Category: खेल

  • 9 फरवरी को होगा नौतनवा में भारत नेपाल मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

    9 फरवरी को होगा नौतनवा में भारत नेपाल मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

    रिपोर्ट : पुनीत वर्मा

    नौतनवा : भारत नेपाल संबंधों को और मजबूत करने एवं आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय मीडिया द्वारा भारत नेपाल मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच (द्वितीय वर्ष) का भव्य आयोजन आगामी 9 फरवरी दिन रविवार को नौतनवा के डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवा में किया जाएगा। जिसको लेकर भारतीय मीडिया द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। वहीं, आज भारत नेपाल मीडिया टीम एवं प्रायोजकों द्वारा संयुक्त रूप से महराजगंज जनपद के नौतनवा स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें इस मैत्रीपूर्ण मैच के उद्देश्य के साथ दोनों टीमों की जर्सी एवं ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
    भारतीय मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध सदियों पुराना है। दोनों देशों के बीच आयोजित हो रहे इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के माध्यम से संबंधों को और बेहतर बनाने एवं आपसी भाईचारा बढ़ाकर एक दूसरे की मदद से बॉर्डर क्षेत्र में पैदा होने वाली समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता होगी। इस तरह के आयोजन से एक दूसरे को जानने का मौका भी मिलेगा और एक दूसरे से मिल बैठकर अपनी समस्याओं को जानने का भी अवसर मिलेगा। जिसे मीडिया के माध्यम से हर संभव दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सभी से अपील है कि मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में सभी अपनी सहभागिता प्रदान करें।
    नेपाली मीडिया टीम के कप्तान कमल रायमांझी ने कहा कि भारत और नेपाल की मीडिया के संबंधों को मजबूत करने का प्रयास विगत वर्षों से किया जा रहा है। मैत्रीपूर्ण क्रिकेट के माध्यम से इसकी शुरुआत की गई थी। जो आगे निरंतर जारी रहने वाला है इसके साथ ही इन संबंधों को और मजबूत एवं प्रगाढ़ करने के लिए इस तरह के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना आवश्यक है। इसी दिशा में वह लोग मिलकर एक बेहतर काम करेंगे और दोनों देशों के संबंधों के साथ मीडिया के संबंधों को और मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। भारतीय मीडिया टीम का बहुत-बहुत आभार है कि उन्होंने नेपाली मीडिया टीम को दूसरी बार आमंत्रण दिया है। इस खेल के माध्यम से एक तरफ जहां दोनों देशों की मीडिया टीमों के संबंधों में और बेहतरीन आएगी साथ ही दोनों देश की मीडिया के साथी मिलकर सीमा क्षेत्र में होने वाले आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने पर भी मददगार साबित होगा। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रायोजक विकास दुबे, निखिल जायसवाल, अमित साहनी, अनूप जायसवाल, नेपाली मीडिया की तरफ से लुंबिनी प्रेस क्लब रूपंदेही के उपाध्यक्ष दीपेंद्र बडुआल, संगठन के महासचिव एवं नेपाल टीम के कप्तान प्रकाश न्योपाने, दीपक घिमिरे, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद भट्टाराई, भारतीय मीडिया टीम की तरफ से दिलीप त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, गुड्डू जायसवाल, आलोक जोशी, सुदेश त्रिपाठी, अजय जायसवाल, अंगद शर्मा, रोहित कनौजिया सहित भारी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

  • प्रथम स्वर्गीय गुरलाभ सिंह मजीठिया स्मारक मंडल स्तरीय ” U – 14 ” क्रिकेट प्रतियोगिता

    प्रथम स्वर्गीय गुरलाभ सिंह मजीठिया स्मारक मंडल स्तरीय ” U – 14 ” क्रिकेट प्रतियोगिता

    उद्घाटन मैच में मजीठिया एकेडमी विजयीं,

    स्थानीय मजीठिया क्रिकेट ग्राउंड सरदार नगर में आज दिनांक 25 जनवरी 2025 से प्रारंभ “प्रथम स्वर्गीय गुरलाभ सिंह मजीठिया स्मारक प्रतियोगिता” का उद्घाटन चौरी चौरा विधानसभा के विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने स्वर्गीय गुरलाभ सिंह मजीठिया के फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया|प्रतियोगिता का पहला मैच मेजबान मजीठिया क्रिकेट अकादमी और देवांश क्रिकेट अकादमी देवरिया के बीच खेला गया जिसमें मजीठिया क्रिकेट अकादमी ने देवांश क्रिकेट अकादमी को 160 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की|

    पहले बल्लेबाजी करते हुए मजीठिया क्रिकेट अकादमी ने शशांक के शानदार बल्लेबाजी से 220 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें शशांक ने 76 वालों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली, संजीव, इमरान अली और शाहे आलम ने 26 24 और 21 रनों का योगदान दिया|221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए देवांश क्रिकेट अकादमी शाहे आलम और अभिनव शाही के घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 60 रन पर ऑल आउट हो गई|शाहे आलम ने5 और अभिनव शाही ने 3 विकेट हासिल किया| शाहे आलम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया |

    इस अवसर पर स्वर्गीय गुरलाभ सिंह मजीठिया के सुपुत्र सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया उपस्थित रहे साथ में एल पी के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश मणि त्रिपाठी, मारकंडे शुक्ला, अर्जुन उपाध्याय, रामप्यारे शुक्ला, तारकेश्वर शुक्ला, महेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी, आलोक यादव, मनोज यादव, हरेंद्र यादव प्रमुख प्रतिनिधि, ब्यूरो चीफ आज तक गजेंद्र त्रिपाठी, मंडल प्रभारी एनडीटीवी और इंडिया टीवी अबरार अहमद, टिंकू शाही, अखिलेश यादव, भूपेश चंद यादव, ज्ञानेश यादव, अमित सिंह, अजय सिंह, साबित अली, अमरेश तिवारी, प्रतीक पांडे, सुनील सिंह, गोपाल पासवान, राम आशीष और अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे|

  • उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

    उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

    युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 19.01.25 को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की दो दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. प्रतियोगिता के प्रथम दिवस वॉलीबॉल , कबड्डी , एथलेटिक्स एवं कुश्ती का आयोजन सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में किया गया.
    प्रतियोगिताओं का परिणाम कुछ इस प्रकार है –

    कबड्डी (बालक)
    सीनियर वर्ग: गोरखपुर I बस्ती II
    जूनियर वर्ग : बस्ती I गोरखपुर II
    सब जूनियर : बस्ती I गोरखपुर II

    कबड्डी (बालिका)
    सीनियर: महाराजगंज I सिद्धार्थनगर II
    जूनियर: गोरखपुर I कुशीनगर II
    सब जूनियर: गोरखपुर I महाराजगंज II

    वालीबाल(बालक)
    सीनियर:
    जूनियर:
    सब जूनियर:

    वालिबाल(बालिका)
    सीनियर:सिद्धार्थनगर I महराजगंज II
    जूनियर:सिद्धार्थनगर I गोरखपुर II
    सब जूनियर: देवरिया I गोरखपुर II

    कुश्ती:

    सीनियर (बालक)
    57Kg : शैलेन्द्र यादव (गोरखपुर)
    61 KG: सन्नी (देवरिया)
    65 kg : इबरान( गोरखपुर)
    70 KG : आदित्य (गोरखपुर)
    74 KG: नवनीत ( गोरखपुर)

    एथलेटिक्स:(बालक)

    100 मीटर
    सीनियर : मोo निषार (बस्ती)
    जूनियर : उमेश (गोरखपुर)
    सब जूनियर : मयंक (श्रावस्ती)

    100 मीटर (बालिका)
    सीनियर : प्रीतमणि (महाराजगंज)
    जूनियर : रीमा ( गोरखपुर)
    सब जूनियर:कंचन (बलरामपुर)

    सभी विजेता खिलाडियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. प्रतियोगिता के प्रथम दिवस गोरखपुर जोन तीनो मण्डलों गोरखपुर, बस्ती एवं देवीपाटन मण्डल के सभी 11 ज़िलों के 1500 से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया.
    कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विभ्राट चंद्र कौशिक जी रहे. वहीँ कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त विकास आयुक्त गोरखपुर मण्डल श्री गजेंद्र बहादुर सिंह ने किया. इस दौरान उपनिदेशक युवा कल्याण विभाग श्री अजय कुमार त्रिवेदी, जिला युवा कल्याण अधिकारी गोरखपुर अमित कुमार सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी संतकबीरनगर राम प्रताप सिंह,जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष गोरखपुर दिनेश सिंह जी, सचिव वालीबाल संघ वी न मिश्रा एन डी सिंह जी, प्रभात सेवानिवृत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री रणजीत शाही, बीओ बिप्लब गुप्ता,बीओ देवेश कुमार, दिलीप कुमार, अमित सिंह, विनोद चौधरी, आशीष सिंह, अरुण कुमार सिंह, रूबी तिवारी , ज्योत्सना सिंह व सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे.कल कार्यक्रम के दूसरे दिन भारोत्तोलन, जुडो, बैडमिंटन एवं फुटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

    सौजन्य : अमित कुमार सिंह,
    जिला युवा कल्याण अधिकारी,
    गोरखपुर

  • युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन

    युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन

    युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 15/01/2025 को उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत जनपद स्तरीय एथलेटिक्स एवं फुटबॉल विधा की प्रतियोगिता का आयोजन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज मिनी स्टेडियम जंगल कौड़ियां में किया गया.एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, एवं सीनियर तथा फुटबॉल में सब जूनियर विधा में कराई गयी.
    प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है.
    सीनियर वर्ग 100 मीटर में पिपराइच के अमित, 200 मीटर में सहजनवा के अभय, 400 मीटर में ब्रह्मपुर के विकाश वर्मा, 1500 मीटर में उरुवा के शिव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में भरोहिया के उमेश साहनी तथा 200 एवं 400 मीटर में उमेश साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक 100 मीटर में भारोहिया के विशाल, 800 मीटर में जंगल कौड़ियां के मनमोहन यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका सीनियर वर्ग 800 मीटर में जंगल कौड़ियां की खुशबू निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका 200 मीटर में चरगांवा की रिया सिंह गौतम प्रथम, 400 मीटर में बड़हलगंज की पूजा मोदनवाल, जूनियर बालिका 800 मीटर में चरगांवा की ऋतु निषाद, शॉट पुट में सहजनवा की आरुषि राव और बेलघाट की निक्की, सबजूनियर बालिका 800 मीटर में अंजनी यादव प्रथम रही। सबजूनियर फुटबॉल में भरोहिया की टीम विजेता रही। सभी विजेता खिलाडियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
    इस अवसर पर सेवानिवृत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री रणजीत शाही, कार्यक्रम प्रभारी बिप्लब गुप्ता,बीओ देवेश कुमार, दिलीप कुमार, अमित सिंह, विनोद चौधरी, आशीष सिंह, अरुण कुमार सिंह, रूबी तिवारी व सुनील गुप्ता तथा एथेलेटिक्स एवं फुटबॉल संघ के पदाधिकारी एवं पी आर डी स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।
    ग्रामीण खेल लीग के तहत इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल,जुडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन की सभी तीन वर्गों सब जूनियर, जूनियर, एवं सीनियर वर्ग की एवं फूटबाल सीनियर एवं जूनिर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16.01.2025 को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में किया जायेगा. प्रतियोगिता में विकास खण्ड स्तर के विजेता खिलाड़ी. प्रतिभाग करेंगे।

  • ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बालक व बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

    ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बालक व बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

    संवादाता उमेश कुमार कसेरा की रिपोर्ट,

    आज सेंटएड्यूज कॉलेज गोरखपुर के प्रांगण में ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के तत्वाधान में बालिका वर्ग व बालक वर्ग अन्डर 12 व अन्डर 15 फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ,

    जिसमे बालिका वर्ग आर्मी पब्लिक स्कूल बनाम सेंटएडूज एकेडमी के मध्य फुटबॉल मैच हुआ ,जिसमे आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिया सिंह ने 1-0 से शानदार जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया ।

    वहीं बालक वर्ग अन्डर 12 फतेहपुर एफ सी बनाम एचीवर एकेडमी के मध्य खेल मे फतेहपुर एफसी ने 1-0 से फुटबॉल मैच जीता यहीं नहीं फाईनल मे बालक वर्ग सीनियर यू -15 आर्मी स्कूल बनाम एम. सी .एफ. सी. के मध्य मे एम.सी.एफ.सी. ने 2-1 से फुटबॉल मैच जीता ।

    इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सेन्टएड्यूज कालेज के प्रधानाध्यापक/सेक्रेटरी सीओ शोमूयल तथा नेशनल फुटबॉल खिलाडी मोहम्मद नईम व ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन के सेक्रेटरी व हाॅकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद नसीम तथा समाजसेवी मेराज हुसैन तथा कमर गुफरान ,सैय्यद कासीम, कुर्बान अली ,मोहम्मद हारून, विकास कुमार ,नसीम सर तथा खिलाड़ियों मे प्रिया सिंह ,रागनी ,अनन्या पाण्डेय, आंशी तिवारी, अनुराधा, आकांक्षा व बालक वर्ग मे समीर, रितेश आशीष, इत्यादि सहित ढ़ेरों की संख्या मे लोग उपस्थित रहें ।

  • बारी गांव में दो दिवसीय दिवारात्री 7 वां वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    बारी गांव में दो दिवसीय दिवारात्री 7 वां वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    बारी गांव में दो दिवसीय दिवारात्री 7 वां वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    बारीगांव में 7 वां वालीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया,

    पहले मैच की शुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने किया मदरसा के सामने ‌ वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुआ,

    शक्ति ओम सिंह की रिपोर्ट,खजनी , गोरखपुर,

    खजनी तहसील के विकासखंड बेलघाट के ग्राम सभा बारी गांव में दो दिवसीय दिवारात्री वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ‌ ग्राम प्रधान अध्यक्ष बलवंत सिंह , बाली गांव के वरिष्ठ मौजूद थे। जिला बॉलीवाल संघ के कार्यकताओं ने अतिथि का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। उसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती माता मां भारती, स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पुप्प श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने वंदेमातरम का गायन किया। खेल का उद्घाटन फिता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया।

    इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने कहा कि‌ बारी गांव मदरसे के सामने खेल मैदान में जिस तरह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है यह गर्व की बात है। बारी गांव के अलावे देवरिया , गोरखपुर मऊ संत कबीर नगर सिद्धार्थ नगर बेलघाट खजनी उरुवा व बगल के जिला के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे है। यहां के लोगों में खेल के प्रति काफी सदभावना है। खिलाड़ी खेल को अपने स्तर से खेले। खेल कभी छोटा नहीं होता है। खिलाड़ी नीचे स्तर में खेलकर ही आगे बढ़ते है। बस खेल पर ध्यान देना चाहिए। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया।

    इस मौके पर अध्यक्ष अंसारी आरिफ उपाध्यक्ष इंसान अंसारी, कोषाध्यक्ष अफजाल अंसारी, तारीफ अंसारी इसरार ,इशतेखार, मेहंदी परवेज जमशेद सरफराज आदि0 उपस्थित रहे।

  • बच्चों की पढ़ाई के साथ- साथ खेल कूद भी जरूरी – आलोक गुप्ता

    बच्चों की पढ़ाई के साथ- साथ खेल कूद भी जरूरी – आलोक गुप्ता

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज आज के समय में बच्चे शारीरिक श्रम कम कर रहे है ।अतःबच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलने में भी रुचि बनाए रखने के लिए इस तरह के खेल कूद का आयोजन स्कूल में होना अनिवार्य है। उक्त बाते बड़हलगंज विकास खण्ड के महुआपार में स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में जिला पंचायत सदस्य और मानव शिक्षा सेवा संस्थान के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कही।
    सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के अंतिम दिन का शुभारंभ शनिवार को सुबह 10 बजे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आलोक गुप्ता और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फणीश्वर त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बैलून रेस , टाई रेस ,खो खो , कबड्डी, स्लो साइकिल रेस, लेमन रेस, सेक रेस, मेढक रेस, म्यूजिकल चेयर, लंबी रेस, रिले रेस ,इटिंग जिलेबी ,रस्सी कूद और रस्सा कसी की प्रतियोगिता हुई। फाइनल गेम होने के बाद सभी खेल के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आलोक गुप्ता और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फणीश्वर त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत दिया गया। और प्रबंधक बृजेश गुप्ता तथा प्रधानाचार्य सनी आर्या ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया ।
    इस अवसर पर चौतीसा के प्रधान आदर्श शाही, पंकज यादव डॉ अशोक गुप्ता , कृष्णा ,शिक्षक विनय गुप्ता, जानकी, नीरज, उषा, शिवानी, साक्षी, लक्ष्मी, आरुही, श्वेता, संजना, सोनम, शिवांगी, रिंकी, इशिका, प्रतिमा, डी के सर , सुजाता, बबिता , गिरिजा शंकर और सहयोगी मनोज उर्फ मंटू शाही, प्रदीप, सुरेंद्र, पार्वती सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहे।

  • बच्चो को पढ़ने के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी

    बच्चो को पढ़ने के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज बच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलने में भी रुचि बनाए रखने के लिए इस तरह के खेल कूद का आयोजन स्कूल में होना अनिवार्य है। उक्त बाते बड़हलगंज विकास खण्ड के महुआपार में स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में जनसेवा हॉस्पिटल के डॉ रमेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी मनोज पाण्डेय ने कही,
    सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के चौथे दिन का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसेवा हॉस्पिटल से डॉ रमेश चंद्र व क्षेत्राधिकारी मनोज पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के चौथे दिन मेढक दौड़, लंबी दौड़, रिले रेस, बैलून रेस, स्लो साइकिल रेस, बैडमिंटन , कबड्डी और रस्सा कसी , की प्रतियोगिता हुई,
    प्रधानाचार्य सनी आर्या ने बताया कि खेलकूद सप्ताह का समापन 11 जनवरी को होना है। इस अवसर पर शिक्षक विनय गुप्ता, जानकी, नीरज, उषा, शिवानी, साक्षी, लक्ष्मी, आरुही, श्वेता, संजना, सोनम, शिवांगी, रिंकी, इशिका, प्रतिमा, डी के सर , सुजाता, बबिता , गिरिजा शंकर और सहयोगी मनोज उर्फ मंटू शाही, प्रदीप, सुरेंद्र, पार्वती सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहे।

    https://youtu.be/YIOEkkT_mcU?si=bcesvEyXlU6z8PVs

  • टीम इंडिया का सपना टूटा… सिडनी टेस्ट में मिली शर्मनाक हार, WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एंट्री

    टीम इंडिया का सपना टूटा… सिडनी टेस्ट में मिली शर्मनाक हार, WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एंट्री

    सिडनी टेस्ट मैच में भारत की करारी हार

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया

    टीम इंडिया ने 162 रन का लक्ष्य दिया था

    ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज 3-1 से जीती

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा

    10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारी टीम इंडिया

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत

  • पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

    पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

    शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शुक्रवार को होगा उद्घाटन

    खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए उपलब्ध हुआ बेहतरीन प्लेटफार्म

    गोरखपुर, 2 जनवरी। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को दोपहर बाद गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यह मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से सीएम योगी की विधायक निधि (विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि) से कराया गया है। 

    मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। अब इसके बन जाने से खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर के युवाओं के लिए नई सौगात है। मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है। यहां वॉलीबॉल, कुश्ती कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज भी बना है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल आदि की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

    टीपीनगर में रैन बसेरे का लोकार्पण कर कंबल वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (3 जनवरी) को पूर्वाह्न काल ट्रासंपोर्टनगर (टीपीनगर) में नगर निगम द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गरीबों और असहायों के बीच कंबल वितरण भी करेंगे।