विजय रथ पर सवार हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

Written by

in

विजय रथ पर सवार हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच,

उनवल प्रीमियम लीग (यू,पी,एल) 2025, कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विधायक प्रदीप शुक्ला ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत,

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।

उनवल गोरखपुर। उनवल प्रीमियम लीग (यू,पी,एल) 2025 कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 12 में स्व.बृन्दावन त्रिपाठी क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र सु उर्फ बृजेश सिंह ने मैच का शुभारंभ किया गया तथा बाबू अभिनव सिंह द्वारा विकेट पर फिता काट कर मैच का शुभारंभ किया गया।आज फाइनल मैच हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब नगर पंचायत उनवल की टीम और एम के एस लायंस क्रिकेट क्लब उनवल के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब उनवल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

बैटिंग करते हुए एम के एस लायंस उनवल की टीम ने 12 ओवर के मैच में एम के एस लायंस ने 69 रन का लक्ष्य दिया,
जिसमें विष्णु विश्वकर्मा द्वारा 15 गेंदों पर 17 रन और आदर्श ने 4 गेंदों पर 8 रन बनाए। कुल स्कोर 69 रन का हुआ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब ने 70 रन का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच , अमित विश्वकर्मा, जिन्होंने 27 रन और चार कैच लिए और नाट आउट रहे, हुए। इस टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज छोटू यादव को मिला, जिसने पूरे टूर्नामेंट मे 130 रन बनाए और अपनी गेंदबाजी से कुल 6 विकेट लिए।
यह टूर्नामेंट 26-01-2025 से 05-02-2025 तक चला, जिसमे नगर पंचायत उनवल की ही कुल आठ टीमो ने हिस्सा लिया था।
इस सफल टूर्नामेंट का समापन सहजनवा विधानसभा के विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया। विधायक सहजनवा ने कहा कि “ऐसे आयोजन से निश्चित ही युवाओं का मनोबल बढ़ता है और यहां से ही अच्छी-अच्छी प्रतिभाएं निकालकर एक दिन देश विदेश में अपने नाम का परचम लहराती हैं। क्रिकेट मैच के आयोजक , अध्यक्ष महेश कुमार दुबे और उनकी सभी सभासद गण की टीम को दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं , जिनके द्वारा इतना सफल क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया है।”

इस दौरान नगरपंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, जनार्दन त्रिपाठी, उमेश कुमार दुबे उर्फ मीन्टू दुबे, डॉ राकेश त्रिपाठी, अमित विक्रम पांण्डेय, अभिनंदन दुबे , पूर्व उनवल नगर अध्यक्ष उमाशंकर निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष सहजनवा नागेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत पासी, उनवल मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम, पूर्व मनोनीत सभासद उनवल शिवकुमार शाह, मनीष त्रिपाठी, अमित मिश्रा, अतुल पाण्डेय, मोनू दुबे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी उर्फ अंगद, श्रीराम साहनी, विनोद यादव, जयचन्द यादव, रामचंद्र साहनी, यशवन्त साहनी, कृष्ण मोहन सैनी, अशोक यादव, मनोज जैकी, शचीन्द्र नाथ मिश्रा,अवधेश शर्मा, दाऊ शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, उनवल चौकी से कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल वरूण पाण्डेय सहित सैकड़ों गड़मान्य लोग उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *