साउथ एशियन चैंपियनशिप में प्रतीक पांडेय ने जीता गोल्ड।
गोरखपुर राम जानकी नगर के निवासी प्रतीक पांडेय पुत्र श्री आत्मा पांडेय ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।साउथ एशियन चैंपियनशिप का आयोजन काठमांडू नेपाल में 30 अगस्त से 1 सितम्बर तक किया गया था जिसमे साउथ एशिया के 7 देश भाग लिए ।
जिसमे नेपाल ,भूटान, बांग्लादेश, _अफगानिस्तान, श्रीलंका_ ,पाकिस्तान और भारत शामिल हैं।
उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक प्राप्त कर चुके हैं तथा आगे और भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अपने खेल शुरुवाती प्रशिक्षण का आगाज सन 2008 में गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम से किया।
अपने कुश्ती कला के उपलब्धियों के दम पर खेल कोटे के तहत भारतीय डाक विभाग में नौकरी प्राप्त की हैं और वर्तमान समय में गोरखपुर के प्रधान डाकघर में जन संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरुजनों को दिया। इनकी इस उलपब्धि पर भारतीय कुश्ती टीम के कोच श्री चंद्रविजय सिंह , अंतरराष्ट्रीय पहलवान जनार्दन यादव,जिला कुश्ती संघ के सचिव मायाशंकर शुक्ला , अंतरराष्ट्रीय पहलवान संजय राय, नितेश शुक्ला , मार्कण्डेय तिवारी , संजय त्रिपाठी,आचुत्यान्नद, वेद प्रकाश यादव , संगम चौरसिया ने बधाई दी।
साउथ एशियन चैंपियनशिप में प्रतीक पांडेय ने जीता गोल्ड।

Leave a Reply