Category: खेल

  • आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के कैलेण्डर का हुआ विमोचन

    आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के कैलेण्डर का हुआ विमोचन

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): आगामी सोलह दिसम्बर से नेशनल इण्टर कालेज बड़हलगंज खेल मैदान पर आयोजित हो रहे आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के कैलेण्डर का विमोचन सोमवार को एक मैरेज हाल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एस आर पीजी कालेज बांसपार, गजपुर के प्रबंधक व उद्योगपति अनिल सिंह किरण इंटरप्राइजेज गुजरात के चेयरमैन कुणाल सिंह उज्जैन ने किया। ______नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज (पंजीकृत) के तत्वावधान में आगामी सोलह दिसम्बर से आयोजित हो रहे आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के कैलेण्डर का विमोचन करने के बाद आयोजन समिति सदस्यों व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनिल सिंह व कुणाल सिंह ने कहा कि नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज अपने इक्यावनवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह क्लब और यहां के खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। यहां के खिलाड़ी स्टेट व नेशनल खेल रहे हैं।क्लब व खिलाड़ियों को हमारा भरपूर सहयोग रहेगा। खेल व खेल के विकास के लिए हम साथ हैं।किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष रविन्द्र सिंह उज्जैन ने बताया कि मैच का शुभारम्भ सोलह दिसम्बर को होगा। फाइनल बाईस दिसम्बर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी जो विभिन्न प्रदेशों से आएंगी। एक प्रदेश से केवल एक टीम होगी। आयोजक नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज की टीम यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही ने किया।इस अवसर पर शिव प्रकाश यादव पूर्व उप प्रमुख, वीरू सोनकर,तहसीन अहमद, अबू बकर, शैलेन्द्र कुमार, गुड्डू यादव,अनूप जायसवाल, कृष्णा गुप्ता,अब्दुल हक, संतोष, डा.इकबाल, योगेश कुमार, मोहसिन खान,रामनाथ आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दो बल्लेबाजों का शतक , 200+ रन की पार्टनरशिप , 23 छक्के, वांडरर्स में आया रिकॉर्ड्स का बवंडर , साउथ अफ्रीका 18.2 ओवर में 148 पर सिमटा,

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज रात खेले गए चौथे T20 इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्ड्स का अंबार लगा. तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी बैटिंग करते हुए शतक बनाए, जिससे भारत ने 283 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाकर तमाम रिकॉर्ड्स बना दिए. एक तरफ देश में देव दीपावली मनाई गई तो वहीं संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स स्टेडियम में अपने बल्ले से जमकर आतिशबाजी की. दोनों की 210 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर भारत ने चौथे और अंतिम T20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 283/1 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया
    टॉस जीता और जमकर की बैटिंग :::
    सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी चुनी. संजू सैमसन (109 नाबाद) ने अभिषेक शर्मा (36) के साथ पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 73 रन जोड़े. अभिषेक शर्मा आउट हो गए, लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिली. सैमसन ने तिलक वर्मा (120 नाबाद) के साथ मिलकर सभी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. सैमसन ने 56 गेंद में 109 नाबाद रनों में नौ छक्के और छह चौके लगाए. वर्मा ने 47 गेंदों में 10 को हवाई रास्ते से और नौ को जमीन के सहारे बाउंड्री के बाहर भेजा।

  • कोलकाता ने खैराबाद को 4-3 व कुशीनगर ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराया

    कोलकाता ने खैराबाद को 4-3 व कुशीनगर ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराया

    फाइनल में पहुँची कोलकाता व कुशीनगर की टीमें

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज के नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहे आल इंडिया फ़ुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता वृहस्पतिवार को पहला मैच एडी फोर्टीन एफसी कोलकाता व शादाब स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद तथा दूसरा मैच केसीपी स्पोर्टिंग क्लब कुशीनगर व मध्य प्रदेश इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता की टीम ने खैराबाद की टीम को 4-3 से मात दी।कुशीनगर की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को 3-0 से मात दी।

    पहले मैच का पहले हाफ के दूसरे मिनट में ही कोलकाता के तौफ़ीक़ ने खैराबाद के खिलाफ पहला गोल दागा। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में कोलकाता के जतिन ने खैराबाद के खिलाफ दूसरा गोल दागा। दूसरे हाफ के 18वे मिनट पर खैराबाद के सुनिल ने कोलकाता के खिलाफ पहला गोल दागा। दूसरे हाफ के 26वे मिनट पर खैराबाद के बिल ने कोलकाता के खिलाफ दूसरा गोल दाग कर टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रही।जिसके बाद पेनाल्टी शूट के ज़रिये कोलकाता ने खैराबाद को 4-3 से हरा दिया।
    दूसरा मैच के पहले हाफ के 29वे,34वे मिनट व दूसरे हाफ के 30वे मिनट पर कुशीनगर के कृपा ने मध्य प्रदेश के खिलाफ लगातार तीन गोल दाग कर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिला दी ।
    कोलकाता के खिलाड़ी रोहन व कुशीनगर के कृपा को मैन आफ द मैच चुना गया।

    निर्णायक मक़सूद आलम, रहमतुल्लाह व प्रभात मिश्र, विनय कुमार, ख़ुर्शीद आलम तथा उद्घोषक राजू शाही व संदीप गुप्ता रहे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डा संजय, डॉ मनोज यादव,डा मंजय सोनी, विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र यादव, रामगोविंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, मो. युसुफ, संयोजक रामनगीना यादव, रामदास मद्धेशिया, मुकेश राय, आरबी यादव, चुन्नु, नीरज तिवारी, बमबम, तीर्थराज एवं मिडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे। उपलब्ध रहते हैं डॉक्टर की जिसमें जी मैं भी

  • आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का छठवां दिन,

    आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का छठवां दिन,

    कुशीनगर ने सीवान को 5-1 से हराया
    लखीमपुर खीरी व कोलकाता का मैच बराबर,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) उपनगर के नेशनल इंटर कालेज के मैदान में चल रहे आल इंडिया फ़ुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता बुधवार को पहला मैच केसीपी स्पोर्टिंग क्लब कुशीनगर व यूनाईटेड क्लब सीवान तथा दूसरा मैच एसके स्पोर्टिग क्लब लखीमपुर खीरी व एडी फोर्टीन एफसी कोलकाता के बीच खेला गया। जिसमें कुशीनगर ने सीवान को 5-1 से हराया।जबकि एसके स्पोर्टिग क्लब लखीमपुर खीरी व एडी फोर्टीन एफसी कोलकाता की टीमें बराबरी पर छूटी।

    नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट में कुशीनगर के खिलाड़ी पौल ने 9वें मिनट में पहला गोल दागा। 12वें मिनट में कुशीनगर के खिलाड़ी अकरम ने दूसरा गोल दागा । पहले हाफ के 22वे मिनट पर सिवान के खिलाड़ी बीरबल ने कुशीनगर के खिलाफ पहला गोल दागा। इस प्रकार पहले हाफ तक दोनों टीमें 2-1 पर रही। दूसरे हाफ के 13वे ,27वे व 29वे मिनट पर कुशीनगर के खिलाड़ी रंजय ने सिवान के खिलाफ लगातार तीन गोल दागकर अपनी टीम को 5-1 से जीत दिला दी।जबकि एसके स्पोर्टिग क्लब लखीमपुर खीरी व एडी फोर्टीन एफसी कोलकाता की टीमें बराबरी होने के बाद भी अधिक स्कोर शीट होने के कारण कोलकाता की टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई।
    कुशीनगर के खिलाड़ी रंजय व कोलकाता के तौफ़ीक़ को मैन आफ द मैच चुना गया।

    निर्णायक मक़सूद आलम, रहमतुल्लाह व प्रभात मिश्र, विनय कुमार, ख़ुर्शीद आलम तथा उद्घोषक राजू शाही व संदीप गुप्ता रहे। इससे पहले मैच के मुख्य अतिथि डा नईम व विशिष्ट अतिथि डॉ बृजेश यादव व दूसरे मैच के मुख्य अतिथि डॉ मुनीश यादव व विशिष्ट अतिथि नसीम ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, मो. युसुफ, संयोजक रामनगीना यादव, रामदास मद्धेशिया, मुकेश राय, आरबी यादव, चुन्नु, नीरज तिवारी, बमबम, तीर्थराज एवं मिडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।

  • कोलकाता ने सिवान को 3-0 से हराया

    कोलकाता ने सिवान को 3-0 से हराया

     

    आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवां दिन,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में चल रहे आल इंडिया फ़ुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन ग्रुप बी का पहला मैच युनाइटेड क्लब सिवान व ए. डी. 14 क्लब कोलकाता एवं दुसरा मैच कुशीनगर और लखिमपुर खीरी के बीच खेला गया ।
    जिसमें ए. डी. 14 क्लब कोलकाता ने युनाइटेड क्लब सिवान को 3-0 से तथा कुशीनगर ने लखिमपुर खीरी
    को 1-1 से बराबरी पर रही।
    नेशनल इण्टर कालेज के खेल मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले मैच में कोलकाता के खिलाड़ी शोविक ने पहले हाफ के बारहवें मिनट में पहला गोल व छब्बीसवे मिनट पर दूसरा गोल कर अपनी टिम को सुरक्षित किया साथ ही खेल के दुसरे हाफ में कोलकाता के जतिन ने एक गोल कर युनाइटेड क्लब सिवान को 3-0 से हारने पर विवश किया।
    दूसरे मैच के तैतिसवे मिनट में कुशीनगर के अलदाबो पाॅल ने पहला गोल दाग किया तो खेल के अंतिम 5 मिनट में लखीमपुर खीरी के सुमन ने पेनाल्टी शूटआउट कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर स्थान दिलाया।
    एक तरफ जहां ग्रुप ए की टीम मध्यप्रदेश और खैराबाद सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है वहीं ग्रुप बी की टीम के खिलाड़ी शौविक व अलदाबो पाॅल को मैन आफ द मैच चुना गया।
    खेल के मुख्य अतिथि इंजीनियर कलीम, एडवोकेट फैजल, डा महफुज, अनुज गुप्ता, तथा विशिष्ट अतिथि डा बसीत फैजी, अयान बेग, और शोहेब रहे।
    मक़सूद आलम, रहमतुल्लाह व प्रभात मिश्र ने निर्णायक तथा राजू शाही व ओम प्रकाश यादव ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।इस दौरान संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, मो.यूसुफ, संयोजक रामनगीना यादव, रामदास मदेशिया, मुकेश राय, आर बी यादव,चुन्नू,नीरज तिवारी, बमबम, तीर्थराज एवं मिडिया प्रभारी सरफराज अहमद आदि सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

  • लखीमपुर खीरी ने सिवान को 2-0 से हराया

    लखीमपुर खीरी ने सिवान को 2-0 से हराया

    लखीमपुर खीरी ने सिवान को 2-0 से हराया,

    कोलकाता व कुशीनगर का मैच बराबर,

    आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट का चौथा दिन,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे आल इंडिया फ़ुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के चौथे दिन एडी 14 एफ सी कोलकाता व के सी पी स्पोर्टिंग क्लब कुशीनगर तथा एस के स्पोर्टिग क्लब लखीमपुर खीरी व यूनाईटेड क्लब सिवान के बीच खेला गया।पहले मैच में कोलकाता एवं कुशीनगर की टीमें बराबरी पर रहीं, तो वहीं दूसरे मैच में लखीमपुर खीरी ने सिवान को 2-0 से हराया।
    ___नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सोमवार को पहला मैच कोलकाता व कुशीनगर की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने प्रारम्भ से ही एक दूसरे पर जोरदार आक्रमण शुरू किया पर काफ़ी कोशिशों के बावजूद एक दूसरे के खिलाफ कोई गोल न हो पाने के कारण मैच बराबरी पर छूटा। दूसरा मैच सीवान व लखीमपुर खीरी के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने एक दूसरे की रक्षा पंक्ति भेद दबाव बनाने की कोशिश शुरू कर दिया कि इसी बीच मैच के पहले हाफ के तेरहवें मिनट पर सिवान के ही खिलाड़ी ने अपने ही टीम के खिलाफ आत्मघाती गोल कर लखीमपुर खीरी को एक गोल की बढ़त दिला दी। दोनों टीमों ने आक्रमण जारी रखा पर कोई सफलता नहीं मिली।दूसरे हाफ के खेल के दसवें मिनट पर लखीमपुर खीरी के खिलाड़ी आशु ने दूसरा शानदार गोल दाग कर अपनी टीम को दो शून्य की बढ़त दिला दी जो अन्त तक बरकरार रही। इस प्रकार लखीमपुर खीरी विजई घोषित हुई।लखीमपुर खीरी के खिलाड़ी भरत को शानदार प्रदर्शन के कारण मैन आफ द मैच चुना गया।
    पहले मैच के मुख्य अतिथि जयवीर सिंह व आदर्श शाही तथा दूसरे मैच के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ बड़हलगंज के अध्यक्ष आनंद तिवारी व मेगा इंस्टिट्यूट के प्रबंधक अरविन्द यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र उर्फ रक्कम यादव तथा राजेश जायसवाल उपस्थित रहे।
    मैच के निर्णायक मक़सूद आलम, रहमतुल्लाह व प्रभात मिश्र, विनय कुमार व ख़ुर्शीद आलम तथा उद्घोषक राजू शाही व संदीप गुप्ता रहे।इस दौरान संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, मो. युसुफ, संयोजक रामनगीना यादव, रामदास मद्धेशिया, मुकेश राय, आर बी यादव, चुन्नू, नीरज तिवारी, बमबम, तीर्थराज एवं मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

  • इंटर-फ्रंटियर खो-खो चैम्पियनशिप 2024 11 से 13 नवम्बर 2024

    इंटर-फ्रंटियर खो-खो चैम्पियनशिप 2024 11 से 13 नवम्बर 2024

     

    इंटर-फ्रंटियर खो-खो चैम्पियनशिप 2024
    11 से 13 नवम्बर 2024

     

    गोरखपुर

    इंटर-फ्रंटियर खो-खो चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 11 से 13 नवम्बर के बीच प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर में किया जा रहा है। इस रोमांचक प्रतियोगिता में विभिन्न सीमांत मुख्यालयों से पुरुषों और महिलाओं की सात-सात टीमें चैम्पियनशिप खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इस चैम्पियनशिप का उद्देश्य खेल भावना, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। भारत की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े खो-खो खेल में चुस्ती, सहनशक्ति और रणनीतिक कौशल के विकास का एक आदर्श मंच प्रदान किया गया है। हमें गर्व है कि टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

    हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि आज दिनांक 11 नवंबर 2024 को इंटर-फ्रंटियर खो-खो चैम्पियनशिप 2024 का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन के दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर (Guest of Honour), श्री रविकांत मिश्रा, समन्वयक, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया, उपस्थित रहे और अपने प्रेरणादायक समर्थन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इन्हे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्मण पुरस्कार तथा विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री डी. के. मिश्रा, उप महानिरीक्षक(चिकित्सक), संयुक्त चिकित्सालय, सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर द्वारा मशाल जलाकर किया गया। जिसके उपरांत सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। उसके उपरांत श्री ए. हेमोचन्द्र उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा खेल की प्रारम्भिक घोषणा की गई।
    सशस्त्र सीमा बल तथा सभी सीमांत मुख्यालयों का ध्वजारोहण किया गया तथा इसके उपरांत गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतरों को आजाद कर शपथ समरोह का आयोजन किया गया।
    तदोपरांत श्री ए. हेमोचन्द्र उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह (Momento) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हॉल मार्क विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम करके उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया गया।

  • आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज

    आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज

    मध्य प्रदेश 11 ने जीता उदघाटन मैच,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में स्थानीय नेशनल इण्टर कालेज खेल के मैदान पर हो रहे आल इंडिया फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मैच मध्यप्रदेश 11 ने जीत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। ….. शुक्रवार को खेले गए दिन का पहला मैच आयुष क्लब महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश इलेवन जिसमें मध्यप्रदेश इलेवन की टीम ने आयुष क्लब महाराष्ट्र को 4-0 से हराया। खैराबाद व बड़हलगंज की टीमें बराबरी पर रही।पहले मैच के पहले हाफ में पहला गोल मध्य प्रदेश इलेवन की तरफ से खरपू थापा ने पांचवें मिनट में दागा। ग्यारहवें मिनट पर दूसरा गोल सुनील ने एवं तीसरा गोल पन्द्रहवे मिनट पर सागर ने दाग कर टीम को तीन शून्य से आगे कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ के पचासवें मिनट पर मध्य प्रदेश इलेवन के ही राजेश यादव ने किया। इस प्रकार पहला मैच मध्य प्रदेश इलेवन की टीम ने आयुष क्लब महाराष्ट्र को 4-0 से हरा कर जीत लिया। पहले मैच का मैन आफ द मैच मध्य प्रदेश इलेवन के सागर रहे।वहीं दिन का दूसरा मैच बड़हलगंज एवं खैराबाद की टीमों के मध्य हुआ। दोनों टीमें एक दूसरे पर दबाव बनाती रहीं पर कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। अंततः मैच बराबरी पर छूटा। मैच के पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ कराया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए विनय शंकर तिवारी ने कहा कि नेशनल स्पोर्टिंग क्लब ने स्थानीय स्तर पर सन् 1975 से ही खेल के क्षेत्र में जिस प्रकार बेहतरीन कार्य किया,उसका परिणाम देखने को मिल रहा है।आज हमारे क्षेत्र के बच्चे फ़ुटबॉल के खेल में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं। मैच के निर्णायक मक़सूद आलम, रहमतुल्लाह व प्रभात मिश्र तथा उद्घोषक राजू शाही व ओम प्रकाश यादव रहे।इस दौरान संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, अध्यक्ष योगेश राय, श्रवण जायसवाल, मो. युसुफ, संयोजक रामनगीना यादव, रामदास मद्धेशिया, मुकेश राय, आर बी यादव, चुन्नू, नीरज तिवारी, बमबम, तीर्थराज एवं मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

  • खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):ब्लाक क्षेत्र के कछारांचल स्थित गुरूकुल महाविद्यालय व बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटरमिडिएट कालेज ददरी में संस्थापक बाबू अनिरुद्ध शाही के दुसरी पूर्ण तिथि के अवसर पर चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन गुरूकुल संस्थान के बच्चों ने बोरा जंप,जीलेबी दौड़, रंगोली और कबड्डी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कालेज प्रशासन ने विजेताओं को सम्मानित किया।
    गुरूकुल संस्थान के संस्थापक बाबू अनिरुद्ध शाही के स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दुसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ एसके शाही, कालेज के निदेशक डॉ बिपिन शाही, प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव, ओमप्रकाश यादव ने किया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और उनमें छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। प्रबंधक जय प्रकाश शाही ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान हुए कार्यक्रम का संचालन एनसीसी शिक्षक रितेश तिवारी ने किया और बच्चों को खेल का महत्व बताया।
    इस दौरान बोरा जंप में हुश्ना खातुन प्रथम, जान्हवी द्वितीय,संजीत तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में गुरुकुल महाविद्यालय की ज्योति, अंजना, प्रियंका,नाजिया, रेशमा प्रथम, बाबू अनिरुद्ध गुरूकुल इंटर कालेज की पायल,सीम्पी,तन्नो,मधु, नंदनी द्वितीय,गुरूकुल द चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रियंका, स्वेता, शीतल,श्रीष्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में गुरूकुल एनसीसी और बाबू अनिरुद्ध शाही इंटर कालेज के छात्रों के बीच खेला गया जिसमें इंटर कालेज की टीम ने 40अंक से मैच जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।दूसरा सेमीफाइनल गुरूकुल संस्थान के जुनियर हाइस्कूल और हाइस्कूल के बीच खेला गया जिसमें हाईस्कूल की टीम ने 4अंक से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं गुरूकुल संस्थान की बालिका वर्ग की टीम में इंटर कालेज और एनसीसी की खिलाड़ियों के बीच कबड्डी हुई जिसमें इंटर कालेज की टीम ने 18अंक से मैच जीत ली। द्वितीय सेमीफाइनल महिला वर्ग में एनसीसी और हाईस्कूल की टीम के बीच खेला गया जिसमें हाईस्कूल की टीम ने 1अंक से मैच जीत लिया। बुधवार को बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल इंटर कालेज और हाईस्कूल की टीम के बीच फाइनल खेला जाएगा।इस अवसर पर शिक्षिका पुष्प लता सिंह (अम्मा),अरूण त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी,मधु भारती, घनश्याम विश्वकर्मा,कमला यादव,मांशी शाही,रिप्सी शाही,सुर्य प्रताप शाही, सत्यम मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

  • फुटबॉल टूर्नामेंट के पूर्व ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    फुटबॉल टूर्नामेंट के पूर्व ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    08 नवंबर से होगा प्रतियोगिता का आगाज

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में आगामी 08 नवम्बर शुक्रवार से आयोजित होने वाले आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी ने समिति के सदस्यों के साथ मंगलवार को किया।
    आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विजेता व उप विजेता टीम को प्रदान करने वाली ट्रॉफी का विधि-विधान से पूजन कर अनावरण कराया। ट्रॉफी अनावरण के मौके पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के लोग जिस तरह से जी जान से जुटे हैं,उन्हें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आज यहां के बच्चे स्टेट व नेशनल खेल रहे हैं, यह नेशनल स्पोर्टिंग क्लब की देन है। अध्यक्ष योगेश राय ने बताया कि प्रतियोगिता में कलकत्ता, दिल्ली, मुंबई, खैराबाद, मध्यप्रदेश 11 , लखीमपुर-खीरी, कुशीनगर व बड़हलगंज की टीमें भाग लेंगी।
    इस अवसर पर समिति के संरक्षक इम्तियाज अहमद व श्रवण जायसवाल, अध्यक्ष योगेश राय, संयोजक रामनगीना यादव, परमानंद दूबे, अजय दूबे,आर बी यादव, हीरा, चुन्ने, मनीष, नीरज तिवारी, सरफराज अहमद, मुरारी लाल,
    युसूफ, बमबम सहित अन्य लोग मौजूद थे।