टीएनएम स्टेट लेवल ओपन एज कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की समाप्ति, फाइनल मैच मंगलवार को

Written by

in

गोरखपुर टीएनएम ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रथम टीएनएम स्टेट लेवल ओपन एज कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पूर्वोत्तर रेलवे और अलीगढ़ ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच मंगलवार को सुबह 9 बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

पहला सेमीफाइनल मैच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूर्वोत्तर रेलवे और गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर को 115 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

फाइनल मैच के समापन समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस विजय यादव विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे, जो शाम चार बजे आयोजित होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *