Category: खेल
-

नेपाल ने दिल्ली को 2-1व बड़हलगंज ने मणिपुर को 2-0से हराया
स्पोर्टिंग क्लब(रजि)के तत्वाधान मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला मैच बीएनईसी नेपाल व नार्देन यूनाइटेड फुटबॉल क्लब दिल्ली के बीच व दुसरा मैच नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज व मणिपुर फुटबॉल क्लब मणिपुर के बीच खेला गया।
-

टीएनएम स्टेट लेवल ओपन एज कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की समाप्ति, फाइनल मैच मंगलवार को
गोरखपुर टीएनएम ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रथम टीएनएम स्टेट लेवल ओपन एज कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पूर्वोत्तर रेलवे और अलीगढ़ ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच मंगलवार को सुबह 9 बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में होगा।
पहला सेमीफाइनल मैच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूर्वोत्तर रेलवे और गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर को 115 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मैच के समापन समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस विजय यादव विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे, जो शाम चार बजे आयोजित होगा।
-

सरयू अमृत महोत्सव 2024:तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
सरयू अमृत महोत्सव 2024:तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई सम्पन्न,
बालिका वर्ग में एनआईसी बडहलगंज और बालक वर्ग में मिनी ग्रामिड स्टेडियम बड़हलगंज विजेता रही,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत पूर्व विधायक पूर्व मंत्री स्व. मार्कण्डेय चंद जी के स्मृति में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता गोला के वीएसएवी इण्टर कॉलेज के मैदान से सम्पन्न हुआ !!
चिल्लूपार के विधायक और सरयू महोत्सव के मुख्य आयोजक राजेश त्रिपाठी जी द्वारा आयोजित सरयू अमृत महोत्सव के तहत हो रहे प्रतियोगिता में से सोमवार को गोला के वीएसएवी इण्टर कॉलेज के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ !
जिसमें बालक वर्ग में कुल 14 और बालिका वर्ग में कुल 6 टीम ने प्रतिभाग किया ! बालिका वर्ग में एनआईसी बडहलगंज विजेता एवम् मिनी ग्रामीड स्टेडियम बडहलगंज उप विजेता रही और बालक वर्ग में मिनी ग्रामिड स्टेडियम बडहलगंज विज़ेता और एनआईसी बरहलगंज उप विजेता रही!
विजेता उप विजेता की टीम को सरयू महोत्सव में २० दिसंबर को सभी को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा !
प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने हेतु युवा कल्याण विभाग की तरफ़ से व्यायाम प्रशिक्षक सर्वेश कुमार तिवारी अपनी टीम के रेफ़री में जितेंद्र यादव , यशवंत गौड़, निखिल यादव , अंकुर, रत्नेश , विकास , संजीत कुमार के साथ उपस्थित रहे !इसमें मुख्य रूप से प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ टी एन चंद , कबड्डी के संयोजक आलोक पांडेय, , चेयरमैन प्रतिनिध महेश उमर , प्रशांत शाही , अष्टभुजा सिंह ,राजू पांडेय, नवनीत राय, मण्डल अध्यक्ष श्री देवेस निसाद जी , उमेश यादव ,जय प्रकाश तिवारी , मनोज तिवारी , प्रवीण दूबे , सोनू गौड़ ,नित्यानंद मिश्रा , आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, विनोद तिवारी , अमर मड़ी त्रिपाठी , कुश चंद , सुरेंद्र यादव , शुभम् त्रिपाठी , जितेंद्र गुप्ता , सम्पूर्णानन्द शुक्ला , बृजभूष्ण मिश्रा, मुकेश दूबे , सुमित सिंह , विद्याधर पांडेय , विनय पांडेय , राम बालक चंद, ओम प्रकाश यादव , मुख़्तार यादव , पंकज पांडेय ,, देवानंद सिंह व प्रतिभाग किए स्कूल के बच्चे मौजूद रहे !
-

उद्धाटन मैच मे दिल्ली ने मणिपुर को 1-0 से हराया
बडहलगंज नेशनल इंटर कालेज के खेल मैदान पर नेशनल स्पोर्टिंग क्लब(रजि)के तत्वाधान मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मणिपुर फुटबॉल क्लब मणिपुर व नार्देन यूनाइटेड फुटबॉल क्लब दिल्ली व दुसरा मैच बीएनईसी नेपाल व नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के बीच खेला गया।
सोमवार को खेले गये पहले मैच के पहले हाफ तक दोनो टीमे शून्य पर रही।दुसरे हाफ के 21वे मिनट पर दिल्ली के दीपेन्द्र ने मणिपुर के खिलाफ गोल दागकर अपनी टीम को 1-0से जीत दिला दी।वही दुसरे मैच मे बड़हलगंज के खिलाडी अभिषेक पहले हाफ के 12वे मिनट पर व अर्जुन ने दुसरे हाफ के नौवे मिनट पर गोल दागकर नेपाल की टीम को2-0से हराकर अगले क्रम मे स्थान बना लिया।बड़हलगंज के खिलाङी अतुल को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।निर्णायक महताब खाॅ,अकरम अली,विक्रमा यादव,धरमनाथ यादव रहे। तो कमेंन्ट्री मुन्ना शाही व बीरेन्द्र कुमार ने किया।उद्धाटन मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी रहे।अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.राकेश पांडेय विशिष्ट अतिथि बसंत पासवान,भूनेश्वर चतुर्वेदी अजय दूवे रहे।दुसरे मैच के मुख्य अतिथि श्रीभागवत यादव व अध्यक्षता अबूबसर ने किया।पूर्व विधायक ने अपने संबोधन मे कहा कि फुटबॉल खेल ताकत का खेल है इस खेल से आप स्वस्थ शरीर के साथ देश व समाज मे मुकाम हासिल कर सकते है।यह आयोजन क्षेत्र के खिलाडीयो को खेल के प्रति खेलने के लिए प्रेरित करेगा।इसके लिए आयोजन समिति बधाई का पात्र है।आयोजन समिति के सदस्यो ने अतिथियो का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र सिंह उज्जैन,आशुतोष शाही,बीरू सोनकर,आजाद उर्फ बबलू,पप्पू कुरैशी, अजय दूवे
तहसीन,शिवप्रकाश यादव,शैलेंद्र कुमार बौद्ध,डॉ रमेश चन्द्र,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। -

फुटबॉल टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर ट्रॉफी का हुआ अनावरण
प्रतियोगिता का आगाज आज से
नेशनल स्पोर्टिंग क्लब रजि. बड़हलगंज के तत्वावधान में सोमवार से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर कोतवाल बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह व उद्योगपति अरुण सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ रविवार को किया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विजेता व उप विजेता टीम को प्रदान करने वाली ट्रॉफी का विधि-विधान से पूजन कर अनावरण कराया। ट्रॉफी अनावरण के मौके पर कोतवाल चन्द्रभान सिंह व उद्योगपति अरुण सिंह ने कहा कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के लोग जिस तरह से जी जान से जुटे हैं,उन्हें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। अध्यक्ष रविन्द्र सिंह उज्जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में मणिपुर,दिल्ली,नेपाल, उड़ीसा,पटना, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर तथा बड़हलगंज की टीमें भाग लेंगी। सोमवार को प्रतियोगिता का आगाज मणिपुर व दिल्ली के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी करेंगे। दूसरा मैच नेपाल व बड़हलगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कोतवाल बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर समिति के संयोजक बीरू सोनकर, संरक्षक जितेंद्र शाही,डा. रमेश चंद, उपाध्यक्ष शिवप्रकाश यादव, नरेन्द्र प्रताप उर्फ शाही मुन्ना शाही, इंद्रजीत यादव, संतोष कुमार,सचिव डा पीडी राव, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार बौद्ध, मीडिया प्रभारी तहसीन अहमद आदि उपस्थित रहे। -

कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस रही मुस्तैद
गोरखपुर । पिछले लगभग दो दशक से इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मिलाद व फेस्ट स्थगित था।
इस बीच कालेज में सत्ता परिवर्तन हुआ और कालेज की कमान नई प्रधानाचार्य ने संभाला।
शनिवार को यहां कालेज फिस्ट और मिलाद के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लोगों की गाड़ियां बेतरतीब सड़कों पर इधर उधर खड़ी थी जिससे लोगों के आने जाने में व्यवधान उतपन्न हो रहा था जिसकी शिकायत कोतवाली थाने पर की गई।
इस दौरान स्कूल पर कोतवाली थाने के उप निरीक्षक अरविंद कुमार राय क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वहां मौजूद रहे।
एसआई अरविंद राय व अन्य पुलिस बलों ने इमामबाड़ा स्कूल पर स्कूली बच्चों प्रोग्राम के दौरान इमामबाड़ा और हठठी माता मंदिर के बीच में रोड पर गलत ढंग से खड़े चार पहिया वाहन जो रोड अतिक्रमण करते नज़र आ रहे थे, उनको हटाने को कहा गया और आसपास के लोगों से पूछा गया पूछने के बाद वाहनों का अंतर्गत धारा एमबी एक्ट में चालान किया गया। -

चिल्लूपार क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 17 दिसंबर से
ब्यूरो प्रभारी : विनय तिवारी,
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत तीन दिवसीय चिल्लूपार क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 17 दिसंबर से 19 दिसम्बर को दिन में 12 बजे से मिनी ग्रामीण स्टेडियम बडहलगंज में होगा!
उक्त जानकारी देते हुए क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक प्रशान्त शाही ने बताया कि नेशनल इण्टर कालेज और डिग्री कालेज के संस्थापक स्व. राम छबीले श्रीवास्तव जी के स्मृति में चिल्लूपार लीग क्रिकेट प्रतियोगिता बडहलगंज के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में 17, 18, 19 दिसम्बर को होगा, जिसमें गोला तहसील के ही स्कूल के बच्चे प्रतिभाग करेंगे ! अब तक 8 विद्यालय के बच्चो ने और 2 बच्चियो की टीम ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है जिन्हें प्रतिभाग करना है वो आयोजन समिति से मिल कर अपना नामांकन करा लें!
प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा सभी टीम को किट में आना अनिवार्य होगा साथ ही सभी खिलाडी गोला तहसील के ही होने चाहिए और सबकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए!
प्रशान्त शाही ने बताया कि सरयू अमृत महोत्सव के मुख्य संयोजक चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा इस बार महोत्सव को अलग और एतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है जिसमें सभी तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है सभी क्षेत्रों से प्रतिभाओं को खोजा जा रहा है और उन्हें मंच दिया जा रहा है ! जिससे वो अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सके
इस क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को नगद 5000 रुपए और प्रमाण पत्र शील्ड और उप विजेता को 3000 प्रमाण प्रमाण पत्र दे कर 20 दिसंबर को सरयू अमृत महोत्संव के मंच से सम्मानित किया जाएगा। -

खेल उत्सव के समापन दिवस पर बच्चों में दिखा उत्साह
गोला। उपनगर गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के समापन दिवस के अवसर पर बच्चों का गजब उत्साह देखने योग्य था। खेल उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला सीओ रत्नेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि बीडीओ दिवाकर सिंह व थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
प्री प्राइमरी के बच्चों ने स्वागत गीत, स्वागत नृत्य एवं मार्च पास्ट करके स्वागत किया। चौथे दिवस के खेल में 50 मी० रेस, फ्राग जम्प रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, सैक रेस, बैलेन्स रेस, बैलून ब्लास्टिंग’ जम्प फार बाइट, साइकिल रेस वाटर स्पून रिले, रस्सा कस्सी, थ्री लेग रेस हिप अप बाल मार्बल इन दू बासकेट जैसे विविध खेलों का आयोजन हुआ। 50 मी० रेस में बालक वर्ग में अंकित पासवान,आलोक कुमार, बालिका वर्ग में श्रेया मिश्रा, शीतल गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। फ्राग जम्प में अरशद रेड हाउस श्रेयांसी येलो हाउस प्रथम रहे। स्लो साइकिल रेस में विराट कक्षा 1 स श्रेया जायसवाल कक्षा यूकेजी ब प्रथम रहे। बैलेंस रेस में आदर्श व दीपाली प्रथम रहे।
बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा में खेलों का विशेष महत्व है। बच्चों के अन्दर खेलों के द्वारा टीम भावना को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। विशिष्ट अतिथि बीडीओ दिवाकर सिंह व थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने कहा खेल में हार जीत लगी रहती है, खेल से हमें संघर्ष करने की सीख मिलती है। खेल हमें हारकर जीतने की कला सीखाती है। विद्यालय के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार व प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार व प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन कर खेलों के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि खेलों के विषय में मुहावरे बदल गए खेल कूद के साथ पढ़ोगे तो बनोगे लाजबाब । खेलकूद और पढ़ाई की जुगलवन्दी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। समस्त खेल आयोजन खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार, मनोज कुमार खेल प्रशिक्षिका अम्बिका त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डीके सिंह आए हुए सभी आगन्तुकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन करुणेश मिश्र व दुर्गेश धर दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर समन्वयक मनीष यादव, सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ शिक्षक राहुल चन्द, कुलदीप चन्द, प्रेम प्रकाश शुक्ला, शिवदत्त शर्मा, शिक्षिका आराध्या राय, पूजा त्रिपाठी, खुशबू दूबे आयुषी शाही,अनुश्री रिया,प्रिया मझवार,रितू ने अपना सहयोग प्रदान किया। साजो सज्जा कला शिक्षक प्रमोद मिश्र, किरण यादव, धीरेद्र आनन्द तथा योग शिक्षिका साधना त्रिपाठी ने किया। -

नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में उपेंद्र यादव ने जीता गोल्ड मेडल
गोरखपुर जिले के चौरी चौरा तहसील के ग्राम सभा मीठाबेल निवासी उपेंद्र यादव ने आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उपेंद्र की इस शानदार जीत के लिए उन्हें अनेक शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनके परिवार और ग्रामवासियों ने उनकी मेहनत और लगन को सराहा है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देगी।
ब्रह्मपुर विकासखंड के निवासी उपेंद्र यादव की इस उपलब्धि पर उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। उनके इस योगदान ने गोरखपुर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
-

टीएनएम ट्रस्ट क्रिकेट प्रतियोगिता: चार टीमों ने दर्ज की जीत
गोरखपुर: टीएनएम ट्रस्ट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ओपन एज कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए चार मैचों में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर जनपद, गाजीपुर, और सिद्धार्थनगर ने शानदार जीत दर्ज की।
पहला मैच: पूर्वोत्तर रेलवे बनाम बाराबंकी
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बाराबंकी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 40 रन पर ढेर हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।दूसरा मैच: गोरखपुर बनाम कुशीनगर
सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए। कुशीनगर की टीम मात्र 93 रन पर सिमट गई।तीसरा मैच: गाजीपुर बनाम महराजगंज
सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर गाजीपुर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 256 रन बनाए। महराजगंज की टीम 118 रन पर ऑलआउट हो गई।चौथा मैच: सिद्धार्थनगर बनाम बस्ती
नवल्स एकेडमी, कुसम्ही में हुए मैच में सिद्धार्थनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। जवाब में बस्ती की टीम 90 रन पर ढेर हो गई।आगे की स्थिति
चारों विजेता टीमों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। प्रतियोगिता के अगले चरण में इन टीमों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी।









