी०आई०टी० मे आयोजित दो दिवसीय “Zonal Sports – 2024”

    बी०आई०टी० मे आयोजित दो दिवसीय “Zonal Sports – 2024”

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, के दो दिवसीय खेल महोत्सव ” zonal sports- 2024″ का उद्घाटन हुआ । उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक व अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी चन्द्रविजय सिंह व अध्यक्षता संस्थान के चेयमैन डा० आर० ए० अग्रवाल ने किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पण कर किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि बी०आई०टी० गीडा अपने स्थापना काल से ही छात्र-छात्राओं को खेल की तरफ प्रेरित करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है । जिससे सभी छात्र-छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके । उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है । इसलिए मानव जीवन में स्वस्थ रहना बहुत ही महत्वपूर्ण है । उन्होंने उपस्थित छात्र/छात्राओं को ऐसे आयोजनों का लाभ लेकर अपने कैरियर को सफल बनाने की शुभकामनाएँ दी । कार्यकम अध्यक्ष डा० आर०ए० अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपके अन्दर प्रतिस्पर्धा का संचार करती है, नेतृत्व का बोध कराती है एवं सर्घष करने की प्रेरणा प्रदान करती है ।
    दो दिवसीय जोनल खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के बीच “माला फेक, हैण्ड बाल, लम्बी कूद, ऊँची कूद, वॉलीवॉल, बॉस्केटवॉल, फुटबॉल, दौड एवं एथिलीट खेलों की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पूर्वाचल के 65 कालेज के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
    उपर्युक्त कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी०टी०ओ० एन० गुरूप्रसाद, निदेशक प्रो० अरविन्द पाण्डेय, प्रो० एच०एन० सिंह, डॉ० डी०के० द्विवेदी, डॉ० बी०के० श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, ई० विजय श्रीवास्तव, संयोजक ई० श्यामबिहारी लाल, ई० अनिल चौधरी, खेल प्रशिक्षक अर्जुन यादव सहित सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे ।

  • IND vs BAN 3rd T20

    IND vs BAN 3rd T20

    IND vs BAN 3rd T20
    टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 133 रनों से रौंदा
    भारत ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 133 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 297 रन बनाए. इस दौरान संजू सैमसन ने शतक लगाया. उन्होंने 111 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 75 रनों की दमदार पारी खेली. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया.

    इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 164 रन ही बना सकी. टीम के लिए तौहिद ने नाबाद 63 रन बनाए. बांग्लादेश को इस सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है

    भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने 133 रनों से बड़ी जीत हासिल की और सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 297 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 111 रनों की शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 75 रनों का अहम योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से तौहिद ह्रिदॉय ने नाबाद 63 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 164/7 का स्कोर ही बना सकी 

  • भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स

    भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स

    खेलों से अच्छी खबर-
    भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता
    उन्होंने 13 मिनट और 11.82 सेकंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया
    26 वर्षीय गुलवीर सिंह ने 13 मिनट और 18.92 सेकंड का अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा
    भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने 28 सितंबर 2024 को जापान के निइगाटा में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 13 मिनट और 11.82 सेकंड का समय लेकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया, जो उनके ही पुराने 13:18.92 के रिकॉर्ड को तोड़ता है, जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल में बनाया था।गुलवीर सिंह के इस शानदार प्रदर्शन ने उनकी उपलब्धियों की सूची में एक और सफलता जोड़ी है। इससे पहले, उन्होंने मार्च 2024 में कैलिफोर्निया में 10,000 मीटर दौड़ में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन ओलंपिक योग्यता के लिए आवश्यक समय से 41 सेकंड अधिक रहा

  • खेलों से अच्छी खबर

    खेलों से अच्छी खबर

    खेलों से अच्छी खबर

    भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

    उन्होंने 13 मिनट और 11.82 सेकंड के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया

    26 वर्षीय गुलवीर सिंह ने 13 मिनट और 18.92 सेकंड का अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

    🇮🇳🇮🇳🥇

  • यू०पी० स्टेट प्राईजमनी मेजर रैकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

    यू०पी० स्टेट प्राईजमनी मेजर रैकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

    मारकण्डेय चन्द स्मारक यू०पी० स्टेट प्राईजमनी मेजर रैकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश बैडमिन्टन संघ ने आगामी वार्षिक साधारण सभा में गोरखपुर बैडमिन्टन संघ को उत्तर प्रदेश मेजर बैडमिन्टन सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता आवंटित किया गया है,

    गोरखपुर: यह प्रतियोगिता स्व० मारकण्डेय चन्द पूर्व विधायक व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की स्मृति में खेली जायेगी ,
    तथा यह प्रतियोगिता तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है,
    प्रतियोगिता दिनांक 28 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक आयोजित की जायेगी यह प्रतियोगिता स्थानीय ‘लेविन्स बैडमिंटन एकेडमी’ धर्मपुर, गोरखपुर में आयोजित की जा रही है
    आज प्रतियोगिता का उद्घाटन अरुण चंद के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया,
    आयोजन सचिव आयन खान के द्वारा मुख्य अतिथि मयंकेश्वर नाथ पांडे का स्वागत किया गया,
    संघ सचिव राजीव श्रीवास्तव के द्वारा भी सभी अतिथियों का स्वागत किया गया,
    मुख्य अतिथि मयंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया,
    आज के प्रमुख मैचों के विजितयों के नाम है सिद्धांत सालार, अंकित यादव,अंश विशाल गुप्ता,आयुष राज,नीर नेहवाल,हर्षित नोएडा

    इस प्रतियोगिता की इनामी राशि एक लाख है, यह धनराशि विजेता, उपविजेता व सेमीफाइनल तक खेलने वालों में वितरित की जाएगी
    प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 300 पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग ले रहे है,

    संवाददाता शिशिर श्रीवास्तव

  • IPL 2025: रिटेन खिलाड़ियों की संख्या को लेकर आया नया अपडेट, पिछले सभी दावे निकले अफवाह; हैरान कर देगी रिपोर्ट

    IPL 2025: रिटेन खिलाड़ियों की संख्या को लेकर आया नया अपडेट, पिछले सभी दावे निकले अफवाह; हैरान कर देगी रिपोर्ट

    IPL 2025: पहले खबर आई थी कि आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमें पांच खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी. हालांकि, अब जो रिपोर्ट आई है, उसमें अलग ही जानकारी सामने आई है.

  • सम्बन्धों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है खेल विनय शंकर तिवारी

    सम्बन्धों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है खेल विनय शंकर तिवारी

    सम्बन्धों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है खेल विनय शंकर तिवारी
    68 वीं मण्डलीय कबड्डी में गोरखपुर का रहा दबदबा
    बड़हलगंज ( गोरखपुर) माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित 68 वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम का रहा दबदबा प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज व कुशीनगर की टीमों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को नेशनल इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भरपूर दमखम दिखाते हुए जम कर पसीना बहाया।प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीमों का दबदबा कायम रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में गोरखपुर की टीम ने देवरिया की टीम पर एकतरफा जीत हासिल की तो बालिका वर्ग में देवरिया की टीम ने बाजी मारी। उसने महराजगंज की टीम पर विजय हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।श्री विनयशंकर तिवारी ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपसी संबंधों को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम खेल है। खेल से तन मन के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है।
    आज के दौर में विद्यालयों को खेल के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है जिससे वह खेल में अपने सहित क्षेत्र व देश का नाम भी रोशन कर सकें। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के चारों जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर व महराजगंज के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर की टीम ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए महराजगंज को हराया।सीनियर बालिका वर्ग में देवरिया की टीम ने महराजगंज की टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर 14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गोरखपुर और देवरिया की टीमों के बीच खेला गया जिसमें देवरिया की टीम विजेता रही। अंडर 14 बालिका वर्ग में भी देवरिया की टीम विजेता रही। कुशीनगर को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। अंडर 17 बालक वर्ग में कुशीनगर की टीम ने विजेता की ट्राफी अपने नाम की। गोरखपुर की टीम उपविजेता रही। किन्तु इसी वर्ग में गोरखपुर बालिकाओं की टीम ने विजेता का खिताब जीता। देवरिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर 19 बालक वर्ग में गोरखपुर विजेता व महराजगंज की टीम उपविजेता तथा बालिका वर्ग में देवरिया व महराजगंज की टीमें क्रमशः विजेता व उपविजेता रहीं।अध्यक्षता कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी ने किया। पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार वितरित किया।खेल शिक्षक रतींद्र रंजन पांडेय व खेल प्रशिक्षक गरिमा यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक प्रधानाचार्य नेशनल इंटर काॅलेज बड़हलगंज संजय तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मंडलीय टीम अब प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश द्विवेदी, उमेश प्रताप शाही, अजय दूबे, रविन्द्र तिवारी, गिरीश मणि त्रिपाठी, अनिल पांडेय, इसरार अहमद,लल्लन तिवारी, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, आशीष तिवारी आदि सहित विभिन्न कालेजों के तमाम शिक्षक,कर्मचारी,प्रतिभागी उपस्थित रहे।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • साउथ एशियन चैंपियनशिप में प्रतीक पांडेय ने जीता गोल्ड।

    साउथ एशियन चैंपियनशिप में प्रतीक पांडेय ने जीता गोल्ड।

    साउथ एशियन चैंपियनशिप में प्रतीक पांडेय ने जीता गोल्ड।
    गोरखपुर राम जानकी नगर के निवासी प्रतीक पांडेय पुत्र श्री आत्मा पांडेय ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।साउथ एशियन चैंपियनशिप का आयोजन काठमांडू नेपाल में 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक किया गया था जिसमे साउथ एशिया के 7 देश भाग लिए ।
    जिसमे नेपाल ,भूटान, बांग्लादेश, _अफगानिस्तान, श्रीलंका_ ,पाकिस्तान और भारत शामिल हैं।
    उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक प्राप्त कर चुके हैं तथा आगे और भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अपने खेल शुरुवाती प्रशिक्षण का आगाज सन 2008 में गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम से किया।
    अपने कुश्ती कला के उपलब्धियों के दम पर खेल कोटे के तहत भारतीय डाक विभाग में नौकरी प्राप्त की हैं और वर्तमान समय में गोरखपुर के प्रधान डाकघर में जन संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरुजनों को दिया। इनकी इस उलपब्धि पर भारतीय कुश्ती टीम के कोच श्री चंद्रविजय सिंह , अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन यादव,जिला कुश्ती संघ के सचिव मायाशंकर शुक्ला , अंतरराष्ट्रीय पहलवान संजय राय, नितेश शुक्ला , मार्कण्डेय तिवारी , संजय त्रिपाठी,आचुत्यान्नद, वेद प्रकाश यादव , संगम चौरसिया ने बधाई दी।

  • सुमित अंतिल का धमाल… पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल, बैडमिंटन में नित्या श्री को ब्रॉन्ज

    सुमित अंतिल का धमाल… पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल, बैडमिंटन में नित्या श्री को ब्रॉन्ज

    Paris Paralympics 2024: सुमित अंतिल का धमाल… पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल, बैडमिंटन में नित्या श्री को ब्रॉन्ज
    भारतीय जैवलिन थ्रोअर में

  • पेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाया मेडल का चौका

    पेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाया मेडल का चौका

    Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत ने लगाया मेडल का चौका… शूटिंग में मनीष नरवाल का कमाल
    पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जा…